इन तरीको से कुछ घंटो में बना सकते है त्वचा को मुलायम और चमकदार

Spread the love

गर्मियों का मौसम ख़त्म होने को है और सर्दिया धीरे धीरे अपना जोर दिखा रही है  | सर्दियों का मौसम आते ही ठंडी हवाएँ भी  अपना असर दिखाने  लगती है | ठंडी हवा की वजह से त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है | क्योंकि  हमारा अधिकतर शरीर कपड़ो से ढका रहता है इसलिए इसका सबसे अधिक असर हमारे चेहरे पर पड़ता है जो की खुला रहता है | ठन्डे मौसम और हवा की वजह से त्वचा की नमी ख़त्म हो जाती है और त्वचा खिचने  लगती है| यही वजह है की चेहरे की चमक भी ख़तम हो जाती है और चेहरा मुरझाया सा लगने लगता है | ऐसे में महँगे लोशन और क्रीम भी चेहरे की वह पुरानी  रंगत और चमक को नहीं ला पाते है | लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएँगे जिससे आप  अपने चेहरे की फिर से चमक के साथ साथ निखार ला पायेंगे |

शहद , हल्दी और चन्दन 

आपने गौर किया होगा की हमारे यहाँ शादी के समारोह में हल्दी की रसम निभाई जाती है | इस रसम में दुल्हन और दूल्हे को हल्दी और बेसन लगाया जाता है | बेसन और हल्दी लगाने के पीछे असल वजह दूल्हे और दुल्हन की रंगत निखारना है |  त्वचा की रंगत निखारने के लिए यह काफी कारगर उपाय है | इसके लिए एक कटोरी में 2  चम्मच बेसन ,1 चम्मच शहद और 1 चम्मच हल्दी को मिला लें |  इस पेस्ट को अच्छी तरह मिलाकर  अपने चेहरे पर लगा लें और अच्छी तरह से इसे चेहरे पर मसले | यह आपकी डेड स्किन को हटाता है और रंगत निखारता  है | 15 मिनिट तक लगा रहने के बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें | इसका प्रभाव तुरंत ही आपके चेहरे पर देखने को मिलेगा| आपके चेहरे का रूखापन गायब हो जायेगा और चेहरे की चमक बढ़ जाएगी | 

ग्रीन टी 

ग्रीन टी में एन्टीऑक्सिटडेंट गुण  होते है | जॉर्जिया में 2003 में मेडिकल छात्रों द्वारा किये गए एक अध्ययन में त्वचा को कायाकल्प करने के गुण पाए गए थे | एक कप पानी में ग्रीन टी उबाले थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें 1 चम्मच चीनी मिला लें | चीनी मिल जाने के बाद इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं | इनको अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे चहरे पर स्क्रब करें और फिर ठन्डे पानी से इसे धो लें |  यह झुर्रियों को दूर करने के साथ साथ आपके चेहरे की चमक को भी लौटाएगा | 

अंडा, दही और केले 

अंडा जहाँ प्रोटीन का पोषक है वही केले में विटामिन होता है ये दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद होता है | 1 केले को मैश करके उसका पेस्ट बनाये और उसमें 2 चम्मच दही और 1 अंडा मिलाकर इनका पेस्ट तैयार कर लें |  इनको हलके हाथो से अपने चेहरे पर लगायें और धीरे धीरे मसाज करें | 25 से 30 मिनिट तक लगा रहने के बाद ठन्डे पानी से चेहरे को धो लें | इस उपाय से २ हफ्ते में ही आपका चेहरे की चमक तो बढ़ेगी ही और ग्लो भी नजर आयेगा | 

नींबू और नारियल का तेल

अपने चहरे की डेड स्किन को हटाने के लिए आप नारियल के तेल और निम्बू के रस का  स्क्रब के रूप में  इस्तेमाल कर सकते है | इसमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है जोकी  चेहरे की डेड स्किन को हटाते है और चमक को बढ़ाते है |   इस स्क्रब को तैयार करने के लिए 1/2 कप नारियल तेल में 2 चम्मच चीनी मिलाएं | इसके बाद इसमें 1 चम्मच निम्बू रस मिलाएं |  इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें | अच्छी तरह मिला लेने के बाद इसे चेहरे पर लगा लें और थोड़ी देर के बाद इसे धो दे | इससे आपका चेहरा तरोताजा हो जायेगा और सारी  डेड स्किन हट जायेगी | 

मुल्तानी मिट्टी 

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को आधा कप दही में मिला लें | इसके बाद उसमें  आधा निम्बू निचोड़ दें | इनको अच्छी तरह से मिला लेने के बाद इसे अपने चेहरे और हाथ पैरो पर इसका लेप लगा लें | 30 मिनिट हो जाने के बाद इसे धो ले | इससे आपकी स्किन का रूखापन तो दूर होगा साथ ही  आपकी स्किन भी ग्लो करेगी | 

आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बतायें | अगर आपके पास भी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने का कोई उपाय है तो कमेंट बॉक्स में हमें लिख भेजें | 

Leave a Comment