काले और घने बाल आपकी पर्सनल्टी में चार चाँद लगा देते है | लेकिन अगर इन बालो में एक भी सफ़ेद बाल आ जाये तो वह आपकी खूबसूरती को कम कर देता है | सफ़ेद बाल बुढ़ापे की निशानी माने जाते है | लेकिन आजकल कम उम्र में ही बालों का सफ़ेद होना युवाओं के लिए परेशानी की बड़ी वजह बन गया है | जिसकी अगर आप भी अपने सफ़ेद बालों से परेशान है और बार बार कलर करके परेशान हो चुके है तो आज का यह वीडियो आपके लिए बहुत फायदेमंद होने वाला है |
सफ़ेद बाल होने के कारण
यदि आपके कम उम्र में ही बाल सफ़ेद होने लगे है तो इसकी एक वजह बालों की सही तरह से देखभाल नहीं करना हो सकती है | इसके अलावा धुप और पॉल्यूशन की वजह से भी बाल तेजी से सफ़ेद होने लगते है | साथ ही सफ़ेद बालो को रंगने के लिए अगर आप कलर और डाई का इस्तेमाल करते है तो उसमे मौजूद केमिकल की वजह से भी बाल तेजी से सफ़ेद होने लगते है | इसलिए हमेशा प्राकृतिक तरीको से ही बालो को कलर करें |
बालों को काला करने का नुस्खा 1
फ्रेंड्स आज जो नुस्खा हम आपको बताने जा रहे है ना सिर्फ वो आपके बालो को प्राकृतिक रूप से काला करता है साथ ही यह आपके बालों से जुडी टूटने, झड़ने, डेंड्रफ और भी हर तरह की प्रॉब्लम को दूर करता है | तो आइये जानते है क्या है ये नुस्खा |
इस नुस्खे को बनाने के लिए हमें जरुरत होगी | 1 लोहे की कड़ाही की जिसमे हमें आज के नुस्खे को पकाना है और मिक्स करना है | साथ ही हमें जरुरत होगी मेहंदी पावडर, आंवला पावडर, शिकाकाई पावडर , भृंगराज पावडर, हिबिसकस यानि की गुड़हल के फूलों के पावडर की | सबसे पहले लोहे की कड़ाही में 1 गिलास पानी डालकर उसे गैस पर गर्म होने के लिए रख दे | अब इसमें 2 चम्मच आंवले का पावडर डाल ले | इसे पानी में मिलाने के बाद इसे पांच मिनिट तक पकने दे | आप देखेंगे की कड़ाही के कोनो में थोड़ा कालापन नजर आने लगेगा जो की आंवले की वजह से है | अब गैस को बंद कर दे| थोड़ा ठंडा यानि की गुनगुना रह जाने के बाद इसमें 2 चम्मच मेहँदी पावडर मिलाये |
मेहँदी पावडर हमें हर्बल लेना है, इससे आपके बालो को चमक मिलती है | इसके बाद हम जो अगली सामग्री मिलाएंगे वो है भृंगराज पावडर | हमे इसमें 2 चम्मच भृंगराज पावडर मिलाना है | भृंगराज पावडर आपके बालो की लिए बेहद फायदेमंद होता है |
अगली सामग्री के रूप में हमें शिकाकाई डालेंगे | शिकाकाई भी हमको 2 चम्मच डालनी है | इसके बाद 2 चम्मच हिबिस्कस यानि की गुड़हल के फूलो का पावडर डालें | हिबिस्कस आपके बालों को शाइनिंग प्रदान करता है | यह आपके बालों को मजबूती भी प्रदान करता है |
ये सभी पावडर आपको बाजार में मिल जायेंगे लेकिन अगर नहीं मिलते है तो आप ऑनलाइन भी इनको खरीद सकते है | इन सभी पावडर को अच्छी तरह मिला लेने के बाद इनका पेस्ट तैयार हो जायेगा | वैसे तो इसे 2 घंटे बाद आप अपने बालों में इसे अप्लाय कर सकते है | लेकिन अगर आपको जबरदस्त रिजल्ट चाहिए तो आप रात को इस नुस्खे को बनाकर सुबह तक के लिए इसे उसी लोहे की कड़ाही में रहने दे | इससे कढ़ाई के लोह तत्व भी इसमें मिल जाते है जिससे आपके बालों को इसका बड़ा फायदा मिलता है |
बाल काला करने को नुस्खे को आजमाने की विधि
सुबह उठकर इस पेस्ट को आप अपने बालों पर अच्छे से लगा ले | अगर आपके बाल लम्बे है तो इसे जड़ों पर अधिक लगाए | बालों और उसकी जड़ो पर अच्छे से लगा लेने के बाद कम से कम एक से डेड घंटे के लिए इसे लगा रहने दे | इससे इनके सभी गन आपके बालों और उनकी जड़ो में समा जायेंगे | इसके अलावा और कोई भी चीज को इसमें नहीं मिलाना है |
इस पेस्ट को बालों में लगाने से पहले बालों को अच्छे से शेम्पू से धोकर उन्हें सूखा ले और उसके बाद इस पेस्ट को अपने बालो में लगाए | इसके बाद इसे नार्मल पानी से धो ले | ना तो गर्म पानी ले ना ही इन्हे धोने के लिए किसी तरह के साबुन या शेम्पू का इस्तेमाल करे | नहीं तो इसको लगाने का पूरा फायदा आपको नहीं मिल पायेगा | 1 या 2 दिन बाद आप अपने बालों को शेम्पू से धो सकते है | इस नुस्खे को हर हफ्ते लगाते है तो इसके ढेरों फायदे आपको मिलते है |
यह नुस्खा बहुत इफेक्टिव है और आजमाया हुआ है | इससे आपके सफ़ेद बाल हमेशा के लिए काले होते है | साथ ही इससे आपके बाल मजबूत होते है , झड़ने टूटने की समस्या पूरी तरह दूर होती है | और बाल लम्बे और घने भी होते है | तो फ्रेंड्स आपके सभी तरह की बालो की समस्या के लिए यह नुस्खा बहुत ही लाभकारी है और इसको लगाने के बाद आप इसके रिजल्ट देखकर हैरान रह जायेंगे |
इसी के साथ उम्मीद करता हु की आज का यह लेख आपके जीवन में बहुत ही फायदेमंद सिद्ध हो | अगले लेख में हम आपको बताएंगे गंजे पन की समस्या को दूर करने और नए बाल उगने के सबसे असरदार नुस्खों के बारे में |
तो फ्रेंड्स अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक करें | अगर को सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करे | साथ ही और लोगो को भी इस असरदार नुस्खे का लाभ मिले इसके लिए इस लेख को अधिक से शेयर करें |