ओरगेनो के फायदे हमारी सेहत के लिए इतने अधिक है की अजवाइन का उपयोग मसाले के रूप में हर भारतीय परिवार में किया जाता है | लेकिन अजवाइन की पत्ती जिसे पौधे से आती है उसे इंडियन बोरेज के नाम से जाना जाता है | लेकिन इन पत्तियों को भारत में अजवाइन की पत्ती के नाम से जाना जाता है | जिसे की अग्रेंजी में ओरेगेनो के नाम से जाना जाता है |
ओरेगेनो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है | और कई तरह के रोगो में यह एक अचूक औषधि की तरह काम करती है | ओरेगेनो का उपयोग करने से कई तरह के रोग जड़ से दूर होते है | तो आइये जानते है ओरेगेनो के फायदे और नुकसान के बारे में |
ओरेगेनो यानि की अजवाइन की पत्तियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है यही वजह है की जिसके कारन इसका उपयोग मसालों, चूर्ण, और काढ़े के रूप में इसका प्राचीन काल से ही उपयोग किया जाता रहा है | इसमें फाइबर , मैग्नीशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कैल्शियम, आइरन विटामिन ए, सी, इ और के की अच्छी मात्रा मौजूद होती है | जो की शरीर को बीमारियों से तो बचाती है ही साथ ही शरीर को मजबूत और सेहतमंद बनाती है |
ओरेगेनो के फायदे ह्रदय सम्बन्धी समस्याओं में
ओरेगेनो में अच्छी मात्रा में हर्ब पोटेशियम होता है | जो की ह्रदय समबन्धी समस्याओ को दूर करने में मदद करती है | शरीर के अंगो और कोशिकाओं को सही तरिके से काम करने के लिए ओरेगेनो एक बहुत ही फायदेमंद तत्व है | साथ ही ओरेगेनो के सेवन से हार्ट बीट नियंत्रित रहती है और ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर होती है |
ओरेगेनो फायदेमंद है पीरियड्स के दर्द को कम करने में
ओरेगेनो में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो की शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते है | साथ ही यह शरीर में आयी कमजोरी को दूर करते है | महिलाओं के लिए ये बेहद फायदेमंद है और पीरियड के दौरान होने वाला दर्द ओरेगेनो के सेवन से कम हो जाता है |
ओरेगेनो लाभकारी है बालों के लिए
ओरेगेनो में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है , जो की बालों की हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते है | ये बालो में डेंड्रफ , स्केल्प में खुजली को दूर कर बालों को मजबूत और शाइनी बनाते है | इसको उपयोग करने के लिए अपने शेम्पू में ओरेगेनो आयल की 4 से 5 बूंदे मिलाकर अपने बालों में अच्छे से लगा ले |
फिर 2 से 4 मिनिट लगे रहने के बाद गुनगुने पानी से अपने बालों को धो लें | इससे आपके बालों की सारी गंदगी दूर होगी और बाल मजबूत और शाइनी बनेंगे |
पेट दर्द में फायदेमंद है ओरेगेनो
अगर आपके पेट में तेज दर्द है तो इसमें ओरेगेनो बहुत लाभकारी होता है | इसके लिए ओरेगेनो को काले नमक के साथ मिलाकर सेवन करें | इससे आपको पेट दर्द में तेजी से फायदा होगा | यह आपके पेट दर्द को दूर करने के साथ ही आपका पाचन ठीक करता है | इसे आप एक गिलास गर्म दूध या गर्म पानी के साथ 3 से 4 बुँदे ओरेगेनो ऑइल की डालकर ले सकते है |
ओरेगेनो से दूर होती है त्वचा सम्बन्धी समस्याऐं
ओरेगेनो की पत्तियों त्वचा सम्बन्धी समस्याओं में बेहद फायदेमंद होती है | इसके जीवाणुरोधी, रोगाणुरोधक तत्व त्वचा की सारी गंदगी को दूर कर त्वचा को स्वस्थ और तरोताजा बनाती है | इसमें मौजूद पोषक तत्व के कारन ही इसका उपयोग कई तरह की ब्यूटी प्रोडक्ट में भी किया जाता है |
कैंसर को दूर करता है ओरेगेनो
ओरेगेनो की पत्तियों में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है | ये शरीर में कैंसर को पैदा करने वाले टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देता है | साथ ही इसके जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधक तत्व स्तन कैंसर और प्रोटेस्ट कैंसर की सम्भावना को कम करते है |
हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |