सर्दी खाँसी और कफ से मात्र 5 मिनिट छुटकारा पाए

Spread the love

 सर्दी का मौसम आ चूका है, और इसके साथ आयी है सर्दी, खांसी और कफ जैसी बीमारिया | ठण्ड के बढ़ते ही हर घर में कोई न कोई सर्दी जुकाम खांसी से पीड़ित हो ही जाता है | ठण्ड की बीमारियों से वे लोग सबसे ज्यादा परेशान रहते है, जिनकी इम्युनिटी पावर सबसे कम होती है | साथ ही ठण्ड के बढ़ने से सर्दी खांसी और जुकाम की परेशानी बच्चो में तेजी से बढ़ती है | और एक बार ठण्ड लग जाने से यह लम्बे समय तक आपको परेशान करती है| ठण्ड से बचाव के लिए सबसे जरुरी चीज है आपकी इम्युनिटी पॉवर का स्ट्रांग होना | 

इसके अलावा उन चीजों का सेवन जिनसे ठण्ड की समस्या में तेजी से  आराम मिले |

आज जो नुस्खे हम आपको बताने जा रहे है, ये नुस्खे ठण्ड जुकाम और खांसी में किसी भी दवाई से 10 गुना तेजी से फायदा पहुचायेगे | आज हम  आपको 2 बहुत ही असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे | 

ये नुस्खा दिलायेगा राहत  सर्दी खाँसी और कफ में 

हम सबसे पहले जो नुस्खा तैयार कर रहे है उसके लिए हमे जरुरत होगी अदरक,  हल्दी, तुलसी के पत्ते, काली मिर्च, लोंग, निम्बू का रस, शहद,  और दालचीनी | 

इसे बनाने के लिए अदरक को अच्छी तरह से छीलकर उसके छोटे टुकड़े कर ले | उसके बाद मिक्सर के जार में आधा कप अदरक, १० से १२ तुलसी के पत्ते , १० काली मिर्च और १० से १२ लौंग डालकर इसमें 1 पुरे निम्बू का रस मिला ले | उसके बाद 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच दालचीनी की डंडी के छोटे छोटे टुकड़े करके डालें |

उसके बाद उसमे थोड़ा सा पानी मिलाकर सारी चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह चलाकर इसका 1 पेस्ट तैयार कर ले | पेस्ट बन जाने के बाद इसे अच्छी तरह से छानकर इसका रस अलग कर ले और बचे हुए हिस्से को फेके नहीं उसे भी संभालकर रखे | क्युकी इन दोनों ही चीजों से हम 2 अलग अलग नुस्खे तैयार करेंगे |

इस कैंडी से होगी आपकी सर्दी, खांसी और कफ पूरी तरह दूर 

 इसमें जो पहला नुस्खा है वो कोल्ड & कफ ड्राप यानि की केन्डी| इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में  1 कप चीनी डालकर 1 चौथाई कप पानी मिलाकर सारी  सामग्री से तैयार रस मिलाये |  उसके बाद इसे माध्यम आंच पर 5 से 10 मिनिट के लिए चलाये |

बीच बिच में इसकी आंच तेज करके इसे हिलाते रहे| धीरे धीरे आप देखेंगे की इसमें मौजूद सारी चीनी पिघलकर गाढ़ी होती जाएगी | 10 मिनिट बाद इसकी आंच को कम कर दे | और इसमें 1 चम्मच तैयार पेस्ट को मिला दे |

पेस्ट मिलाने के बाद इसे कम  आंच पर 5 से 6 मिनिट के लीये और चलाये |  उसके बाद गैस को बंद कर दे | गैस बंद करने के 1 से 2 मिनिट बाद इसमें 2 से 3 चम्मच शहद मिला कर अच्छी तरह से मिक्स कर दे | और जैसे जैसे यह मिश्रण ठंडा होता जायेगा वैसे वैसे यह मिश्रण गाढ़ा होता जायेगा | इसलिए यह जब गर्म होता है तभी इसे हमें केन्डी में बदलना जरुरी है | इसके लिए सबसे पहले एक ट्रे या बटर पेपर की शीट पर पिसी हुई चीनी को अच्छी तरह फैला दे |

