प्रेगनेंसी रोकने के उपाय बिना कॉन्डम और गोली के

Spread the love

वैसे तो हर एक दंपत्ति चाहते है की उनके घर में बच्चो की किलकारियाँ गूँजे | लेकिन कई बार फैमिली प्लानिंग के कारण पति पत्नी बच्चे प्रेगनेंसी से बचने के लिए कॉन्डम और गोली का उपयोग आमतौर पर करते है | लेकिन कई बार कुछ लोग पूर्ण यौन आंनद की वजह या कॉन्डम की शत प्रतिशत सफलता में संदेह के चलते  इनका उपयोग नहीं करते है | लेकिन कुछ ऐसे उपाय है जिनसे बिना कॉन्डम का उपयोग किये और सेक्स का आंनद लेते हुए भी आप प्रेगनेंसी से बच सकते है | तो आइये जानते है उन उपायों के बारे में जिनसे आप प्रेगनेंसी से बच सकते है | 

प्रेगनेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोध के लिए पूल आउट विधि 

प्रेगनेंसी से बचने के लिए पूल आउट विधि बहुत ही कारगर है | पूल आउट का मतलब है सेक्स क्रिया के दौरान पुरुष साथी का जब वीर्य निकलने लगे तब लिंग को योनि से बाहर निकालकर वीर्य को बाहर निकाले | लेकिन अगर थोड़ा सा भी वीर्य योनि में निकल जाता है, तो उसके साथ छोटी मात्रा में शुक्राणुओं की संख्या से भी महिला प्रेगनेंट हो सकती है |  क्युकी शुक्राणुओं का महिला के गर्भाशय में रहने से महिला के प्रेगनेंट होने की सम्भावना अधिक हो जाती है | इसलिए वीर्यपात होने से पहले ही लिंग को योनि से निकलना जरुरी है | 

प्रेग्नेंसी से बचने के लिए गर्भनिरोध पेच का उपयोग 

प्रेगनेंसी रोकने के लिए आप गर्भनिरोध पैच का उपयोग बेहद कारगर है | इस गर्भनिरोध पैच को महिलायें  पेट के निचले हिस्से में लगा सकती है | गर्भनिरोध पैच में प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा होती है | इन्हीं हार्मोन का उपयोग गर्भनिरोधक  गोलियों में  होता है | यह हार्मोन शरीर प्राकृतिक रूप से सोख लेता है | और ये हार्मोन शरीर में जाकर अंडे को निकलने में बाधा पैदा करते है | जिससे की शुक्राणु अंडे को निषेचित नहीं कर पाते है | और इससे प्रेगनेंसी की सम्भावना काफी कम हो जाती है | 

प्रेगनेंसी से बचने के लिए कॉपर टी का उपयोग 

प्रेगनेंसी को रोकने के लिए कॉपर टी  का उपयोग बहुत ही कारगर उपाय है | और इसका इस्तेमाल करके सेक्स का पूरा आनंद लेते हुए गर्भधारण से बचा जा सकता है | यह एक प्लास्टिक की छड़ है जिसे गर्भाशय में लगा दिया जाता है , जिससे की शुक्राणु और अंडाणु से मिल नहीं पाते है |  जिससे की प्रेगनेंसी की  सम्भावना खत्म हो जाती है | इसको लगाना भी बहुत आसान है और प्रेगनेंसी को रोकने के लिए यह  बहुत ही कारगर उपाय है |  और इसका बड़ी संख्या में उपयोग भी प्रेगनेंसी से बचने के  लिए किया जाता है | 

प्रेगनेंसी से बचने के लिए गर्भ निरोध रिंग का उपयोग 

गर्भनिरोध के रूप में गर्भनिरोध रिंग एक बहुत ही बेहतर विकल्प है | यह उपयोग में बहुत ही आसान और सुरक्षित उपाय है | यह बहुत ही लचीला और छोटा होता है जिसे की योनि के अंदर डाला जाता है , इससे निकलने वाले हार्मोन प्रेगनेंसी को रोकते है | इसके बेहतर उपयोग से 98 प्रतिशत तक प्रेगनेंसी की सम्भावना कम हो जाती है | लेकिन समय समय पर इस गर्भनिरोध रिंग को बदलने की जरुरत होती है |

Leave a Comment