क्विनोआ क्या है और क्विनोआ के फायदे और नुकसान जानिए

Spread the love

यदि आप क्विनोआ क्या है और क्विनोआ के फायदे के बारे में नहीं जानते है तो इस लेख को पारा पढ़ें इसमें आपको क्विनोआ के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी | क्विनोआ भी गेंहू, जौ और बाजरे की तरह एक अनाज है | लेकिन इसकी खेती भारत में नहीं की जाती | इसकी अधिकांश खेती दक्षिण अमेरिका में होती है |

यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए इसकी मांग भारत में भी बड़े पैमाने पर रहती है | क्विनोआ में अन्य अनाज गेंहू , जौ आदि की तरह ग्लूटेन नहीं होता जिसकी वजह से यह स्वास्थ्य के लिए और भी लाभदायक हो जाता है |

क्विनोआ एमिनो एसिड,  आइरन, फाइबर  और प्रोटीन से भरपूर होता है | इन पोषक तत्वों की वजह से बहुत सारी बीमारियों में इसका सेवन फायदेमंद होता है साथ ही इसके नियमित सेवन से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है और रोग दूर ही रहते है | तो आइये जानते है क्विनोआ के फायदे और नुकसान के बारे में | 

क्विनोआ के फायदे डाइबिटीज में 

क्विनोआ डाइबिटीज की बीमारी में बहुत ही फायदेमंद होता है | जब शरीर में शर्करा का स्तर बढ़ या कम हो जाता है ऐसे में डाइबिटीज की शिकायत होती  है | क्विनोआ के सेवन से शरीर में शर्करा का स्तर सामान्य रहता है जिससे की डाइबिटीज की शिकायत दूर होती है | इसलिए सुबह सुबह नाश्ते में क्विनोआ का सेवन करना चाहिए | 

क्विनोआ के फायदे हड्डियों को मजबूत बनाने में 

शरीर में हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बहुत जरुरी होता है | उम्र  बढ़ने के साथ शरीर में कैल्शियम की मात्रा घटने लगती है जिससे की हड्डियों का क्षरण होने लगता है और वे कमजोर  होने लगती है |

क्विनोआ में अच्छी मात्रा में  कैल्शियम होता है| इसका सेवन करके हम कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते है और अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते है | 

क्विनोआ के फायदे वजन घटाने में 

क्विनोआ का उपयोग वजन घटाने  के लिए भी बेहद लाभकारी है | क्विनोआ में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है | जो की भोजन को पचाने में सहायक होता है |

इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है जो की ऊर्जा प्रदान करता है | फाइबर हमारे शरीर में चर्बी को जमने नहीं देता है | और वजन बढ़ाने में सहायक होता है | 

क्विनोआ के फायदे कोलेस्ट्रॉल घटाने में 

शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल कई बीमारियों को जन्म दे सकता है | लेकिन क्विनोआ के सेवन से आप  बढ़ते हुए बेड कोलेस्ट्रॉल LDL के स्तर को कम कर सकते है |

इसमें फाइबर पाया जाता है जो की शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है | जिससे की हार्ट संबंधी कई तरह की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है | 

क्विनोआ के लाभ त्वचा के लिए 

क्विनोआ का सेवन हमारी त्वचा को पोषण प्रदान करता है | उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा में झुर्रिया और ढीली त्वचा की समस्या सामने आने लगती है साथ ही त्वचा की चमक भी चली जाती है |

लेकिन क्विनोआ के एंटी सेप्टिक और एंटी इंफ्लिमेंट्री गुण त्वचा में कसावट लाते है और त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते है | 

क्विनोआ के लाभ एनीमिया में 

शरीर में खून की कमी एनीमिया का कारन बनती है | आइरन की कमी से शरीर में एनीमिया का कारन बनती है | इसलिए एनीमिया में उन खाद्य पदार्थो को खाने की सलाह दी जाती है जिनमे आइरन की मात्रा अधिक हो | क्विनोआ एक ऐसा ही अनाज है जिसमे आइरन होता है |

इसके सेवन से शरीर में आइरन की कमी दूर होती है | इसलिए एनीमिया के मरीजों को क्विनोआ का सेवन करना चाहिए | 

क्विनोआ के फायदे कब्ज में 

क्विनोआ एक सुपर फूड है और पेट से सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने के लिए यह एक अच्छा उपाय है | क्विनोआ में फाइबर होता है जो की भोजन को अच्छे से पचाने में सहायक होता है | पेट फूलना , कब्ज, अपच जैसी समस्याओ को यह तेजी से दूर करता है|  इसलिए इसका  रोजाना नाश्ते में सेवन करना चाहिए | 

हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी  जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे |  अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर  करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | 

Leave a Comment