क्या त्वचा पर होने वाले पिम्पले एक्ने ,दाग, खुजली, ओपन सोर्स, ब्लेक स्पॉट, वाइट स्पोट, ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए किये गए आपके सारे प्रयास अभी तक बेकार साबित हुए है | क्या अब तक महंगे महंगे ब्रांड की कई तरह की क्रीम और लोशन लगाकर आप अपने हजारो रूपए बर्बाद कर चुके है तो आज हमारे बताये नुस्खों को आजमाकर आप अपनी त्वचा से सम्बंधित हर तरह की समस्या को पूरी तरह ख़त्म कर सकेंगे |
हमारी त्वचा पर होने वाली किसी भी तरह ही स्किन प्रॉब्लम हमारे शरीर में किसी तरह की गड़बड़ी का संकेत देती है | इसलिए जब हम केवल बाहरी तौर पर यानि की क्रीम , उबटन, लोशन आदि लगाकर उन्हें ठीक करने का प्रयास करते है तो उसका कोई खास असर होता नजर नहीं आता है | क्युकी हमारे द्वारा किया गया यह प्रयास अधूरा होता है | फ्रेंड्स हमारी त्वचा कई परतो से मिलकर बनी होती है यह ऊपर से पतली सी नजर आती है लेकिन अंदर से ये 15 गुना मोटी होती है | इसलिए जब भी हमारे शरीर में किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है तो इससे हमारी त्वचा पर अंदरूनी रूप से प्रभाव पड़ने लगता है | और जितनी हमारी त्वचा बाहर से ख़राब दिखाई देती है, उससे भी अधिक वह अंदर से ख़राब होती है |
त्वचा रोग होने के कई है कारन
आज के समय में बड़ी संख्या में लोग त्वचा रोग से पीड़ित है | त्वचा रोग होने के पीछे कई तरह के कारन हो सकते है | जिनमे खानपान सम्बन्धी गड़बड़िया , मौसम का प्रभाव, पॉल्यूशन का प्रभाव और आनुवंशिक कारन भी हो सकते है |
जब भी हमारी त्वचा पर दाग, धब्बे ,एक्ने,पिम्पल या अन्य कोई भी त्वचा सम्बन्धी समस्या होती है तो हम उसका इलाज ऊपरी तौर पर करते है | जबकि हमारी त्वचा के ख़राब होने की समस्या अंदरूनी तौर पर शुरू होती है और ऊपरी तौर पर किये गए किसी भी इलाज का सही प्रभाव नहीं दिख पाता है | त्वचा सम्बन्धी किसी भी समस्या को अगर अंदरूनी इलाज किया जाये तो उससे जल्दी और अच्छे परिणाम प्राप्त किये जा सकते है |
आपके लिए राहत की बात ये है की एक रिसर्च से ये बात सामने आयी है की त्वचा से सम्बंधित जितनी प्रोब्लेम्स होती है उनमे से कुछ को छोड़कर सभी प्रोब्लेम्स को पूरी तरह से ठीक किया जा सकते है |
आज हम आपको ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिससे आपकी सभी तरह की स्किन प्रोब्लेम्स दूर होगी | और आप एक स्वस्थ और सुन्दर त्वचा पा सकेंगे | और इसके अलावा हम उन खाने की चिजो के बारे में भी बताएंगे, जिन्हे अगर आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करते है तो आप की त्वचा की सभी समस्याए तो दूर होगी ही इससे आपकी त्वचा साफ़ और कोमल बन पायेगी |
तो आइये जानते है की वे कोनसी चीजे है, और हमें उनका कैसे उपयोग करना है, लेकिन इससे पहले यह जानना भी जरुरी है की ये चीजे हमारे शरीर पर किस तरह प्रभाव डालती है |
शरीर के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है अच्छे माइक्रोब्स
हमारे शरीर के पाचन तंत्र में 2500 अरब माइक्रोब्स यानि की बहुत छोटे छोटे सूक्ष्म जीवाणु होते है जो की हमारे पुरे शरीर में पाए जाने वाले जीवाणुओं से नो गुना ज्यादा है | सरल भाषा में समझा जाये तो शरीर में पाए जाने वाले यह जीवाणु 2 प्रकार के होते है | 1 तो वे जो हमारे लिए अच्छे होते है और दूसरे वे जो हमारे लिए हानिकारक होते है | अच्छे माइक्रोब्स मदद करते है हमारे भोजन को पचाने, हमारे जख्मो को भरने, और हमारे द्वारा ली जाने वाली सांस को स्वच्छ बनाने में | और वही बुरे माइक्रोब्स की वजह से हमारी सेहत से लेकर त्वचा में होने वाली समस्याए गंभीर होती जाती है |
