प्याज का स्वाद किसी भी बोरिंग सब्जी को स्वादिस्ट बना देता है | प्याज का उपयोग हम सलाद, सब्जी, सब्जी की ग्रेवी और रायते सभी में करते है | प्याज के फायदे इतने अधिक है की प्याज का उपयोग भोजन में की पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर देश में बहुतायत में होता है |
भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्याज उत्पादक देश है | प्याज जहां भोजन को स्वादिस्ट बनाता है वही साथ ही यह सेहत के लिए भी लाभकारी होता है | प्याज में भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों की भरमार होती है | यही वजह है की इसकी खेती 7000 हजार साल से की जाती रही है | और मिश्र के लोग तो पूजा में प्याज का उपयोग करते थे |
प्याज में पोटेशियम, मेग्नेशियम, कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस, सेलेनियम जैसे खनिज तत्व होने के साथ ही विटामिन बी 6, विटामिन सी और फाइबर पाया जाता है , जो की कई बीमारियों से शरीर की रक्षा करते है और शरीर को स्वस्थ बनाये रखते है | तो आइये जानते है प्याज से होने वाले विभिन्न फायदों के बारे में |
प्याज के गुण रखते है इम्युनिटी को मजबूत
हमारे शरीर को बीमारियों और रोगो से बचने का काम हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली करती है | यह शरीर में पहुंचने वाले हानिकारक बैक्टीरिया और संक्रमण को दूर करके होने वाली बीमारियों से बचाती है | प्याज में भरपूर मात्रा में फाइटोकेमिकल्स होते है जो की शरीर में विटामिन सी को बढ़ाते है जो की हमारी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे जरुरी तत्व होता है | इसलिए प्याज के सेवन से हमारे शरीर में विटामिन सी की आपूर्ति होती है जो की विभिन्न रोगो और बीमारियों से हमारे शरीर को बचाता है |
प्याज के लाभ डाइबिटीज की बीमारी में
भागती दौड़ती जिंदगी में हमारा खानपान और जीवनशैली तेजी से बदली है | और इसकी वजह से डाइबिटीज यानि की मधुमेह की बीमारी तेजी से फैली है | कम शारिरीक मेहनत और बाजार का जंकफूड डाइबिटीज के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है | प्याज डाइबिटीज की बीमारी में बेहद लाभदायक होता है | प्याज में क्रोमियम होता है जो की शरीर में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार होता है | यही वजह है की डाइबिटीज के रोगियों को प्याज खाने की सलाह दी जाती है |
प्याज के रस से दूर होता है कान का दर्द
बचपन से ही हम अपने घरो में बड़े बुजुर्गो को कान के दर्द के लिए प्याज के रस का उपयोग करते देखते आये है | प्याज के रस में कुछ ऐसे योगीक होते है जो की कान के दर्द और सनसनाहट को दूर करते है | इसके लिए प्याज को रस निकाल करके उसे हल्का गर्म करने के बाद उसे कान में रुई की सहायता से डालें | इससे आपके कान का दर्द जल्द ही ठीक होता है |
प्याज के लाभ त्वचा के लिए
हमारी त्वचा को कोमल, चमकदार और जवान बनाये रखने के लिए विटामिन की सबसे अधिक जरुरत होती है | प्याज में विटामिन ए, सी और इ पाया जाता है | विटामिन हमारी त्वचा की फ्री रेडिकल्स से रक्षा करते है और त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करते है | इसके साथ ही विटामिन सी हमारी त्वचा में निखार लाने का कार्य करता है | प्याज को मुंहासो के उपचार के लिए भी अच्छा माना जाता है | मुँहासे होने पर जैतून के तेल में प्याज का रस मिलाकर लगायें | यह मुंहासो को जल्दी ठीक करता है | इसके साथ ही त्वचा की सूजन को भी दूर करने में कारगर होता है |
प्याज फायदेमंद है बालों के लिए
अगर आप अपने बालों को लम्बा और घना बनाना चाहते है तो इसके लिए प्याज के रस का उपयोग बेहद लाभकारी सिद्ध होता है | इसके लिए प्याज का रस निकलकर उसे अपने ऊँगली के पोरो से धीरे धीरे अपने बालों की जड़ो यानि की स्केल्प में लगाएं | ये रस बालों की जड़ों में जाकर उनकी जड़ों को मजबूत बनाता है | जिससे की बालों की झड़ने की समस्या दूर होती है | साथ ही यह बालों में किसी भी तरह के संक्रमण को भी खत्म करता है जिससे बालों में डेंड्रफ की समस्या भी दूर होती है |
प्याज खाने से बढ़ती है योन सक्रियता
प्याज आपकी सेक्स पॉवर को बढ़ाता है | इसलिए भारत ही नहीं विश्व के कई देशो में लोग प्याज का उपयोग नपुसंकता दूर करने और सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए करते है | इसके लिए 1 चम्मच अदरक के रस में 3 चम्मच प्याज के रस को मिलाकर दिन में 3 बार लें | इससे आप बिस्तर में अपने साथी को संतुष्ट कर पाएंगे | इसके अलावा अगर आप प्याज का रस शहद के साथ लेते है तो यह आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है |
प्याज दूर करता है एनीमिया को
प्याज शरीर में खून की कमी को दूर करता है | शरीर में आइरन की कमी एनीमिया का कारन बनती है | प्याज में अच्छी मात्रा में लोहा और फोलेट पाया जाता है | फोलेट शरीर में लोहे के अवशोषण में मददगार होता है | इससे शरीर में आइरन पहुँचता है जिससे खून की कमी दूर होती है और शरीर स्वस्थ बनता है | एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए गुड़ और पानी के साथ प्याज का सेवन करना चाहिए |
कब्ज को दूर करता है प्याज
शरीर में फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है | प्याज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो की पेट की कब्ज को दूर करता है और खाने को सही तरह से पचाता है | इसके साथ ही फाइबर आंतो में जमी गंदगी को हटाकर आंतो को साफ़ करता है और अपशिस्ट पदार्थो को बाहर निकाल मल त्यागने को आसान बनाता है | इसके अलावा प्याज में सेपोनिन पाया जाता है जो की पेट की ऐठन और दर्द से राहत प्रदान करता है |
प्याज लाभकारी है कैंसर के इलाज में
प्याज में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है जो की कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते है और कैंसर की रोकथाम करते है | इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो की फ्री रेडिकल्स की मौजूदगी और उसके प्रभावों को कम करता है | एंटी ऑक्सीडेंट तत्व कैंसर कोशिकाओं को स्वस्थ कोशिकाओं में बदल देते है | इसलिए एंटीऑक्सीडेंट से युक्त पदार्थ खाना कैंसर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है |
प्याज फायदेमंद है मुंह और दांतो के लिए
प्याज के सेवन से मुंह और दांतो की में जमे बैक्टीरिया दूर होते है | साथ ही प्याज के सेवन से मुंह में किसी भी तरह का संक्रमण दूर होता है | लेकिन इसका फायदा पाने के लिए प्याज को कच्चा ही खाना चाहिए | प्याज को पकने से प्याज में मौजूद योगिक नस्ट हो जाते है और इसका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है | दांत के दर्द को दूर करने में भी प्याज का उपयोग किया जाता रहा है |
प्याज के नुकसान
प्याज शुगर के स्तर को कम करता है इसलिए शुगर के मरीजों को इसका सेवन करने से पहले जाँच करवा लेनी चाहिए |
ब्लडप्रेशर के मरीजों को प्याज का सावधानी बरतनी चाहिए | क्युकी इसके सेवन से शरीर में सिस्टोलिक और डायलोलिक ब्लडप्रेशर कम हो सकता है |
प्याज से अधिक सेवन से जलन हो सकती है और दिल के मरीजों के लिए विपरीत प्रभाव पैदा कर सकता है |
सवेंदनशील त्वचा पर प्याज के रस के लगाने से वहां पर जलन और चक्क्ते हो सकते है इसलिए त्वचा पर लगाने से पहले त्वचा के छोटे क्षेत्र में लगा कर चेक कर लें की कहि आपको प्याज से एलर्जी तो नहीं है |
गर्भवती महिलाओ को प्याज का अधिक सेवन करने से जलन हो सकती है | जो की गर्भावस्था के विभिन्न चरणों में नुकसानदायक हो सकती है |
हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको प्याज के फायदे और उपयोग से जुडी यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |