सोयाबीन के पोषक तत्व, उपयोग एवं फायदे

Spread the love

नॉन वेजेटेरियन अक्सर नॉनवेज खाने के लिए यह तर्क देते है की इससे उन्हें अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है जो की वेजेटेरियन खाने से नहीं मिलते है | लेकिन आपको बता दें की वेजेटेरियन भोजन में कुछ ऐसी चीजे है जो भरपूर मात्रा में प्रोटीन प्रदान करती है | ऐसी एक चीज है सोयाबीन | इसका नाम तो आपने जरूर सुना होगा लेकिन सोयाबीन के फायदे हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने अधिक है इसके बारे में कम ही लोग जानते है | आज के इस आर्टिकल में हम सोयाबीन क्या है , सोयाबीन के फायदे और नुकसान जानेंगे लेकिन उससे पहले हमारे लिए यह जानना भी जरुरी है की सोयाबीन क्या है और सोयाबीन में कौन कौन से पोषकत तत्व होते है | 

सोयाबीन क्या है ?

सोयाबीन एक तरह की फली होती है | फली से निकले बीज क्रीम रंग के होते है | इसका उत्पादन पुराने समय से किया जाता आ रहा है | इसमें बड़ी मात्रा में प्रोटीन होता है इसलिए इसके सेवन को शाकाहारी लोगो के लिए बहुत जरुरी बताया गया है | पूरी दुनिया में सबसे अधिक सोयाबीन का उत्पादन अमेरिका में होता है | सोयाबीन का वैज्ञानिक नाम ग्लाइसिन मैक्स है | 

सोयाबीन में पोषक तत्व 

प्रोटीन की उच्च मात्रा के साथ ही सोयाबीन में  विटामिन वसा और खनिज लवण में आइरन,जस्ता, ताम्बा, मैगनीज, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है | सोयाबीन में फाइबर पाया जाता है जो की हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है | अब तो आप जान ही गए होंगे की इतने अधिक पोषक तत्वों के साथ ही सोयाबीन हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदे मंद हो जाता है | 

पोषक तत्व मात्रा 
प्रोटीन 40%
कार्बोहाइड्रेड 24.6 %
नमक 48 %
तेल 20 %
कैल्शियम 240 मिग्रा 
फास्फोरस 690 मिग्रा 
लोह तत्व 11.5 मिग्रा
विटामिन ए 710 अ.इ.
विटामिन बी-1730 माइक्रोग्राम
विटामिन बी-2760 माइक्रोग्राम
नायसिन 2.4 मिग्रा
कैलोरी432

सोयाबीन का उपयोग 

किसी भी चीज के पुरे फायदे पाने के लिए उसका सही तरह से सेवन करना जरुरी है | सोयाबीन का उपयोग आज के समय कई खाद्य वस्तुओ में किया जा रहा है | 

सोया दूध और टोफू बनाकर
सोया सूप बनाकर 

सब्जी बनाने में सोयाबीन तेल का उपयोग
सोयाबड़ी का उपयोग सब्जी बनाने में
अंकुरित करके सेवन कर सकते है  

सोयाबीन के फायदे | soybean benefits in hindi 

सोयाबीन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जो कई तरह की health problem में फायदेमंद होते है | तो आइये जानते है क्या है सोयाबीन के फायदे 

पाचन क्रिया मजबूत बनाने में सोयाबीन के फायदे | 

शरीर की अधिकांश बीमारिया पेट के कारन ही होती है | गलत खानपान और भोजन के अच्छे से नहीं पचने से शरीर में कई तरह की बीमारिया होती है | भोजन को पचाने के लिए फाइबर की जरुरत होती है | सोयाबीन में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो की भोजन को पचने में बहुत ही फायदेमंद होता है | भोजन के अच्छे से पचने से उसके पोषक तत्व भी हमे अच्छी से मिल पाते है और फ्रेश भी अच्छे से हो पाते है | 

सोयाबीन के फायदे डाइबिटीज में | soybean benefits for diabetes in hindi 

सोयाबीन का सेवन करने से डाइबिटीज जैसी बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है | इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो की शरीर में बढ़ती गलूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है | और इन्सुलिन की सवेदशीलता को बढ़ाता है | इससे शरीर में डाइबिटीज होने का खतरा बहुत कम हो जाता है | 

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सोयाबीन के लाभ 

शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल ह्रदय सहित अन्य कई गंभीर बीमारियों का कारण होता है | सोयाबीन में लिनोलिक एसिड पाया जाता है जो की शरीर के लिए जरुरी फैटी एसिड होता है और यह शरीर में बढ़ रहे हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करता है | इसमें पाए जाने वाला आइसोफ्लोवेन्स भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करता है | लेकिन यह केवल हानिकारक कोलेस्टोरल को ही कम करता है और सोयाबीन के सेवन से जरुरी HDL कोलेस्ट्रॉल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है | 

सोयबीन के फायदे हड्डियों के लिए 

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है ऐसे में सोयाबीन का सेवन आपकी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है | सोयाबीन में अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो की हड्डियों की मजबूत के लिए जरुरी तत्व है इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम, ताम्बा  सेलेनियम और जस्ता जैसे खनिज भी हड्डियों को पोषण प्रदान कर उन्हें मजबूत बनाते है | 

महिलाओ के लिए सोयबीन के फायदे 

महिलाओं के लिए सोयाबीन का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है , सोयाबीन में आइरन पाया जाता है जो की रक्त की कमी को दूर करता है | पीरियड के समय महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है , सोयाबीन के सेवन से एस्ट्रोजन के निर्माण में मदद मिलती है | इसके अलावा सोयाबीन के सेवन से अनियमित पीरियड्स और पीरियड के दौरान होने वाले दर्द की समस्या भी दूर  होती है | 

बालों के लिए सोयाबीन के फायदे 

अक्सर हम बालों पर कई तरह के हेयर प्रोडक्ट लगाते है जो की बालों को कमजोर कर देते है | बालों को मजबूत बनने के लिए बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी पोषण की जरुरत होती है | सोयाबीन में फाइबर के साथ ही विटामिन सी, के भी पाए जाते है जो की बालों को जड़ से मजबूत बनाते है | इसलिए अगर आप भी चाहते है की आपके बाल मजबूत हो तो सोयाबीन का नियमित सेवन करें |

सोयाबीन के फायदे कैंसर में 

कई तरह की बीमारी के साथ ही  कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में भी सोयाबीन को बहुत लाभकारी माना जाता है | सोयाबीन में फाइटेट पाया जाता है जो की एक कैंसर रोधी तत्व है , इसके अलावा आइसोफ्लोवेन और विटामिन के भी पाए जाते है जो की प्रोस्टेट , स्तन और अन्य तरह के कैंसर को रोकने में बहुत ही प्रभावी भूमिका निभाते है | 

रक्तचाप को सामान्य बनाये रखने में सोयाबीन 

आज के समय हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी तेजी से बढ़ी है | सोयाबीन के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को ठीक किया जा सकता है | सोयाबीन में प्रोटीन हैडोलाइजेन्ट घटक रक्तचाप को बढ़ने से रोकते है और रक्तचाप को सामान्य बनाये रखते है | 

मोटापा कम करने में सोयाबीन के लाभ

मोटापा कम करने के लिए भी आप अपने आहार में सोयाबीन को शामिल कर सकते है इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन और फाइबर शरीर में चर्बी को नहीं जमने देता है और साथ ही कोलेस्ट्रॉल पर भी नियंत्रित करता है | फाइबर से आपका पाचन भी अच्छा होता है और यह शरीर में मोटापा नहीं बढ़ने देता है |    

रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने में सोयाबीन 

हमारा शरीर स्वस्थ रहे और बीमारियों और संक्रमण से बचाये रखने में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होनी जरुरी है |  सोयाबीन में लेक्टिन पाया जाता है जो की  रोग प्रतिरोधक क्षमता को  बढ़ाता है | 

सोयाबीन के नुकसान 

  • सोयाबीन में उच्च मात्रा में एस्ट्रोजन पाया जाता है | जिसके कारन पुरुषो में हार्मोन में असंतुलन हो सकता है | अधिक सोयाबीन के सेवन से पुरुषो में स्पर्म में शुक्राणुओं की संख्या कम हो सकती है |
  • सोयाबीन के अधिक सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है |
  • सोयाबीन के अधिक सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या हो सकता है |
  • सोयाबीन के  सेवन से वजन  भी अधिक बढ़ सकता है | 

हम उम्मीद करते है सोयाबीन खाने के फायदे से सबंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी | अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया  तो आप इसे लाइक और शेयर करें और अगर आपके मन में कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट करें | 

Leave a Comment