हर व्यक्ति में इन दोनों तरह के माइक्रोब्स का होना बहुत ही सामान्य बात है लेकिन अगर हम ऐसी चीजें ज्यादा खाये जो की हमारे शरीर में बुरे जीवाणुओं की मात्रा को बढ़ावा दे, तब ऐसे में शरीर में कई तरह की बीमारिया जन्म लेने लगती है | जिससे की मोटापा, त्वचा से सम्बंधित रोग, पेट और दिमाग की प्रॉब्लम और स्ट्रेस जैसी गंभीर समस्याए भी शामिल है | इसलिए हम अपनी डाइट में रोजाना ऐसी चीजे शामिल करें, जो की हमारी बॉडी में अच्छे जीवाणुओं की मात्रा को बढ़ाये | तो ऐसे में हमारा पाचन अच्छा रहेगा हमारा इम्यून सिस्टम और मेटाबोलिजम स्ट्रांग होगा | हमारी त्वचा हमेशा साफ़ रहेगी और हमारी एनर्जी हमेशा अच्छी बनी रहेगी |
अच्छी सेहत के लिए हमें हर तरह के पोषक तत्वों की जरुरत होती है| लेकिन बॉडी में अच्छे जीवाणुओं की मात्रा को बढ़ाने के लिए polyphenols नामक पोषक तत्व सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है | polyphenols हमारे शरीर में बुरे माइक्रोब्स को ख़त्म नहीं करते बल्कि अच्छे माइक्रोब्स की संख्या को बढ़ाते है | परिणाम स्वरुप हमारी सेहत अच्छी होती है और त्वचा से सम्बन्धित गंभीर से गंभीर बीमारी में भी फायदा नजर आने लगता है | तो चलिए बात करते है उन सभी चीजों से बने खास नुस्खों की |
इसे बनाने के लिए हमें जरुरत होगी लौंग-
- सौंफ
- हल्दी
- चकरी फूल
त्वचा रोग में चकरी फूल है गुणकारी
चकरी फूल का इस्तेमाल इसके खुसबूदार फ्लेवर के लिए ज्यादातर गरम मसालों में किया जाता है | लेकिन यह हमारे दिमाग और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है | इसके अंदर विटामिन A और विटामिन C प्रचुर मात्रा में होता है| जो की हमारी त्वचा पर से झुर्रियों को हटाते है और इन्हे आने से भी रोकते है | रोजाना इसका सेवन करने से हमारे शरीर में बहुत अच्छी एनर्जी बनी रहती है और यह रात के समय काम उत्तेजना यानि की सेक्स ट्राइब को भी बढ़ाता है |
बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए एक कटोरी यानि की 100 ग्राम सौंफ, 1 चम्मच हल्दी और 10 से 15 लौंग ले, इसके बाद 2 से 3 चकरी फूल लेकर इसे मिक्सर में अच्छी तरह चलाकर उनका पावडर बना ले | पावडर बनाते समय यह ध्यान रहे की हमे उनका बहुत अधिक बारीक़ पावडर नहीं बनाना है, यानि की हमे इसे थोड़ा दरदरा ही रखना है | ताकि पानी के साथ मिलाने पर इसे चाय पत्ती की तरह आसानी से छानकर अलग किया जा सके |
इसके बाद 1 गिलास पानी को पूरी आंच पर अच्छी तरह बॉईल करें | और जब इसमें उबाल आने लग जाये तब इसमें 1 चम्मच तैयार पावडर को डालकर गैस को बंद कर दे | इसके बाद इसे 5 मिनिट के लिए ढककर इनफ्लीज होने के लिए छोड़ दे फिर जब यह थोड़ा ठंडा हो जाये | तो इसे छानकर इसका सेवन करें |
सौंफ रखती है शरीर को ठंडा
इसमें हमने सौंफ की मात्रा ज्यादा रखी है क्युकी सौंफ हमारे शरीर को ठंडा करती है और इसमें मौजूद हल्दी, लौंग, और चकरी फूल हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करती है | इस तरह ठंडी और गरम दोनों चीजों को मिक्स करने से यह एक पूरी तरह बेलेन्स ड्रिंक बनती है | जो की हमारे शरीर को न तो ठंडा करेंगी ना ही गरम | यदि आपको इससे गर्मी होती हो तो, आप इसे और ठंडा बनाने के लिए इसमें रोज मेरी को भी मिक्स कर सकते है |
