सर्दी जुखाम खाँसी के लिए घरेलु सिरप,सबसे असरदार व आसान नुस्खा

Spread the love

सर्दी का मौसम आते ही ठण्ड, जुकाम, खांसी जैसी प्रॉब्लम तेजी से लोगो को बीमार कर देती है |  मौसम के बदलने के साथ ही सर्दी जुकाम और खांसी से पीड़ित लोगो की संख्या तेजी से बढ़ जाती है | ऐसे में अधिकतर लोग एलोपेथी दवाइयों का सेवन करते है |  इन दवाइयों की वजह से उस समय तो इन प्रोब्लेम्स में राहत मिलती है लेकिन ये पूरी तरह से यानि की जड़ से सर्दी जुकाम खांसी की समस्या को  दूर नहीं कर पाती है | जिससे की कुछ दिन बाद फिर ये प्रोब्लेम्स सामने आने लगती है |

साथ ही इन दवाइयों के कुछ साइड इफेक्ट भी होते है | इन प्रोब्लेम्स पर अगर सही समय पर पूरा इलाज नहीं लिया जाये तो ये समस्या १२ महीने बनी रहती है | सर्दी जुकाम खांसी की प्रॉब्लम शुरआत में साधारण सी लगती है लेकिन इनके होने पर काम में मन नहीं लगता है, और नाक बंद होने या अधिक बहने से पुरे दिन व्यक्ति बेहाल हो जाता है | साथ ही खांसी में खांसते खांसते गले में दर्द होने लगता है | लेकिन सर्दी जुकाम और खांसी की समस्या होने पर दवाइयों की जगह घरेलू नुस्खे बेहद फायदेमंद होते है और साथ ही इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है |  

सर्दी जुकाम खांसी के लिए घर में बनाये सिरप

फ्रेंड्स सर्दी जुकाम और खांसी डॉक्टर्स भी गोली या केप्सूल की जगह पिने की दवाई यानि की कफ सिरप देते है | लेकिन आज मैं आपको घर में ही कफ सिरप बनाना बताउंगी साथ ही कुछ सावधानियों के बारे में भी बताउंगी जिनसे आपको सर्दी ,जुकाम और खांसी की प्रॉब्लम में तेजी से फायदा मिलता है | 

दोस्तों जब भी हमें सर्दी हो जाती है तो सर्दी में सरदर्द में जो सबसे ज्यादा परेशान करने वाली चीज होती है वो है खांसी | और खांसी के द्वारा होने वाला गले और छाती का दर्द | और कई बार यह दर्द इतना अधिक होता है की हमसे सहन भी नहीं होता | और बार बार गले में आराम के लिए दवाई पिते रहते है और कफ सिरप पिते रहते है | कफ सिरप से हमे काफी राहत मिलती रहती है | परन्तु कई बार उस कफ सिरप का लम्बे समय तक इस्तेमाल करना हमारे लिए संभव नहीं हो पाता | तो फ्रेंड्स क्यों ना हम खुद का ही एक कफ सिरप बना ले | जो की मार्किट में मिलने वाले कफ सिरप से सस्ता और असरदार दोनों है | और जिसे हम बार बार आसानी से पी सकते है | 

तो दोस्तों आइये जान लेते है की इस कफ सिरप को बनाना कैसे है | इसे बनाने के लिए सबसे पहले हमे जरुरत होगी 2 से 3 संतरों की | दोस्तों संतरे का इस्तेमाल ज्यादातर कफ सिरप में होता है | जो की सर्दी के लिए बहुत ही असरदार है | इसके बाद हमें जरुरत पड़ेगी हमे निम्बू की | दोस्तों निम्बू का स्वाद चाहे खट्टा हो |

लेकिन सर्दी को ठीक करने के लिए बहुत ही असरदार होता है | इसके बाद हमे जरुरत होगी अदरक की | दोस्तों ठण्ड में अदरक हमारे गले को आराम पहुँचाती है |  और साथ साथ यह हमारे शरीर को गर्म भी रखती है | इसके बाद हम लेंगे पेपर कोन यानि की काली मिर्च और दाल चीनी | इसके बाद हमे जरुरत होगी खाने वाले नारियल के तेल की | फ्रेंड्स नारियल का तेल आपको किसी भी राशन की दुकान पर मिल जायेगा | यह हमे थोड़ा सा ही चाहिए होगा | और सबसे आखरी में हमे जरुरत होगी शहद की | 

