नार्मल डिलीवरी के लक्षण और उपाय

Spread the love

माँ बनने के सुखद अहसास के साथ ही एक नारी के मन में प्रसव को लेकर तनाव भी मन में रहता है | डिलीवरी के वक्त अगर बच्चा नार्मल डिलीवरी से हो तो यह माँ और बच्चे दोनों के लिए ही अच्छा रहता है | लेकिन आजकल कई तरह की समस्या के चलते बड़ी संख्या में सिजेरियन डिलीवरी होने लगी है |

सिजेरियन डिलीवरी नार्मल डिलीवरी की तुलना में कम तकलीफदेह होती है | इसमें प्रेगनेंट महिला के निचे के हिस्से को सुन्न करके बच्चे को ऑपरेशन के जरिया बाहर निकाला जाता है | जबकि नार्मल डिलीवरी में बच्चा होते समय महिला को काफी प्रसव पीड़ा से गुजरना होता है |

बच्चा अगर नार्मल डिलीवरी से होता है तो बच्चे की इम्युनिटी अच्छी होती है | साथ ही माँ भी ऑपरेशन के प्रभावों से बच जाती है | इसलिए डॉक्टर भी नार्मल डिलीवरी को अच्छा बताते है | तो आइये जानते है किन तरीको और बातों का  ध्यान रखकर आप नार्मल डिलीवरी कर सकते है साथ ही कुछ उपायों से डिलीवरी के दौरान होने वाले दर्द में भी कमी आती है | 

नार्मल डिलीवरी के लक्षण 

  • नार्मल डिलीवरी के वक्त पेट में ऐंठन महसूस होती है | 
  • नार्मल डिलीवरी के वक्त महिलाओं को रिड की हड्डी में तेज दर्द होना शुरू होता है | यही वजह है नार्मल डिलीवरी के लिए महिला को चलने फिरने के लिए कहा जाता है | 
  • कमर से निचे के अंगो में दबाव और दर्द सा महसूस होता है | 
  • अधिकांश मामलों में नार्मल डिलीवरी के वक्त वेजाइनल डिस्चार्ज होने लगता है | 

नार्मल डिलीवरी के उपाय 

नार्मल डिलीवरी के लिए मिलते रहे समय समय पर डॉक्टर से 

जैसे ही आपको पता लगे की आप प्रेगनेंट है तो सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें | डॉक्टर आपको सही सलाह देंगे की आपको क्या खाना चाहिए, क्या पीना चाहिए और इसके अलावा भी बहुत सी बातो के बारे में बताएंगे | साथ ही समय समय पर आपकी जाँच करते रहेंगे | जिससे की आपको नार्मल डिलीवरी में आसानी होगी | 

नार्मल डिलीवरी के लिए खान पान का रखें ध्यान 

नार्मल डिलीवरी के लिए आपके शरीर का मजबूत होना जरुरी है | इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए भोजन करना जरुरी है | इस दौरान शरीर को जरुरी प्रोटीन विटामिन , आइरन और कैल्शियम मिलना जरुरी है | इसलिए अपने खाने में हरी सब्जियां फल जूस और अंडे को शामिल करें | इससे आपको और आपके बच्चे को बेहतर पोषण मिलेगा और साथ ही नार्मल डिलीवरी में आसानी होगी | 

नार्मल डिलीवरी के लिए शरीर में ना होने दे पानी की कमी 

प्रेगनेंसी के दौरान आपको समय समय पर पानी पीते रहना चाहिए | पानी आपके शरीर को हाइड्रेड रखता है | और डिलीवरी नार्मल होने की संभावनाओं को बढ़ाता है | इसलिए पुरे दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए | 

नार्मल डिलीवरी के लिए घूमना है जरुरी 

अगर आप चाहती है की आपकी डिलीवरी नार्मल हो तो इसके लिए सुबह या शाम के वक्त कुछ टाइम निकलकर थोड़ा जरूर टहले | इससे आपकी मांसपेशिया मजबूत होती है , बॉडी को रिलेक्सेशन मिलता है | साथ ही दिमाग में तनाव दूर होता है | आप आस पास के किसी गार्डन या पार्क में घूम सकती है | 

नार्मल डिलीवरी के लिए नियमित करें व्यायाम 

वैसे तो अधिकतर लोग प्रेगनेंसी में आराम करने की सलाह देते है , लेकिन आराम के साथ हल्का व्यायाम करना भी जरुरी है | इन व्यायामों को करने से आपके शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है और आपकी डिलीवरी नार्मल होती है साथ ही आपकी प्रसव पीड़ा भी कम होती है | लेकिन व्यायाम वो ही करने चाहिए जो प्रेगनेंसी के दौरान किये जाते है | इसके अलावा इस दौरान कोई भी भारी चीज को उठाने से बचना चाहिए | 

नार्मल डिलीवरी के लिए  शरीर में ना होने दे खून की कमी 

बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य और माँ के अच्छे स्वास्थ्य के लिए शरीर में खून का संतुलित मात्रा में होना जरुरी है | खून की सही मात्रा आपको स्वास्थ्य सही रखती है और नार्मल डिलीवरी को आसान बनाती है | इसके लिए समय समाप पर खून की जाँच करवाते रहना चाहिए | और उन खाद्य पदार्थो का सेवन करना चाहिए जिनमे आइरन की मात्रा अधिक हो | आइरन आपके खून की कमी को दूर करता है | 

नार्मल डिलीवरी के लिए ले पर्याप्त नींद 

डिलीवरी स्वस्थ हो इसके लिए माँ को पूरी नींद लेना जरुरी है | पूरी नींद लेने से बॉडी को रिलेक्स मिलता है | और आपकी मांसपेशियों को भी आराम  मिलता है | इसलिए नार्मल डिलीवरी के लिए कम से कम रोजाना 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए | 

नार्मल डिलीवरी के लिए स्ट्रेस को करें दूर 

दिमाग में लिया जाने वाला स्ट्रेस यानि की तनाव बहुत सी बीमारियों का कारन होता है | प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ता तनाव केवल आपके ही नहीं आपके बच्चे के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है | और नार्मल डिलीवरी के लिए शारीरिक और मानसिक रूप दोनों तरह से स्वस्थ रहना जरुरी होता है | इसलिए मन को हमेशा शांत रखें | कुछ अच्छा पढ़े या आपकी हॉबी का कोई काम करें | 

नार्मल डिलीवरी के लिए करें प्राणायाम 

शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए प्राणायाम बहुत ही अच्छा होता है | और प्रेग्नेंसी के दौरान प्राणायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह पुरे शरीर में तेजी से होता है | यह ऑक्सीजन शरीर को स्वस्थ बनाये रखती है और नार्मल डिलीवरी की सम्भावना को बढाती है | 

हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी  जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे |  अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर  करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | 

Leave a Comment