दुबले पतले और कमजोर शरीर वाले लोगो की अक्सर यह परेशानी रहती है की वह कितना ही पोस्टिक और अधिक भोजन कर लें , लेकिन उनकी हेल्थ नहीं बढ़ती है | लेकिन कुछ ऐसे योगासन है जिनसे वजन बढ़ाया जा सकता है | अक्सर लोगो को लगता है की योग केवल मेडिटेशन के लिए किया जाता है | जबकि योग मेडिटेशन के साथ ही पुरे शरीर की सभी प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने और स्वस्थ रहने के लिए किया जाता है | योग के द्वारा जहां वजन को घटाया जा सकता है वैसे ही वजन को बढ़ाया भी जा सकता है | लेकिन इन योगासन के साथ ही पोषक आहार भी लेना जरुरी है तभी आपका वजन तेजी से बढ़ पायेगा और आप 7 दिन में 10 किलो तक वजन बढ़ा पाएंगे | तो आइये जानते है उन योगासन के बारे में जिनके करने से आपका वजन तेजी से बढ़ता है |
भुजंगासन
संस्कृत में भुजंग का अर्थ सांप होता है | इस आसन में शरीर की स्थिति सांप के फन जैसी बनती है इसलिए इसे भुजंगासन कहते है | इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक साफ़ और समतल जगह पर एक दरी या चद्दर बिछाकर उस पर पेट के बल लेट जाये | अब अपनी दोनों हथेलियों को अपनी कमर के बगल में रखे | अब अपने हाथो के सहारे अपनी कमर से आगे के भाग को उठाये जिस तरह सर्प फैन फैलता है | अब थोड़ी देर इस अवस्था में रहने के बाद धीरे धीरे वापिस नीचे की और आकर लेट जायें | थोड़ी देर के बाद फिर इस प्रक्रिया को दोहराएं | इस आसन को नियमित करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और आपका वजन बढ़ने लगता है |
सर्वांगासन
वजन बढ़ाने के लिए सर्वांगासन सबसे फायदेमंद आसन है | सर्वांगासन करने से वजन बढ़ने के अलावा शरीर भी लचीला बनता है | इस आसन को करने के लिए सबसे पहले दरी या चादर बिछाकर उस पर पीठ के बल लेट जाये | अब धीरे धीरे अपने दोनों पांवों को धीरे धीरे ऊपर की और उठाये | अब अपने दोनों हाथों का सहारा देकर अपनी कमर और पीठ को भी जमीन से ऊपर उठा लें | ऐसी स्थिति में अपने पांवो से छत को छूने की कोशिश करें | ऐसे में केवल आपका सर और कंधे ही जमीन से टिके होंगे | और बाकि पूरा शरीर लंबवत खड़ा होगा | आपकी थोड़ी आपके गले को स्पर्श करने लगेगी | यह सर्वांगासन है इसका रोजाना अभ्यास करें | इससे जल्द ही आपका वजन भी बढ़ने लगेगा |
शवासन
वजन बढ़ाने के लिए शवासन करें , इससे आपका वजन तो बढ़ेगा ही आपके शरीर को रिलेक्स भी मिलेगा और सारा तनाव और थकान दूर होगी | इसे करने के लिए किसी साफ़ और समतल स्थान पर दरी या चादर बिछा लें | अब इस पर लेट जाएँ दोनों हाथों को बगल में जमीन पर रख दें हथेलिया खुली रखें | शरीर को बिलकुल ढीला छोड़ दें | आँखे बंद कर लें | अब इस स्थिति में थोड़ी देर के लिए लेटे रहें | इससे आपके शरीर को रिलेक्स मिलेगा | और लगातार अभ्यास करते रहने से आपका वजन बढ़ता है |
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार को योगासन में सबसे अच्छा माना जाता है | सूर्य नमस्कार करने से पुरे शरीर का व्यायाम होता है | और शरीर की सभी बीमारिया दूर होती है | इससे जहा मोटे लोगों की चर्बी घटती है, वही दुबले पतले लोगो का वजन बढ़ता है |
सूर्य नमस्कार करने की विधि
- सबसे पहले हाथ जोड़कर सीधे खड़े हो जाये , पैर के पंजे मिला लें |
- अब श्वास खींचते हुए दोनों हाथो को बिलकुल ऊपर की और ले जाये , दोनों हथेलिया एक दूसरे की और देखते हुए |
- अब धीरे धीरे स्वांस छोड़ते हुए शरीर को कमर से झुकाते हुए अपने हाथों को पांव के पंजो के बगल में रखने की कोशिश करें , और अपने सर को अपने घुटनो पर लगाए |
- अब वापिस स्वास खींचते हुए अपने एक पांव को जितना हो सके पीछे की और लेकर जाये, बाकि दोनों हथेलिया और एक पांव का पंजा एक सीध में रहे | आपका सीना आपके घुटनों को छुएगा और दृस्टि बिलकुल सामने |
- अब स्वांस छोड़ते हुए अपने दूसरे पांव को भी पीछे लेकर जाये |
- अब अपने सर , सीने और घुटनों को जमीन पर टिकायें |
- अब वापिस स्वांस खींचते हुए अपने पुरे शरीर को ऊपर उठा ले , केवल पांव के पंजे और हथेलिया ही जमीं पर टिकी रहे |
- अब स्वांस छोड़ते हुए अपने एक पांव को वापिस आगे की और लाते हुए दोनों हथेलियों के पास रख लें |
- अब स्वास लेते हुए दूसरे पांव को भी पहले पांव के पास ले आये | इस अवस्था में आप कमर से झुके होंगे और आपका सर आपके घुटनों से लगा होगा |
- अब स्वास धीरे धीरे छोड़ते हुए सीधे खड़े हो जाये और हाथ नमस्कार की मुद्रा में लाये |
यह पूरी सूर्य नमस्कार की स्थिति है | शुरुआत में 3 सूर्य नमस्कार से शुरुआत करें | और धीरे धीरे इनकी संख्या बढ़ा दें |
हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |