ओट्स को करें नाश्ते में शामिल ओट्स के फायदे है अनेक

Spread the love

आपका खानपान और जीवनशैली निर्धारित करती है की आपका स्वास्थ्य कैसा बना रहेगा | सुबह के नाश्ते में ओट्स को करें शामिल ओट्स के फायदे अनगिनत है हमारे स्वास्थ्य के लिए | सुबह उठकर किया जाने वाला पोषक नाश्ता आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी होता है |

क्युकी लम्बी नींद के बाद आपका पेट खाली रहता है और आप जो भी नास्ता करते है उसका पाचन तेजी से होता है और उसमे मौजूद पोषक तत्व आपके शरीर में जल्दी ऑब्जर्व होते है | ऐसा ही एक पोषक तत्व से युक्त नाश्ता है ओट्स | ओट्स यानि की जौ का दलिया |

ओट्स अक्सर पानी या दूध में पकाकर खाया जाता है | यह खाने में तो स्वादिस्ट होता ही है , साथ ही यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है | और इसके खाने से हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है | तो आइये जानते है ओट्स के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में | 

डाइबिटीज के उपचार में फायदेमंद है ओट्स 

ओट्स में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जिसके कारन यह शरीर में तेजी से पच जाता है | साथ ही फाइबर शरीर में शर्करा के स्तर को भी नियमित करने में मदद करता है |

साथ ही इसमें बीटा ग्लुकोन होते है जो की डाइबिटीज  के मरीजों में ब्लड शुगर की सांद्रता को कम करते है |  इसलिए डाइबिटीज में ओट्स का सेवन फायदेमंद होता है | 

ओट्स के सेवन से बढ़ती है इम्युनिटी 

ओट्स खाने से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है | ओट्स में अधिक मात्रा में बीटा ग्लुकोन होती है जिन्हे की हमारी प्रतिरक्षा कोशिकाएं अवशोषित कर लेती है | और ये हानिकारक और विषाक्त तत्वों को दूर कर शरीर को स्वस्थ बनाती है |

ओट्स में सेलेनियम और जिंक भी पाया जाता है जो की शरीर के इन्फेक्शन को दूर करता है | 

ओट्स खाने के फायदे हार्ट के लिए 

ओट्स के सेवन करने से यह हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर हमारे ह्रदय को स्वस्थ बनाये रखता है | ओट्स में बीटा ग्लुकोन पोषक तत्व होता है जो की शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल LDL के स्तर को कम करता है वो भी बिना गुड  कोलेस्ट्रॉल HDL को प्रभावित किये बिना |

ओट्स में विटामिन सी और विटामिन इ होते है जो की हार्ट में LDL के ऑक्सीकरण को रोककर आर्टरीज को संकुचन से बचाते है जिससे की ब्लड का सर्कुलेशन सही रहता है और हमारा हार्ट स्वस्थ बना रहता है | 

ओट्स खाने के फायदे हाई ब्लडप्रेशर में 

ओट्स हमारे हार्ट के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है | इसके सेवन से हार्ट की बीमारियों की सम्भवना 22% तक कम हो जाती है | ओट्स खाने से रक्तकोशिकाओं का संकुचन दूर होता है जिससे की ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता  है | और हार्ट स्वस्थ बना रहता है | 

ओट्स के फायदे कैंसर के उपचार में 

ओट्स के बारे में कुछ रिसर्च में यह बात सामने आयी है की यह कुछ हद तक कैंसर को रोकने में सक्षम है | इसके एंटी ऑक्सीडेंट तत्व कैंसर को रोकने में सक्षम होते है |

ओट्स में एवेन्थरामाइड योगिक पाया जाता है जो की कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है और हमारी कैंसर से रक्षा करता है | ओट्स में फाइबर होता है जो की रेक्टल  कोलोन कैंसर से हमारी रक्षा करता है | लेकिन इसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाले ओट्स का सेवन करना चाहिए | 

ओट्स के नुकसान 

  • ओट्स के स्वाद के लिए कुछ ब्रांड्स उसमे शुगर मिलाते है जिसके कारन डाइबिटीज की दिक्कत हो सकती है , इसलिए  शुद्ध ओट्स का सेवन करें | 
  • ओट्स को अगर सही तरिके से नहीं पकाया जाये तो यह आंतो में चिपक जाता है जिससे की पेट में कब्ज की परेशानी हो सकती है | 
  • इसमें फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है इस वजह से इसको पचने में दिक्कत हो सकती है जिसके कारन पेट में कब्ज की शिकायत हो सकती है | 

Leave a Comment