बुखार अपने आप में कोई बीमारी नहीं बल्कि यह संकेत है शरीर की अंदरूनी बीमारी का | लेकिन कई बार बुखार किन्ही संक्रमण के कारन भी हो जाता है | संक्रमण की वजह से आपकी इम्युनिटी कम हो जाती है | जिसके कारन आप थकान महसूस महसूस लगते है इसके साथ ही शरीर में दर्द होने लगता है और शरीर बुखार से तपने लगता है | इस वायरल बुखार को कभी भी हलके में ना लें | और समय से ही इसका इलाज किया जाना चाहिए |
जब बुखार होता है तो इसका मतलब यह है की आपका शरीर संक्रमण से अपने मुताबिक लड़ रहा है और यही वजह है की आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है | शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली बुखार से लड़ने के लिए शरीर के संक्रमण को नस्ट करने के लिए शरीर में गर्मी बढाती है जिससे की संक्रमण नस्ट होता है | अगर शरीर में बुखार लगातार रहता है तो इसका मतलब की संक्रमण को नस्ट करने में शरीर को वक्त लग रहा है | ऐसे में आप कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपायों से संक्रमण को दूर कर बुखार को ठीक कर सकते है | तो आइये जानते है वे उपाय जिनसे आप संक्रमण से राहत पा सकते है |
पानी और जूस का करें सेवन
वायरल बुखार होने पर आपको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए | इसके साथ ही फल और जूस का भी सेवन करना चाहिए | फलों में अच्छी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते है जो की शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते है | साथ ही पानी और फलों के जूस के सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकलते है |
हल्दी और सौंठ पावडर
वायरल बुखार के लिए अदरक बहुत ही फायदेमंद होती है | इसके अंदर एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो शरीर के संक्रमण को दूर करते है | इस नुस्खे के लिए हमें जरुरत होगी 1 चम्मच सुखी अदरक यानि की सौंठ के पावडर, एक छोटी चम्मच काली मिर्च चूर्ण, एक छोटी चम्मच हल्दी की | सबसे पहले 1 कप पानी में ये सभी चीजे डाल लें | अब इसके बाद इसमें थोड़ी सी चीनी डालकर इसे उबाल लें | जब यह पानी आधा रह जाये तो इसे उतार लें | और हल्का गुनगुना रहने पर इसे पी लें | इस्सके आपका संक्रमण दूर होता और वायरल बुखार ठीक हो जायेगा |
तुलसी
हिन्दू धर्म में तुलसी की बड़ी महत्वता है यही वजह है की हर घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है | तुलसी को वैज्ञानिक रूप से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है | तुलसी के पत्ते इम्युनिटी को बढ़ाते है और साथ ही तुलसी शरीर के संक्रमण को भी दूर करती है | तुलसी के उपयोग के लिए एक लीटर पानी में 1 लौंग और 10 से 15 तुलसी के पत्तों को उबाल लें | जब यह आधा रह जाये तब इसे छान लें और थोड़ा ठंडा करने के बाद इस पानी का सेवन करें |
धनिये की चाय
धनिया भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है | और वायरल बुखार के लिए फायदेमंद होता है | वायरल बुखार को दूर करने के लिए धनिये की चाय बनाकर पिए | इससे आपका वायरल बुखार जल्दी ठीक होगा |
निम्बू का पानी
1 निम्बू के रस को 1 कप पानी में निचोड़ लें | इसके बाद इस पानी में रुई के छोटे छोटे फुहे डाल दें | अब इन फुहों को रात में अपने जुराबों में डालकर सो जाएँ | इससे जब आप सुबह उठेंगे तो आपका वायरल दूर हो जायेगा |
निम्बू का एक और प्रयोग है इसके लिए निम्बू को काट लें | और इस कटे हुए निम्बू से अपने पैरों की मसाज करें | आप चाहे तो इस कटे निम्बू को अपने जुराबों में डालकर रात भर के लिए सो भी सकते है |
लहसुन
वायरल में अगर आप कच्चा लहसुन खाते है तो यह फायदा करता है | लहसुन को कच्चा खाने के अलावा आप 2 से 3 लहसुन की कलियों को ऑलिव ऑइल में मिलाकर इसे गर्म कर लें | इसके बाद इस तेल से अपने पैरों की मसाज करें |
सिरका
सिरका भी वायरल में बहुत फायदेमंद है | इसके लिए आप अपने नहाने के पानी में आधा कप सिरका मिलाकर इस पानी से नहाये | इससे भी वायरल बुखार में फायदा मिलता है |
हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |