स्तनों का ढीला पन दूर करने और आकर बढ़ाने के सबसे असरदार घरेलु नुस्खे

Spread the love

सुन्दर और सुडोल शरीर की चाहत हर इंसान की होती है | बॉडी के परफेक्ट शेप में होने से लोगो में उसका आकर्षण बढ़ता है | महिलाओ के शरीर में चेहरे के साथ साथ उनके स्तनों की बनावट और आकार भी उनकी सुंदरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | यह स्त्रीत्व का प्रतिक होता है | इसलिए जिन महिलाओ के  स्तन बड़े और कसे हुए होते है वे सुन्दर और आकर्षक लगती है | और जिन महिलाओ या लड़कियों के  स्तन छोटे या ढीले होते है, वो हिन् भावना से ग्रस्त हो जाती है |  

जिन महिलाओ के स्तन बड़े और कसे हुए होते है उन पर कोई सा भी पहनावा हो बहुत अच्छा लगता है | जिससे की उनका आकर्षण और भी बढ़ जाता है | लड़कियों में उम्र के साथ साथ ही उनके स्तनों का विकास होने लगता है लेकिन कई बार हार्मोन्स की कमी, गलत पहनावे और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारन भी स्तनों का सही ढंग से विकास नहीं हो पाता है और स्तनों का आकार छोटा रह जाता है|  

इन वजहों से आता है स्तनों में ढीलापन 

उम्र बढ़ने के साथ साथ , वजन उठाने और एक्सरसाइज नहीं करने से स्तनों में ढीलापन आने लगता है | इसके अलावा प्रेगनेंसी के बाद भी स्तनों में ढीलापन आ जाता है | ऐसे में कई बार लड़किया या महिलाये स्तनों के ढीलेपन को दूर करने और बड़े स्तनों की चाहता में दवाइया लेने लगती है जिनके कई  साइड इफेक्ट होते है |

अगर आपके भी स्तन आकार में छोटे और ढीले है तो परेशान ना हो | आज हम  आपको कुछ ऐसे असरदार नुस्खे बताएंगे  जिनसे आपके स्तनों में तेजी से बढ़ोतरी होगी और ढीले स्तनों में कसाव आ जायेगा | और आपका आकर्षण बढ़ जायेगा | 

इसके लिए इस पूरी प्रक्रिया को हमने 4 हिस्सों में डिवाइड किया है | जिसमें  हम सबसे पहले जानेंगे कुछ लगाए जाने वाले नुस्खों के बारे में | जो की ब्रेस्ट मसल्स को बाहरी रूप से प्रभावित करेंगे | उसके बाद हम बात करेंगे कुछ खाये जाने वाले नुस्खों की | जिनसे की हार्मोन्स और पोषक तत्वों की कमी दूर होगी और स्तनों के विकास में तेजी से बदलाव आएगा | 

इसके साथ ही हम जानेंगे घर में ही की जाने वाली आसान एक्सेरसाइज के बारे में |  जो की ब्रेस्ट के इनहैंसमेंट और उनके शेप में सुधार लाने  के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है | और लास्ट में  हम आपको बताएंगे  कुछ बहुत ही आवश्यक टिप्स और सावधानिया | जिनका स्तनों का विकास और शेप को सुधारने के लिए  ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरुरी है | 

स्तनों का आकार बढ़ाएगा ये मसाज ऑइल 

तो चलिए बात करते है कुछ बाहर  से लगाए जाने वाले नुस्खों की | इसमें जो पहला नुस्खा है वो है एक होममेड मसाज ऑइल | इसे बनाने के लिए हमें जरुरत होगी ऑलिव ऑइल यानि की जैतून का तेल, लौंग, मेथी दाना, सौंफ और आमंड ऑइल यानि की बादाम के तेल की | जैतून के तेल और बादाम के तेल के अंदर  मिनरल्स, विटामिन्स और फैटी एसिड्स की मात्रा अधिक होती है | जो की ब्रेस्ट मसल्स को टाइट करने के साथ साथ उनकी ग्रोथ के लिए भी सबसे अधिक फायदेमंद होती है | 

मसाज ऑइल बनाने की विधि 

 रोजाना इसका इस्तेमाल करने से स्तनों के ढीलेपन की समस्या में बहुत तेजी से सुधार आता है | इस नुस्खे को बनाने के लिए 3 चम्मच सौंफ और 3 चम्मच मेथी दानो को 1 कप पानी में डालकर 3 से 4 घंटे गलने के लिए रख दे | पानी की मात्रा इसमें बहुत अधिक नहीं होनी चाहिए |

उस उतनी ही होनी चाहिए की यह दोनों चीजे पानी में पूरी तरह डूब  जाये | अच्छी तरह गल जाने के बाद इन दोनों को मिक्सर में उसी पानी के साथ अच्छी तरह चलाकर इनका एक पेस्ट तैयार कर ले | 

इसके बाद इसको एक बर्तन में 100 से 150 ml  तक जैतून का तेल गर्म करें | इसमें अगर आप एक्स्ट्रा वर्जिन या ऑर्गेनिक ऑइल यूज़ करते है तो यह ज्यादा इफेक्टिव होगा | तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें सौंफ और मेथी दाने का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 10 से 15 मिनिट तक चलाये |

थोड़े समय बाद जब ऑइल में पानी सूखने लग जाये और सारी चीजें धीरे धीरे जलकर ब्राउन होने लग जाये, तब गैस को बंद कर दे | और इसके अंदर 5 से 6 लोंग डालकर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे | जब यह तेल पूरी तरह ठंडा हो जाये  तब इसे कपडे या जाली वाली छन्नी की मदद से छान ले और फिर इसके अंदर 100 ml बादाम का तेल मिला दे | इस तरह से यह नुस्खा तैयार हो जायेगा | 