सूखे हुए रोज मेरी के पत्ते किसी भी सुपरमार्केट में आपको आसानी से कम दामों में मिल जायेंगे | या आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते है | रोज मेरी के अंदर एंटी एजिंग प्रॉपर्टी पायी जाती है | इसका रोजाना इस्तेमाल करने पर पुराने से पुराने दाग धब्बे पूरी तरह से साफ़ हो जाते है | इसलिए इसका भी यूज इस ड्रिंक में जरूर करें | इस ड्रिंक को रोजाना शाम के समय खाना खाने के 10 से 15 मिनिट बाद पीया जा सकता है | इसका सेवन हमें केवल 1 दिन में केवल 1 बार ही करना है |
15 दिन में दिखेगा असर
इस ड्रिंक को तैयार करने में जो पावडर हमने बनाया था उसे फ्रिज में स्टोर करके 20 से 30 दिन के लिए स्टोर करके रखा जा सकता है| इसमें मौजूद सौंफ और लौंग के अंदर polyphenols अधिक मात्रा में पाए जाते है | जिसका सीधा असर हमारी त्वचा पर अंदरूनी तरीके से होता है | इनकी एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज हमारे शरीर में मौजूद बुरे तत्वों को साफ़ करने में मदद करती है |
और हमारी त्वचा के साथ साथ हमारे बालों को भी लम्बी उम्र तक बरकरार रखती है | दोस्तों यह ड्रिंक इतनी असरदार है, की शुरुआत के सिर्फ 15 दिनों में ही आपको आपके अपने शरीर की एनर्जी, पेट की चर्बी और स्किन में कमाल का फर्क नजर आएगा | अगर आप इसे नहीं पीना चाहते तो आप इसे ठंडा करके भी पी सकते है |
ये हेल्दी जूस भी दूर करेगा सारी स्किन प्रॉब्लम को
इसके अलावा आप एक हैल्थी जूस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते है जो की हमारे शरीर में पॉलीफेनोल्स की मात्रा को तेजी से बढ़ाएगा जिसके परिणामस्वरूप हमारे स्किन से जुडी बड़ी से बड़ी बीमारियां पूरी तरह ठीक हो जाएगी | इसे बनाने के लिए हमें जरुरत होगी पालक मटर निम्बू सेब और करेले की | करेले की मात्रा हम इसमें कम रखेंगे क्युकी इसका स्वाद कड़वा होता है | इसलिए इसके कड़वेपन को कम करने के लिए हम इसमें सेब का इस्तेमाल करेंगे |
अगर आप चाहे तो इसे करेले और सेब के बिना भी तैयार कर सकते है | जो लोग भी करेला ज्यादा खाते है उन्हें कभी भी त्वचा से सम्बंधित बीमारियां नहीं होती है| करेले के अंदर polyphenols पोषक तत्वों की मात्रा सबसे अधिक होती है | यह हमारे पेट और लिवर के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है और त्वचा पर मौजूद पुराने से पुराने दाग धब्बे और पिम्पल को ख़त्म करने में यह सबसे असरदार होता है |
जूस बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए मिक्सर में 1 कटोरी पालक, 1 कटोरी मटर और आधा कटोरी करेले के बीज निकालकर डालें| इसके बाद आप इसमें 1 कटा हुआ सेब , 1 चम्मच निम्बू का रस और थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका जूस तैयार कर ले | इस तैयार जूस को छानकर या बिना छाने किसी भी तरह पिया जा सकता है | इस जूस में मिलायी गयी सारी ही चीजे अपने आप में 1 बेजोड़ कॉम्बिनेशन की तरह है | लेकिन इसमें मटर एक सीजनेबल वेजिटेबल है इसलिए जब भी मटर का मौसम हो तब ही ताजे आने वाले मटर का इस्तेमाल करें | मटर हमारे इम्यून सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है | इसका रोजाना सेवन करने से यह हमारी त्वचा में झुर्रिया और अधिक उम्र में त्वचा से सम्बंधित सभी तरह की दिक्कतों से दूर रखता है |
चेहरे की त्वचा के लिए लाभकारी है यह जूस
जिन लोगो के भी चेहरे पर दाग धब्बे या पिम्पल्स है उन्हें मटर रोजाना खाना चाहिए | सारी चीजों से बना यह जूस हफ्ते में 3 से 4 बार पिया जा सकता है | यह जूस हमारे शरीर में उन सारी कमियों को पूरा कर देता है |जो की हमारी त्वचा को साफ़ और चमकदार बनाने में बाधा पैदा करते है | अगर आप इस जूस को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लेते है तो इससे आपके शरीर में त्वचा को फायदा पहुंचाने वाले बैक्ट्रिया की मात्रा बढ़ेगी और आपका शरीर उम्र भर तक बीमारियों से दूर रहेगा |
यह जूस हमारे शरीर की सारी गंदगी को दूर कर देता है | और जिस इंसान का खून पूरी तरह स्वस्थ रहता है उसकी त्वचा बिना किसी क्रीम या नुस्खों का इस्तेमाल करके भी पूरी टाइम नेचुरल ग्लो करती रहती है |
ग्रीन टी को शामिल करें डेली रूटीन में
अगर इन उपायों के साथ ही अगर आप अपनी रोजाना की रूटीन में ग्रीन टी को शामिल कर ले तो यह आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होगी | ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है | जो हमारी त्वचा के किसी भी तरह के दाग धब्बो और कालेपन को दूर करती है | साथ ही यह आपके मेटाबोलिजम को भी ठीक करती है जिससे आपका वजन भी कम होता है | लेकिन ग्रीन टी खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखे की हमे वही ग्रीन टी खरीदनी है जो बिना फ्लेवर की हो | यह हमारी सेहत के लिए अधिक फायदेमंद सिद्ध होगी |
हर 3 महीने में बदल जाती है हमारी 90% स्किन
क्या आप यह जानते है की हमारी त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद कोशिकाएं हर 3 महीने में 90 % तक बदल जाती है | जी हां हर तीन महीने में हमारे शरीर पर से पुरानी स्किन हटकर आलमोस्ट एक नई स्किन की परत चढ़ जाती है| लेकिन अगर ऐसा होता है तो हमारी त्वचा झुर्रियों की वजह से बूढी क्यों दिखती है | ऐसा इसलिए होता है की जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है वैसे वैसे हमारे शरीर की नई त्वचा बनाने की शक्ति कमजोर होती जाती है | लेकिन अगर हम हमारे शरीर को प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पहुंचाते रहेंगे तो लम्बे समय तक हमारी स्किन जवान और चमकदार बनी रहेगी | और हमारी त्वचा को देखकर हमारी उम्र का अंदाजा नहीं लग पायेगा |
इन बातो का भी रखे ध्यान
लेकिन साथ ही फ्रेंड्स अगर आप चाहते है की आज बताये गए नुस्खों का अच्छा रिजल्ट आपको मिले तो इसके लिए आपको इन नुस्खों के इस्तेमाल के साथ साथ कुछ बातो का ध्यान रखना भी बहुत जरुरी है | आज के बताये गए इन नुस्खों में आपकी त्वचा के पोषण के लिए प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद है | लेकिन कुछ चीजों के सेवन से ये पोषक तत्व नष्ट हो जाते है और आपकी त्वचा की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है | आपको वे चीजे खाना कम से कम कर देना चाहिए जिनमे लेक्टिंस की मात्रा अधिक हो | अधिक लेक्टिंस की वजह से हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और मेटाबोलिजम गड़बड़ा जाता है |
व्हाइट ब्रेड, बैगन, राजमा सोयाबीन और वे सभी चीजे जिनसे हमारे शरीर में बादी पैदा होती है उनमे लेक्टिंस की मात्रा अधिक होती है जो की हमारे शरीर के पोषक तत्वों को नस्ट करता है | इसलिए ऐसी चीजों का कम से कम सेवन करना चाहिए | हमारे शरीर में पोषकतत्वों की वजह से जंहा हमारी त्वचा सेहतमंद रहती है वही इनसे हमें एनर्जी भी प्राप्त होती है | जो की हमें लम्बा और स्वस्थ जीवन प्रदान करती है |
हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके जीवन में लाभकारी सिद्ध होगी | आगे भी हम आपके लिए ऐसी उपयोगी जानकारी लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |