वजन घटाने के लिए जो सबसे आम सलाह हमे परिवार वालो , रिस्तेदार या दोस्तों से मिलती है वो है निम्बू के इस्तेमाल की | इंटरनेट और खासकर यूट्यूब पर भी निम्बू के प्रयोग से वजन घटाने के कई तरह के नुस्खे मौजूद है | लेकिन फ्रेंड्स जिन निम्बू का इस्तेमाल आप वजन घटाने के लिए कर रहे है आपकी एक भूल से इसका उल्टा असर हो सकता है और आपका वजन घटने की जगह बढ़ भी सकता है |
निम्बू में सिट्रिक एसिड और विटामिन पाया जाता है, और यह माना जाता है की ये किडनी, त्वचा और पाचन सम्बन्धी समस्याओं में बेहद लाभकारी होता है | लेकिन निम्बू के सही तरीके से इस्तेमाल के बिना इससे आपको कोई खास फायदा नहीं हो पाता है |
निम्बू है फायदेमंद
आपको बता दे की निम्बू में मौजूद सिट्रिक एसिड आपके पेट में जमी चर्बी को तेजी से बर्न करता है| और निम्बू के सेवन से ब्लोटिंग की समस्या में भी फायदा मिलता है साथ ही यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ता है जिससे पेट में पाचन सम्बन्धी समस्या ख़त्म हो जाती है | जो लोग घर के बजाय बाहर का तीखा खाना और जंकफूड खाना अधिक पसंद करते है इसके अलावा जो खाने में अधिक नमक का सेवन करते है ऐसे लोगो को रोजाना निम्बू पानी का सेवन जरूर करना चाहिए |
अक्सर क्या गलती करते है हम
अक्सर गर्मियों के मौसम में हम शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए निम्बू पानी पीते है जिसमे की चीनी मिली होती है| पिने में यह बहुत ही टेस्टी होता है | लेकिन फ्रेंड्स अगर आप वजन घटाना चाहते है तो कभी भी चीनी वाला निम्बू पानी नहीं पिए | क्युकी यह निम्बू के असर को कम कर देता है और आपका वजन घटने की जगह बढ़ने लगता है | चीनी की जगह इसमें आप शहद मिला सकते है |
गर्म पानी में ना मिलायें
अगर आप कभी भी चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करते है तो कभी भी गर्म पानी में शहद ना मिलाये | क्युकी शहद को बहुत ज्यादा गर्म करने से इसका हमारे शरीर पर उल्टा असर होने लगता है | हमेशा पानी को थोड़ा ठंडा होने दे और गुनगुना हो जाने के बाद ही शहद मिलाये | इसके बाद 1 बार निम्बू और शहद को मिला लेने के बाद अगर तैयार निम्बू पानी ठंडा हो जाता है तो इसे दोबारा गर्म ना करें क्युकी ऐसा करने से निम्बू और शहद के पोषक तत्व ख़त्म हो जाते है | और इसका पूरा बेनिफिट हमें नहीं मिलता है |
निम्बू का पूरा लाभ उठाने के लिए इसका कैसे इस्तेमाल किया जाये
ज्यादातर लोगो को यह नहीं पता की निम्बू के रस से कई गुना ज्यादा गुण इसके छिलके में होते है | 1 निम्बू के छिलके में 10 नीम्बुओं के रस से भी ज्यादा नूट्रेंट होते है | लेकिन ज्यादातर लोग निम्बू के रस को निचोड़कर उसके छिलके को कचरे में फेंक देते है | यही निम्बू का छिलका वजन घटने से लेकर कोलेस्ट्रॉल और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को ठीक करने के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है |
निम्बू के छिलके है उपयोगी
निम्बू के छिलके का इस्तेमाल करने के लिए हमेशा ऐसे निम्बू को चुने जिनके छिलके थोड़े मोटे हो | ड्रिंक बनाने के लिए निम्बू की ऊपरी परत को निकालकर अलग कर ले | निम्बू की ऊपरी परत में पाए जाने वाला नूट्रेंट ही ऐसा पदार्थ है जो की वजन को घटने के लिए तेजी से असर दिखाता है | ध्यान रहे की निम्बू को ग्रिल करते समय निम्बू के ऊपरी पिले हिस्से को ही छिले अंदर के सफ़ेद हिस्से को न छिले | क्युकी उसका स्वाद थोड़ा कड़वा होता है |
इस तरह तैयार करे निम्बू पानी
निम्बू के छिलके निकल जाने के बाद 250 ML पानी को गर्म करें | और इसे किसी ग्लास में निकालकर इसमें 1 चमच ग्रिल किये हुए निम्बू के छिलके मिला दे | इसके बाद इसे 2 से 3 मिनिट के लिए थोड़ा ढककर ठंडा होने के लिए छोड़ दे | और गुनगुना रह जाने के बाद इसमें आधे नीम्बुओं का रस मिला दे | इस तरह यह ड्रिंक तैयार हो जाएगी | स्वाद के लिए इसमें शहद भी मिलाया जा सकता है |
कई बीमारियां होगी दूर
यह नुस्खा वजन घटाने में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है और यह आम निम्बू पानी की तुलना में कई गुना अधिक फायदेमंद होता है | इसके इस्तेमाल से एक सप्ताह में ही इसका फायदा दिखने लगता है | निम्बू के छिलके का यह नुस्खा ना सिर्फ आपकी चर्बी को घटाता है साथ ही यह और बीमारियों में भी फायदा पहुंचाता है | इससे त्वचा सम्बन्धी रोग जैसे दाग धब्बे कम होना , झुर्रियों का कम होने के साथ त्वचा की चमक में भी निखार आता है |
और इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी बहुत फायदेमंद है | इसके अलावा यह लिवर को डिटॉक्स करता है और उसमे जमी गंदगी को बाहर निकलता है | लेकिन जो लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान है उन लोगो को कभी भी खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए |
हम उम्मीद करते है की आज की यह पोस्ट आपके जीवन में बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होगी | इस पोस्ट के बारे में आपके क्या विचार है कमेंट करें | साथ ही और लोगो को भी इस पोस्ट का लाभ मिले इसके लिए इस पोस्ट को शेयर करें, धन्यवाद |