इस्तेमाल करने का तरीका 

इसमें हमने सौंफ और मेथी दानों का इस्तेमाल किया है | मेथी दानों में विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते है | जो की मांसपेशियों के फ्री रेडिकल डेमेज को तेजी से रिपेयर करते है | इसकी वजह से ढीली हो चुकी त्वचा धीरे धीरे टाइट होने लगती है |

यह मांसपेशियों के विकास को बढ़ाने के साथ साथ त्वचा पर मौजूद स्ट्रेच मार्क्स को भी तेजी से दूर करते  है |  इस तैयार ऑइल से मसाज करने के लिए सबसे पहले ऑइल को अपने दोनों हाथो में लेकर दोनों हथेलियों को 1 से 2 मिनिट के लिए आपस में रगड़े |  ऐसा करने से हाथो में लगा ऑइल गरम हो जाता है | और मसाज करने के बाद ब्लड सर्कुलेशन तेजी से बढ़ता है |

 इसके बाद इस ऑइल से अपने स्तनों पर पहले क्लॉक वाइज और फिर एंटी क्लॉक वाइज मसाज करे| और साथ ही मसाज करते वक्त ब्रेस्ट की आस पास की त्वचा को भी अच्छी तरह कवर करें | इस तरह से इस ऑइल से रोजाना 10 से 15 मिनिट मसाज करें | और अच्छे परिणाम के लिए इसका रात को सोने से पहले इस्तेमाल करें | क्युकी रात को सोते समय हमारी मसल्स पूरी तरह रिलेक्स होती है जिसकी वजह से किये गए नुस्खे का असर दुगुनी रफ़्तार से होता है | चूँकि यह एक एक्सटर्नल मेथड है |

इसलिए इसके रिजल्ट समय के साथ दिखना शुरू होते है | लेकिन अगर आप 1 महीने तक लगातार इसका इस्तेमाल करते है, तो विश्वास मानिये 1 महीने बाद ही आप कमाल का फर्क महसूस करेंगे | जिन महिलाओ के स्तन का विकास धीरे हो रहा है | या जिनके स्तनों में ढीलापन आ गया है | उनके लिए यह नुस्खा बहुत अधिक फायदेमंद है |

मसूर की दाल का यह नुस्खा बढ़ाएगा आपके स्तनों का आकर और दूर करेगा ढीलापन 

 इसके अलावा एक और उपाय है जिसे आप घर पर ही आसानी से इस्तेमाल कर सकते है | इसके लिए हमें जरुरत होगी मसूर की दाल, प्याज का रस और सोंफ की | मसूर की दाल स्तनों के ढीलेपन को दूर करने के साथ साथ उनकी ग्रोथ के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद होती है | क्युकी मसूर की दाल के अंदर  फ़यटोएस्ट्रोजन्स की मात्रा अधिक होती है जो ब्रेस्ट टिश्यू इनलार्जमेंट और स्किन टाइटनिंग  के लिए अभूत उपयोगी होता है | 

बनाने की विधि 

इसके लिए एक प्याज को मिक्सर में अच्छी तरह पीसकर इसका पेस्ट बना ले फिर इस पेस्ट को अच्छी तरह छानकर इसका रस अलग कर ले | उसके बाद 1 कप मसूर की दाल और 1 कप सौंफ को गरम पानी में डालकर 2 से 3 घंटे गलने के लिए छोड़ दे और जब यह अच्छी तरह गाल जाये तो इसमें से बचा हुआ पानी छान ले |

इसके बाद गली हुई सोंफ और दाल में आधा कप प्याज का रस डालकर मिक्सर में अच्छी तरह चलकर इसका एक पतला पेस्ट तैयार कर ले | इस तरह से यह नुस्खा तैयार हो जायेगा | इस तैयार नुस्खे को अपने पुरे स्तनों पर पैक की तरह लगाकर 15 से 20 मिनिट के लिए छोड़ दे | उसके बाद जब यह सुख जाये तब इसे ठन्डे पानी से धो ले | 

प्याज का रस बढ़ाता है आपके स्तनों का आकार 

प्याज का रस स्तनों के ढीलेपन को दूर करने और आकर बढ़ाने में बेहद फायदेमंद होता है | हो सकता है की आपको इसकी स्मेल पसंद ना आये ऐसे में आप इस पेस्ट में शहद भी मिला सकते है | इसके अलावा प्याज के रस की जगह आप गुलाबजल का भी इस्तेमाल कर सकते है| 

फ्रेंड्स आपको इस नुस्खे का इस्तेमाल एक सप्ताह में 2 से 3 बार तक करना है | इसके अलावा जो आपके ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने और टाइटनेस के लिए सबसे जरुरी है वो है रोजाना की जाने वाली एक्सेरसाइज | इससे आपके स्तनों की शेप सही रहगी और ब्लड सर्कुलेशन सही होने की वजह से आपके स्तनों का आकर भी बढ़ेगा | जिससे आपकी सुंदरता में और निखार आएगा | 

वो कोनसी एक्सेरसाइज है जिनसे आपके स्तनों का आकर बढ़ता है और उनमे कसाव आता है ये हम आपको  अगली पोस्ट में बताएंगे  |  अब तक तो आपने उन बहरी नुस्खों के बारे में जाना जिनसे आपके स्तनों का आकर बढ़ता है, लेकिन जब तक आपके शरीर को अंदर से पोषकतत्व नहीं मिलेंगे आपके स्तनों का आकर तेजी से नहीं बढ़ पायेगा | इसलिए आने वाले पोस्ट में हम  आपको उन खाने वाली चीजों के बारे में भी बताएंगे  जिनसे आपके स्तनों की साइज बढ़ेगी और उनमे टाइटनेस आएगी | 

Leave a Comment