सफ़ेद दाढ़ी व मूंछ को काला करने के असरदार उपाय 

Spread the love

हमारे चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में हमारे बालो का भी बड़ा योगदान होता है | चाहे वे हमारे सर के बाल हो या दाढ़ी और मूंछ के बाल | आज के समय में युवा हो या  अधिक उम्र के लोग सभी में बढ़ी हुई दाढ़ी का क्रेज है | बढ़ी हुई दाढ़ी और मूंछ आपके व्यक्तित्व को आकर्षक और रोबदार बनाती है | लेकिन आजकल बहुत सारे पुरुष चाहकर भी दाढ़ी और मूंछ के बालो को बढ़ा नहीं पाते है जिसकी सबसे बड़ी वजह है समय से बालो का पकना | इसकी वजह से आप उम्र से भी बड़े लगने लगते है और इससे आपका कॉन्फिडेंस कम होता है | 

ऐसे में ज्यादातर लोग या तो अपनी दाढ़ी और मूंछो को कटवा कर क्लीन शेव रहना पसंद करते है या इसके अलावा कुछ लोग बालो को कलर करने के लिए डाई और कलर का इस्तेमाल करते है | जिनमे हानिकारक केमिकल मिले होते है | जिसकी वजह से आपके जो बाल पहले काले थे वे भी सफ़ेद होने लगते है | लेकिन आज मैं आपको कुछ ऐसे असरदार नुस्खे बताने जा रही हु जो की पूरी तरह प्राकृतिक है और इनके 2 या 3 बार के इस्तेमाल से ही आपके सफ़ेद  बालो को पूरी तरह से काला बनाया जा सकता है | तो आइये जानते है कोनसे है वे नुस्खे| 

इस पूरी प्रक्रिया को हमने 2 भागो में बाँट लिया है

सबसे पहले हम सफ़ेद बालों को काला करने के लिए नेचुरल कलर  बनाएंगे | इसके बाद हम बियर्ड सीरम बनाएंगे जिसके इस्तेमाल से  हमारे बालो का रंग लम्बे समय के लिए काला बना रहेगा और धीरे धीरे से सफ़ेद बालों का रंग हमेशा के लिए काला हो जायेगा | 

इन दोनों ही प्रक्रिया में पहले वाले नुस्खे का इस्तेमाल करना ऑप्शनल है | यानि की सफ़ेद बालो से छुटकारा पाने के लिए केवल दूसरे वाले नुस्खे का इस्तेमाल करना भी काफी रहेगा | पहले वाला नुस्खा केवल उन लोगो के लिए है | जो की पहले ही इस्तेमाल से अपने बालो को पूरी तरह से काला बनाना चाहते है | 

इसे बनाने के लिए हमें जरुरत होगी –

  1. नमक
  2. आवला पावडर
  3. मेहँदी
  4. इंडिगो पावडर 

इंडिगो पावडर का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ही इसका पूरी तरह असर दिखाई देता है | और साथ ही इंडिगो पावडर पूरी तरह से शुद्ध यानि की प्योर होना भी बहुत जरुरी है | जिस तरह से मेहँदी पूरी तरह से प्राकृतिक होती है, और इसके इस्तेमाल से हमारे बालो को लाल कलर प्राप्त होता है ठीक उसी तरह इंडिगो भी पूरी तरह प्राकृतिक चीज है जिसके इस्तेमाल से  हमें डार्क ब्लू यानि की गहरा नीला कलर मिलता है | 

सफ़ेद हो रहे बालो को प्राकृतिक कलर देने के लिए हमें मेहँदी और इंडिगो का एक एक करके इस्तेमाल करना होगा | 

इसके लिए सबसे पहले हमें 2 चम्मच मेहँदी में आधा चम्मच आंवला पाउडर मिलाये और इसमें  थोड़ा हल्का गरम पानी मिलाकर 2 से 3 घंटे गलने के लिए छोड़ दे | गल जाने के बाद इसे अपनी दाढ़ी पर 1 से 2 घंटे के लिए लगाकर रखे और उसके बाद इसे नार्मल पानी से धो ले | धोते समय ध्यान रहे की हमें किसी भी तरह के साबुन फेसवॉश या शेम्पू का इस्तेमाल नहीं करना है |

सादा पानी का करे इस्तेमाल 

केवल सादे पानी से ही धोना है | दाढ़ी पर लगाते  समय मेहँदी का लाल कलर गालों पर नहीं आये इसके लिए जिन जगहों पर आप रंग नहीं आने देना चाहते है उन जगहों पर नारियल का तेल या पेट्रोलियम जेली लगा ले | मेहँदी धो लेने के बाद बालो को पूरी तरह से सूखा ले | आप देखेंगे की बालो का रंग हल्का लाल हो जायेगा | 

