आज हम जोअंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के नुस्खे बताने जा रहे है, वे बनाने में बेहद ही आसान है और कुछ ही इस्तेमाल से इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे |फ्रेंड्स सुन्दर और आकर्षक दिखना हर लड़के और लड़की को पसंद होता है | इससे हमारा कॉन्फिडेंस बढ़ता है | हम हमारे चेहरे बालो और शरीर के हर एक अंग की अच्छे से देखभाल करते है लेकिन शरीर की कुछ जगह ऐसी भी है जिनकी हम उचित देखभाल नहीं कर पाते | ये है हमारे अंडर आर्म्स | अधिकतर लोगो की समस्या रहती है की उनके अंडरआर्म्स की त्वचा काली पड़ गयी है |
दरअसल हमारे शरीर का यह एरिया अधिक समय तक छिपा रहता है और इसके अलावा जब हमारे अंदर आर्म्स के बालो की ग्रोथ होती है उसके बाद चाहे बाल साफ़ भी कर लिए जाये तो भी यहाँ की त्वचा का कालापन बढ़ता जाता है | अंडरआर्म्स की त्वचा में काळापन आने के कई कारण होते है जैसे की यह की त्वचा पर डेड स्किन का जमा होना , एल्कोहल युक्त परफ्यूम का इस्तेमाल, दवाइयों के साइड इफेक्ट और हार्मोन्स में बदलाव का होना |
हल्दी और दही से अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने का नुस्खा
तो आइये जानते है इन नुस्खों के बारे में
पहले नुस्खे को बनाने के लिए हमें जरुरत होगी –
- 1 चम्मच हल्दी
- 2 चम्मच शक्कर
- 2 चम्मच दही
- आधा कटोरी बेसन
अब इन सब चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर ले | इस पेस्ट का इस्तेमाल रोजाना नहाते समय करना है | दरअसल अंडरआर्म्स पर पसीना आने और डेडस्किन की वजह से यहाँ की त्वचा दिनोदिन काली होती जाती है | ऐसे में नहाते वक़्त आपको अपनी डेड स्किन को हटाना बहुत जरुरी है | इसके लिए आप नहाते समय अपने अंडरआर्म्स की जगह को किसी स्पंज या ग्लब्स से इस जगह को साफ़ कर सकते है इसके अलावा इस जगह को अच्छी तरह साफ़ करने के लिए ऊपर बनाये गए हल्दी, शक्कर, दही और बेसन के मिश्रण को स्क्रब के रूप में इस्तेमाल कर सकते है |
इसमें मौजूद बेसन आपकी त्वचा की डेड स्किन को हटाते है और दही और हल्दी आपकी त्वचा को साफ़ करते है और कालापन दूर करते है | इस घरेलु स्क्रब का अगर आप केवल 1 हफ्ते तक ही अपने अंडरआर्म्स पर इस्तेमाल करते है तो आपकी त्वचा का कालापन पूरी तरह से दूर होता है |
प्राकृतिक ब्लीच से दूर होगा अंडरआर्म्स का कालापन हमेशा के लिए
लेकिन अगर आप तुरंत रिजल्ट चाहते है तो ब्लीच की मदद से 1 बार में ही अंडर आर्म्स के कालेपन को बहुत हद तक ख़त्म किया जा सकता है | इसके लिए घर में ही मौजूद बहुत सारी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है | जिनमे की नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टी पायी जाती है | और उनकी मदद से घर पर ही ब्लीच की तरह काम करने वाला घरेलु नुस्खा बनाया जा सकता है |
दूसरा नुस्खा जो हम बनाने जा रहे है उसे बनाने के लिए हमें जरुरत होगी –
- मैदा
- आलू
- निम्बू
- शहद
- दही
इस नुस्खे का असर बढ़ाने के लिए इसमें आप बेकिंग सोडा भी मिला सकते है | लेकिन जिन लोगो की स्किन ज्यादा सेंसेटिव है वे लोग बेकिंग सोडे का इस्तेमाल ना करें और साथ ही निम्बू की मात्रा भी कम रखे | इसे बनाने के लिए इसमें हम मैदे का इस्तेमाल कर रहे है | क्युकी मैदा चाहे खाने पर शरीर के लिए इतना फायदेमंद ना हो लेकिन शरीर के हर जगह की नेचुरल टैनिंग, जैसे की कोहनी घुटना हाथ पैर और गर्दन में जमे कालेपन को हटाने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है |
बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल ले | उसके बाद 3 चमच मैदे में 1 चम्मच निम्बू का रस 1 चम्मच आलू का रस मिलाये | इसके बाद इसमें 1 चम्मच दही मिलाकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर ले | और इसका एक पेस्ट तैयार कर ले | अगर यह पेस्ट ज्यादा गाढ़ा या पतला बनता है | तो इसमें आप मैदे या आलू की मात्रा को कम या ज्यादा कर सकते है | इस तरह यह नुस्खा तैयार हो जायेगा |
जान लें उपयोग का तरीका
इस तैयार पेस्ट को अंडरआर्म्स पर 10 मिनिट के लिए लगाकर रखे और फिर इसे ठन्डे पानी से धो ले | इसका इस्तेमाल अगर आप नहाने से पहले करते है तो इसका असर ज्यादा होगा | या फिर आप चाहे तो अपने अंडरआर्म्स पर गरम पानी में भिगोये हुए कपडे को 5 मिनिट के लिए रख ले और उसके बाद इसका इस्तेमाल करें | ऐसा करने से इसका असर पूरी तरह होता है | और 1 ही बार में इससे काफी अच्छे रिजल्ट मिलते है | इसमें हमने आलू और निम्बू का इस्तेमाल किया है, क्युकी इसके अंदर सबसे अधिक नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती है | जो की त्वचा में जमे मैल और कालेपन पर तुरंत असर दिखाती है | साथ ही शहद हमारी त्वचा में किसी भी तरह के इन्फेक्शन और ईरिटेसन को कंट्रोल करता है |
शुरुआत में इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में 3 से 4 बार किया जा सकता है | लेकिन अगर आप इसमें बेकिंग सोडा भी मिलाते है, तो इसे हफ्ते में एक बार ही यूज़ करें | और कभी भी सोडा अपने चेहरे की त्वचा पर इस्तेमाल ना करें | इस नुस्खे के पहले ही इस्तेमाल से आपको बहुत ही अच्छे परिणाम हासिल होंगे | चुंकी इसे बनाना इतना आसान है इसलिए इसे बनाकर रखने की भी जरुरत नहीं होती है |
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने का नुस्खा
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए तीसरा नुस्खा जो हम बनाने जा रहे है यह बहुत ही असरदार नुस्खा है, जिसे अधिक मात्रा में बनाकर रखा भी जा सकता है | इसे नुस्खे को बनाने के लिए हमें जरुरत होगी –
- हरा धनिया
- हल्दी
- खीरा
- आलू
- निम्बू
- लौकी
- ग्रीन टी
इसमें हम ग्रीन टी का इस्तेमाल कर रहे है | ग्रीन टी के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते है | जो की हमारी त्वचा में एक्सट्रामेलेनिंग के प्रोडक्शन को रोकते है | इसलिए इसके इस्तेमाल से शरीर के कालेपन और दाग धब्बो पर तेजी से असर पड़ता है |
बनाने की विधि
इस नुस्खे को बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप पानी में 2 चम्मच ग्रीन टी डालकर 5 मिनिट के लिए इसे उबाल ले और फिर 5 मिनिट के लिए ठंडा कर ले | उसके बाद मिक्सर में आधा कटा आलू आधा कटा खीरा और 1 कटोरी धनिया डालकर 1 कटा निम्बू छिलके सहित डाले | निम्बू के छिलके में मौजूद ऑइल निम्बू के रस से भी ज्यादा असरदार होता है | इसलिए हम इसमें निम्बू को छिलके के साथ ही इस्तेमाल करेंगे |
इसके बाद इसमें इसी तरह 1 कटोरी छिलके सहित लौकी और आधा कप तैयार की गयी ग्रीन टि मिलाये | और फिर इन सब चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह चलाकर इनका 1 पतला जूस तैयार कर ले | और फिर इस तैयार जूस को अच्छी तरह छानकर इसका रस अलग कर ले | इस तरह से यह नुस्खा तैयार हो जायेगा | इस तैयार रस को अपने अंडरआर्म्स और शरीर की दूसरी जगहों का कालापन हटाने के लिए 2 तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है | पहला इसे दूसरी चीजों के साथ मिक्स करके पैक बनाया जा सकता है | और दूसरा इसे डाइरेक्ट भी लगाया जा सकता है |
इस तरह तैयार करें पेस्ट
