अगर आप नॉन वेजेटेरियन है तो आपको सालमन मछली का सेवन जरूर करना चाहिए | सालमन मछली में पोषक तत्वों की भरमार होती है | सालमन मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड की उच्च मात्रा होती है | जो की दिल की बीमारियों में बेहद लाभकारी होता है | यह आपके हार्ट को मजबूत बनाता है और इसके सेवन से हार्ट अटैक की संभावना काफी कम हो जाती है | सालमन मछली में ओमेगा 3 के अलावा सेलेनियम, प्रोटीन, विटामिन डी और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है | जो की स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते है , और शरीर को लम्बे समय तक स्वस्थ बनाये रखते है |
सालमन मछली क्या है | Salmon Fish in Hindi
सालमन मछली नदी के ताजा पानी में जन्म लेती है और फिर वह समुद्र में चली जाती है | इसके बाद अंडे देने के लिए यह मछलियां फिर नदी की और आती है | अधिकांश मछलियां अंडे देने के लिए लम्बी यात्रा करती है | कई बार तो यह यात्रा 1400 किलोमीटर तक होती है | अधिकांश सालमन प्रजातिया अंडे देने के बाद मर जाती है | कुछ प्रजातिया जो दुबारा अंडे देने के लिए जिन्दा रहती है वो भी दुबारा अंडे देने के बाद मर जाती है | सालमन खाने में तो स्वादिस्ट होती ही है यह शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है तो आइये जानते है सालमन मछली को खाने से होने वाले लाभों के बारे में |
सालमन मछली फायदेमंद है दिमाग के लिए | Salmon Fish Benefits for mind in Hindi
सालमन मछली हमारे दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है | इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो की दिमाग के काम करने की क्षमता को बढ़ाता है | इसके सेवन से तनाव दूर होता है | एक रिसर्च में यह बात सामने आयी है की सालमन मछली के खाने से अल्जाइमर और पार्किसन की बीमारी में तेजी से फायदा मिलता है |
सालमन मछली खाने के फायदे आँखों के लिए | Advantage of Salman for Eyes in Hindi
सालमन मछली को बहुत अधिक स्वास्थ्यवर्धक और पोस्टिक गुणों से युक्त माना जाता है | सालमन मछली में ओमेगा 3 की उच्च मात्रा पायी जाती है जो की आँखों की सूजन, नजर की कमी , रेटिना का सूखापन जैसी समस्याओं को दूर करती है | और आपकी दृस्टि दोषों को दूर कर आपकी देखने की क्षमता को बढाती है | इसमें प्रोटीन की भी अच्छी मात्रा होती है | इसलिए आँखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सालमन मछली का सेवन करना चाहिए |
सालमन मछली फायदेमंद है बालों के लिए | Benefits of Salmon for Hair in Hindi
सालमन मछली में विटामिन बी 12, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते है जो की हमारे बालों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है | सालमन मछली के सेवन से बालों को अंदर से पोषण मिलता है और वे स्केल्प से मजबूत होते है | और बालों के झड़ने और टूटने की समस्या दूर होती है | यदि आप सालमन मछली का सेवन नहीं करना चाहते है तो आप सालमन मछली का तेल को बालों में लगाकर उन्हें टूटने और झड़ने से बचा सकते है |