उसके बाद 2 चम्मच पावडर इंडिगो पावडर इसमें 3 चुटकी नमक मिलाकर हलके गरम पानी के साथ 10 से 15 मिनिट गलने के लिए छोड़ दे | इंडिगो को गलाते  समय ध्यान रहे की इसे 15 से 20 मिनिट से अधिक नहीं गलाना है | क्युकी ज्यादा देर गलाने से इसका असर ख़त्म हो जाता है | 10 मिनिट गल जाने के बाद जिस जगह आपने मेहँदी लगायी थी| उस पूरी जगह पर आप इंडिगो का पेस्ट लगा ले | और फिर इसे भी 1 से डेड घंटा लगा रहने के बाद इसे केवल सादे पानी से धो ले |  

इंडिगो को धो लेने के बाद आप देखेंगे की मेहँदी से हुआ लाल रंग प्राकृतिक काले रंग में बदल जायेगा | और सफ़ेद बाल  पूरी तरह से काले हो जायेंगे | इंडिगो का रंग धीरे धीरे गहरा होता जाता है | इसलिए इसके इस्तेमाल के 2 दिन तक कोशिस करें की अपनी दाढ़ी को सादे पानी से ही धोये | और धोते समय अपने बालो वाले हिस्से को ज्यादा ना रगड़े | अगर आप अच्छी क्वालिटी का इंडिगो खरीदते है तो उससे आपको पहली ही बार में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे | और किया हुआ कलर भी लम्बे समय तक बालो पर टिका रहेगा | 

यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह आसान है और इससे आपके बाल पहली बार में पूरी तरह काले हो जायेंगे | और यह बालो को काला करने का पूरी तरह सुरक्षित और बेहतर तरीका है क्युकी इसमें किसी तरह का कोई केमिकल नहीं मिला हुआ है | आप चाहे तो इसका इस्तेमाल २ अलग अलग दिन में कर सकते है | रात को सोने से 2 घंटे पहले अपने बालो पर मेहँदी लगा ले | और फिर सुबह उठकर बालों पर इंडिगा लगाए | इस तरह आप इस लम्बी  प्रक्रिया को और भी आसान बना सकते है | 

बियर्ड सीरम बनाने का तरीका 

यदि  आप चाहते है की आपके कलर किये गए बालो का काला रंग लम्बे समय के लिए बरक़रार रहे इसके लिए बियर्ड सीरम का इस्तेमाल करें | इस बियर्ड सीरम को बनाने के लिए हम इस्तेमाल करेंगे आलू के छिलके और एलोवेरा जेल का | 

सबसे पहले 4 से 5 आलू को अच्छी तरह से धो ले | और फिर इनके छिलके निकलकर 1 से 2 कप पानी के साथ कम आंच पर उबाल ले | फिर इसे कम आंच पर ढककर इसे 15 से 20 मिनिट के लिए बॉईल करे | छिलको को पानी में उबलने पर धीरे धीरे पानी गाढ़ा होता जायेगा | और उसका रंग आलू के छिलको के रंग में बदलता जायेगा| 10 से 15 मिनिट हो जाने के बाद इसे छान ले | और पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद इस पानी में 2 से 3 चम्मच एलोवेरा जूस डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले | इस तरह से यह बियर्ड सीरम तैयार हो जायेगा | इस सीरम को आप किसी प्लास्टिक की बोतल में भरकर रख ले | इसका इस्तेमाल करने के लिए अपने चेहरे या सर पर  जंहा जंहा सफ़ेद बाल है उस जगह पर स्प्रे करे या कॉटन में भिगो कर अप्लाय करें | 

फ्रेंड्स आलू में स्टार्च पाया जाता है जिससे की आपके बालों को प्राकृतिक रंग प्राप्त होता है | और इस नुस्खे के रोजाना इस्तेमाल से आपके सफ़ेद बाल धीरे धीरे काले होने लगते है | लेकिन आपको ध्यान रखना है की बियर्ड सीरम का अपने बालो पर इस्तेमाल मेहँदी और इंडिगो के नुस्खे के प्रयोग के 4 से 5 दिन बाद करना है | 

कम समय में होगा हमेशा के लिए बालों का काला रंग 

ये दोनों ही नुस्खे आपके सफ़ेद बालो को तेजी से काला करते है और इनका इस्तेमाल आप अपने सर के बालो पर भी कर सकते है |  जब हमारे शरीर में बालो को काला रखने वाले तत्व मेलेनिन का निर्माण कम होने लगता है और शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है ऐसे में हमारे चेहरे के बाल सफ़ेद होने लगते है| इसलिए बहरी उपायों के साथ साथ बालो को काला बनाये रखने के लिए शरीर में पोषक तत्वों का होना भी बहुत जरुरी होता है | इसके लिए आपको को कुछ ऐसे खाने वाले नुस्खों का सेवन करना होगा जिनसे आपके बालो को पोषण प्राप्त होगा और आपके सर और चेहरे के बालो का रंग हमेशा के लिए काला बना रहेगा |

हम उम्मीद करते है की आज का यह वीडियो आपके जीवन में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी लाते रहेंगे | अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | 

Leave a Comment