पैक बनाने के लिए इस रस को आप बेसन, चावल का आटा,मुलेठी पावडर और चन्दन पावडर इन सारी चीजों में से जो भी चीजे आपके पास अरेंज हो पाती है, उनके साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते है | फिर इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर 10 से 15 मिनिट के लिए लगाकर रखे, और फिर इसे हलके हाथो से मसाज करते हुए निकाल दे | अगर आपके पास चन्दन या मुलेठी पावडर नहीं है तो आप केवल बेसन और चावल के आटे का भी इस्तेमाल कर सकते है |
शरीर पर जमे जिद्दी मैल और कालेपन को कम समय में तेजी से हटाने के लिए हरा धनिया सबसे बेहतर होता है | इसकी खास बात यह है की इसके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स से आने वाली दुर्गन्ध भी समय के साथ साथ ख़त्म होती जाती है | और ज्यादा पसीना आने की प्रॉब्लम से भी छुटकारा मिलता है |
इस तरह भी कर सकते है उपयोग
अगर आप अपने अंडरआर्म्स पर किसी भी तरह का पेस्ट या पैक नहीं लगाना चाहते है तो सिर्फ इन सारी चीजों से बने इस रस को किसी स्प्रे बोतल में डालकर अपने अंडर आर्म्स पर स्प्रे कर सकते है या फिर कॉटन की सहायता से भी इसे अप्लाय कर सकते है | जब भी आप इसे लगाए 15 से 20 मिनिट तक इसे लगा रहने दे | और उसके बाद इसे नार्मल पानी से धो ले | इस तरह से यह एक स्किन लाइटनिंग सीरम की तरह काम करता है | इसके केवल 1 हफ्ते के इस्तेमाल से ही आप नोटिस करेंगे की आपके अंडरआर्म्स पर मौजूद कालापन पूरी तरह ख़त्म हो जायेगा और और साथ ही कालापन दुबारा वापिस भी नहीं आएगा |
इस तैयार नुस्खे को आप फ्रिज के अंदर 15 से 20 दिन के लिए तैयार करके रख सकते है | जिस तरह से हम अपने चेहरे का ख्याल रखने के लिए क्रीम आदि चीजों को लगाते रहते है | उसी तरह अपने अंडरआर्म्स का कालापन रोकने के लिए वहां की तव्चा का ख्याल रखना भी बहुत जरुरी है | जो भी बॉडी लोशन या मॉस्चराइजर आपकी बॉडी पर सूट होता हो उसे भी अपने अंडर आर्म्स पर भी जरूर लगाए | और साथ ही रात को सोते समय नारियल के तेल या बादाम के तेल को अपने अंडरआर्म्स पर रात भर के लिए लगा कर रखे |
बादाम और नारियल का तेल
बादाम और नारियल के तेल में स्किन लाइटनिंग प्रॉपर्टी होती है | जो की हमारी त्वचा के कालेपन को हटाती है | और इसे दुबारा काला होने से भी रोकती है | आप आलू और खीरे की पतली स्लाइस काटकर उसे अपने अंडर आर्म्स पर 10 से 15 मिनिट तक हलके हाथो से रगड़े | ऐसा करने से भी कालापन तेजी से हटाया जा सकता है |
इन बातों का भी रखे ध्यान
मार्केट में मौजूद ज्यादातर डीओ और परफ्यूम में अल्कोहल की मात्रा बहुत अधिक होती है जो की हमारी त्वचा को काला बनाती है | इसलिए शरीर पर लगाने के लिए एल्कोहल फ्री डीओ का ही इस्तेमाल करें | अंडर आर्म्स के बालों को किसी भी तरह से रिमूव करने के बाद उस जगह पर मॉस्चराइजर लगाना बहुत जरुरी होता है |
इसके अलावा वे लोग जो अपने अंडरआर्म्स की त्वचा पर मॉस्चराइजर नहीं लगाते है उनकी त्वचा भी तेजी से काली होने लगती है | इसलिए अपने अंडर आर्म्स की त्वचा को नहाते समय अच्छी तरह साफ़ करे और फिर उस पर नारियल का तेल, एलोवेरा जेल या मॉइस्चराइजर लगाए | साथ ही टाइट कपडे पहनने से भी बचना चाहिए | क्युकी अंडरआर्म्स से निकलने वाला पसीना टाइट कपड़ो के कारन वही चिपक जाता है और अंडरआर्म्स की त्वचा को काला करने लगता है |
फ्रेंड्स हम उम्मीद करते है , की यह जानकारी आपके जीवन में बहुत फायदेमंद सिद्ध होगी | अगली पोस्ट में हम फिर आपके लिए ऐसे ही उपयोगी जानकारी लेकर आएंगे | अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |