तिल से बने खाद्य पदार्थो का उपयोग सर्दियों के मौसम में बहुतायत में किया जाता है | लेकिन तिल का तेल का उपयोग भी पुरे भारत में किया जाता है खासकर दक्षिण भारत में | वंहा पर खाना पकाने में तिल के तेल का उपयोग किया जाता है |
तिल के तेल को निकलने में काफी परिश्रम होता है इसलिए इसकी अधिक मात्रा में खेती नहीं की जाती है | इसकी अधिकांश खेती एशिया के देशो में ही की जाती है | तिल का तेल औषधीय गुणों से युक्त होता है और इसका उपयोग कई तरह के रोगो में उपचार के रूप में भी होता है |
इसके एंटी बैक्टीरयल, एंटी इंफ्लामेन्ट्री गुणों के कारन यह त्वचा के रोगो में बहुत ही लाभकारी होता है | इसके अलावा इसके अलावा यह और रोगो में भी लाभकारी होता है , आइये जानते है उन लाभों के बारे में |
तिल के तेल के फायदे ह्रदय को स्वस्थ बनाये रखने में
तिल के तेल का सेवन आपके ह्रदय को रोगो और हार्ट अटैक की संभावनाओं से बचाता है | तिल के तेल में सेस्मिन और सेस्मोल भरपूर मात्रा में उपलब्ध रहता है | जो की शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल LDL के स्तर को नियंत्रित करते है | जो की रक्त ले जाने वाली आर्टरीज में संकुचन का कारन होता है | तिल के तेल के सेवन से शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है और आपका हार्ट स्वस्थ बना रहता है |
तिल के तेल के फायदे एनर्जी के लिए
यदि आप अपने आप को जल्द थका पाते है या शरीर में कमजोरी महसूस करते है तो इसके लिए आपको तिल के तेल का सेवन करना चाहिए | तिल के तेल में अच्छी मात्रा में जस्ता और ताम्बा होता है जो की आपके रक्त में मिलकर आपके एनर्जी लेवल और वर्किंग कैपेसिटी को बढ़ाता है | शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए ताम्बा आवश्यक होता है जिसकी पूर्ति आप तिल के तेल का भोजन में इस्तेमाल करके कर सकते है |
तिल के तेल के फायदे कैंसर में
तिल के तेल का उपयोग अपने भोजन में करके आप कैंसर की रोकथाम भी कर कस्ते है | तिल के तेल में फायटेट होता है जो की एक कार्बनिक योगिक होता है जो सीधे तौर पर कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है | इसके अंदर कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो की कोलोरेक्टल और पेट के कैंसर को रोकने में बहुत ही फायदेमंद होती है |
तिल का तेल लाभकारी है बालों के लिए
तिल का तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है | इसके उपयोग से आपके बाल घने काले और जड़ से मजबूत बनते है | इसके एंटी बैक्टीरियल तत्व किसी भी तरह के संक्रमण को दूर करते है और बालो में रुसी और डेंड्रफ जैसी समस्या दूर करते है | बालों को पोषण प्रदान करने के लिए अपने बालों की तिल के तेल से बालों की जड़ों में मसाज करनी चाहिए |
तिल का तेल फायदेमंद है त्वचा के लिए
तिल के तेल में त्वचा के पोषण के लिए जरुरी तत्व मेगनीज, विटामिन डी, नियासिन, ताम्बा और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है | इनसे मिले पोषण से त्वचा मुलायम और लचकदार होती है इससे बढ़ती उम्र का प्रभाव ही आपकी त्वचा पर नहीं पड़ता है और वह लम्बी उम्र तक कोमल और जवान बनी रहती है | तिल का तेल आपकी त्वचा पर एक सुरक्षा कवच बनाता है जो आपकी सनटैन और पॉल्यूशन के हानिकारक प्रभावों से आपकी त्वचा की रक्षा करता है |
तिल का तेल हड्डियों को बनाता है मजबूत
तिल का तेल हड्डियों को मजबूत बनाता है | तिल के तेल में हड्डियों को मजबूत बनाने वाले तत्व ताम्बा, जस्ता और कैल्शियम होते है | तिल के तेल के भोजन में इस्तेमाल करने से आपका शरीर भोजन से इन तत्वों को अवशोषित कर आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है | और वृद्धावस्था में हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारी से आपकी रक्षा करता है |
तिल के तेल के फायदे तनाव और अवसाद में
तिल के तेल की मालिश आपके तनाव और अवसाद को दूर करती है | तिल के तेल में टायरोसिन एमिनो एसिड होता है जो की आपके मूड को अच्छा करने का कारक होता है | इसलिए तिल के तेल के उपयोग से तनाव दूर होकर आपका मूड अच्छा होता है | इसलिए तनाव होने पर सेरोटोनिन से युक्त खाद पदार्थो को खाने से तनाव और अवसाद की स्थिति से बाहर निकलते है और दिमाग सकारात्मक होता है |
तिल के तेल के लाभ दांतो के लिए
तिल का तेल दांतो और मुंह को भी स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होता है | इसके एंटी बैक्टीरियल तत्व मुंह और दांतो के सारे कीटाणु और गंदगी को दूर कर मुंह को स्वच्छ और स्वस्थ बनाते है | इसके लिए आयल पुलिंग करनी चाहिए मतलब की तिल के तेल को कुछ देर मुंह में रखने के बाद उसका कुल्ला करना चाहिए | जिससे की आपके जमा प्लाक,टार्टर दूर होता है और मुंह के कीटाणु मरते है, और आप का मुँह साफ़ होता है
तिल के तेल के नुकसान
- यदि आप तिल के तेल के प्रति सवेदनशील है तो आपको इससे एलर्जी की शिकायत हो सकती है |
- इसके अधिक सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है |
- इसके अधिक सेवन से पेट सम्बन्धी समस्या जैसे दस्त, पेट दर्द आदि हो सकते है |
- इसके अधिक सेवन इस कोलेन कैंसर का खतरा हो सकता है |