सर्दी जुकाम के लिए नुस्खा बनाने की विधि

अब फ्रेंड्स मैं आपको बताउंगी की इसे बनाना कैसे है इसके लिए हम सबसे पहले एक बर्तन लेंगे | बर्तन के रूप में हम कोई भी भगोनी या कड़ाही ले सकते है | संतरे को हमे बिच में से काटना है और संतरे काटते समय हमे यह ध्यान रखना है की हमें संतरे को छिलको सहित ही डाल देना है | मतलब की हमे इसके छिलको को नहीं उतारना है | चाहे तो आप संतरे के बड़े बड़े पीस भी काट सकते है | या फिर आप संतरे की स्लाइस भी काट सकते है |

संतरे की क्वांटिटी हमें लेनी है 2 से 3 इसके बाद हमे इसमें डालना है एक से डेड निम्बू \ दोस्तों निम्बू को भी हमे इस तरह काटना है जिस तरह हमने संतरे काटे थे | इसके अलावा तो आप कहे तो स्लाइस में भी काट सकते है | इसके बाद इसमें हमे डालना है अदरक | अदरक भी हमे अच्छे से छील लेना है | और छिलने के बाद हमे इसे काटकर इसे मिक्स करना है | इसके बाद हमें इसमें एड करना है काली मिर्च | काली मिर्च हमको 2 चम्मच लेनी है | जो की बिना पीसी हुई साबुत होनी चाहिए | और इसके बाद हमे इसमें 1 स्टिक दालचीनी की एड करनी है |

यानि की दाल चीनी की एक डंडी हमे इसमें डालनी है | हमें गैस चालू करना है और इसे धीमी आंच पर चलते हुए दबा दबा कर अच्छे से मिक्स करना है | उसके बाद जब यह अच्छे से मिक्स हो जाता है | तो इसे ढककर 10 से 15 मिनिट पकाना है | और जब यह 10 से 15 मिनिट अच्छे से पाक जायेगा | तब आप देखेंगे की इसके अंदर से जूस बाहर आने लगेगा | यानि की इसका रस बाहर आने लगेगा | इसके बाद हमे इसे आंच पर से उतारना है और इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाना है |

नारियल का तेल मिलाने के बाद हमे इसमें 3 से 4 चम्मच शहद को मिलाना है और फिर वापस इसे आंच पर रखकर बिना ढके कुछ देर और चलाना है | जिससे की नारियल का तेल और शहद इसमें अच्छे से मिक्स हो जायेगा | और उसके बाद यह सिरप यानि की पिने की दवाई तैयार है | और इसके बाद आप इसे आंच पर से उतारकर इसे अच्छी तरह छान ले | छानने के बाद आप अगर चाहे तो इसे जार या शीशी में भी रख सकते है और फिर ये सिरप पिने के लिए तैयार है |

इस्तेमाल करने का तरीका

आप इसका इस्तेमाल दिन में 2 से 3 बार जरुरत के हिसाब से कर सकते है | दोस्तों यह सिरप सर्दियों में बहुत असरदार और कारगर है | साथ ही यह गले के दर्द में तुरंत राहत देता है | इसे बनाना बहुत ही आसान है | और यह हमे काफी सस्ता भी पड़ता है | चुकी यह घर पर ही बना है तो इसलिए इसे आप ज्यादा मात्रा में भी बना कर रख सकते है | चाहे तो आप इसे अपने कार्य की जगह पर भी या किसी भी जगह पर अपने साथ ले जा सकते है | ताकि आप इसका सेवन करते रहे | इस सिरप की सहायता से ठण्ड के दिनों में आपके शरीर में गर्मी बनी रहती है | और किसी भी तरह की सर्दी को यह बहुत जल्दी ठीक कर देता है | 

दोसत अगर आप इसे घर में बनाते है और इसके स्वाद में थोड़ी सी कमी रह जाती है तो आप इसमें थोड़ा और शहद मिलाके इसके स्वाद को और अच्छा बना सकते है | 

इसी के साथ यह उम्मीद करती हु की आज का यह नुस्खा आपके जीवन में बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होगा | अगले ब्लॉग में मैं आपको बताउंगी की आक के इस्तेमाल से आप कैसे अपने घुटने , एड़ी, हाथ, और  कमर के दर्द को 10 मिनिट में दूर कर सकते है | 

तो फ्रेंड्स अगर आपको मेरा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे लाइक करें | अगर कोई सवाल या सुझाव हो कमेंट करें | साथ ही और लोगो को भी इस जानकारी का लाभ मिले इसके लिए इस ब्लॉग को अधिक से अधिक शेयर करें |

Leave a Comment