चम्मच की सहायता से पूरी शीट पर तैयार मिश्रण को गोली के आकार में टपकाकर फैला दे | और इसके ऊपर थोड़ा सा चीनी पावडर और डालकर इसे सूखने के लिए छोड़ दे | पीसी हुई चीनी डालने से यह चिपचिपी नहीं रहती है और आपस में एक दूसरे से भी नहीं चिपकती है |

30 से 40 मिनिट बाद यह पूरी तरह सुख जाएगी | इसके बाद इसे निकलकर किसी प्लास्टिक या कांच के जार में भरकर रख ले | जितनी भी चीजों का इस्तेमाल हमने इसे बनाने में किया है | वह सभी ठण्ड में होने वाली किसी भी समस्या जैसे की सर्दी, खांसी, गले में खराश और गले में दर्द, सरदार तथा बुखार जैसी समस्या में सबसे ज्यादा फायदेमंद है |

इसका इस्तेमाल 2 से 3 बार खाना खाने के बाद किया जा सकता है | इसे खाने के इसे खाने के 5 मिनिट बाद ही हमारे गले को आराम मिलता है  इसका स्वाद भी काफी अच्छा है |

ये काढ़ा दूर करेगा आपकी सर्दी, खांसी और कफ 

दूसरा नुस्खा जो हम बनाने जा रहे  है उसे बनाने के लिए 1 कप पानी को तेज आंच पर गरम करें | और फिर उसमें  1 चम्मच सारी  चीजों से बने पेस्ट को डालकर कम से कम 5 से 10 मिनिट के लिए मध्यम आंच पर ढककर उबालें  | 5 से 10 मिनिट हो जाने के बाद इसे छान कर ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

जब यह हल्का गरम रह जाये तब इसमें 1 चम्मच शहद डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले | इस तरह से यह ड्रिंक तैयार हो जाएगी | इस तैयार ड्रिंक का सेवन रोजाना रात को सोने से पहले और दिन में खाना खाने के बाद किया जा सकता है |  

लेकिन इस ड्रिंक का सेवन करने के कम से कम 1  घंटे बाद  तक हमें  पानी नहीं पीना है | इसलिए इसे पिने से पहले ही पानी पि ले | ठण्ड के मौसम में ना सिर्फ यह ड्रिंक सर्दी, खांसी , बुखार को ठीक करती है बल्कि हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करके हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती है | जिसकी वजह से ठण्ड के मौसम के दौरान किसी भी तरह की कोई समस्या हमें नहीं होती है | 

ठण्ड और जुकाम की समस्या ठण्ड के मौसम के बजाय सबसे तेजी से तब फैलती है जब आप किसी सर्दी , जुकाम वाले व्यक्ति के सम्पर्क में आते है | इसलिए अगर आपके ठण्ड हो रही है तो वह दुसरो तक ना फैले इसका भी ध्यान रखे और साथ ही जिन लोगो के ठण्ड या सर्दी जुकाम लगी हुई है उनसे थोड़ी दुरी बना कर रखे | कुछ भी खाने से पहले अपने हाथ अच्छी तरह धोये | और इसके अलावा गर्म कपडे पहन कर रहे |

खट्टी और ठंडी चीजें कर सकती है आपको बीमार 

ठण्ड के मौसम में ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन आपको और अधिक बीमार कर सकता है | नमकीन भी आपका गला ख़राब कर सकती है क्युकी उसके अंदर भी खटाई होती है | सर्दी के मौसम आते ही कई बार हम ध्यान नहीं देते है और अपने शरीर की मौसम से बचाव नहीं कर पते है | इसलिए चाहे कम ही सर्दी पड़ रही हो लेकिन सर्दी के कपडे पहनकर निकले | और सर्द हवाओ से बचने के लिए अपने कानो और नाक को ढककर रखे | रात को सोते समय अपने पैर के तलवो पर सरसो के तेल की  मालिश कर के सोये | 

हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी  जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे |  अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर  करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | 

Leave a Comment