काले घने बाल आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है | लेकिन आज के समय में कम उम्र में ही बालो का झड़ना और टूटना शुरू हो जाता है | शरीर में पोषक तत्वों की कमी, प्रदूषण , बालो की देखभाल में लापरवाही, हार्मोन्स का असंतुलन बालों के टूटने और झड़ने के प्रमुख कारन होते है | इसके अलावा आप लम्बे समय से दवाइयों का सेवन कर रहे है, तो ऐसे में आपके बाल पतले होते है, और झड़ने लगते है | साथ ही जो नॉन हर्बल शेम्पू का इस्तेमाल करते है, उनके बाल भी तेजी से झड़ने और पतले होने लगते है, क्युकी इनमे बालों की सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक केमिकल मिले होते है |
बाजार में मिलने वाले तेल में मिले होते है केमिकल
हम सभी को बचपन से ये बात बताई गयी है की बालों के अच्छे पोषण के लिए तेल लगाना बहुत फायदेमंद होता है | लेकिन फिर क्या वजह है की लम्बे समय तक तेल लगाने के बाद भी हमारे बाल पतले होने लगते है और झड़ने लगते है | दरअसल हम जिन तेलों का इस्तेमाल हमारे बालों पर करते है, उन्हें खुसबूदार और लम्बे समय तक इस्तेमाल योग्य बनाये रखने के लिए इनमे कई तरह के केमिकल मिलाये जाते है |
जो हमारे बालो को पोषण देने की बजाय उन्हें हानि पहुंचाते है |ऐसे में बालों को झड़ने और पतले होने की समस्या दूर करने के लिए हमें घर में ही प्राकृतक तौर से तैयार नुस्खों की जरुरत होती है | आज के इस वीडियो में हम आपको ऐसा ही एक घरेलु और प्राकृतक तौर से तैयार तेल बनाना सिखाएंगे |
प्राकृतिक तेल बनायेगे आपके बालों को मजबूत
फ्रेंड्स बालो की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए जो तेल आज हम बनाने वाले है उसके लिए हमें जरुरत होगी कड़ी पत्ता, गुलाब का फूल , मेथी दाना, कपूर, आंवला, प्याज और गुड़हल के फूल की | जब भी हम कोई आयल बनाते है तो उसके लिए हमें बेस ऑइल की जरुरत होती है | जिसमे की हम सामग्री मिलाकर अपना तेल तैयार कर सके | बालो के इस तेल को तैयार करने के लिए हम दो तेल का इस्तेमाल करेंगे एक तो तिल का तेल और एक नारियल का तेल | ये दोनों ही तेल बालो की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छे होते है और खासकर तिल के तेल से बालों में डेंड्रफ की समस्या तेजी से ख़त्म होती है | तिल का तेल नहीं होने पर आप इसमें सरसो का तेल भी मिला सकते है |
तेल बनाने की विधि
इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बर्तन में 50 ml नारियल का तेल और 20 ml तिल का तेल मिलाएंगे | इन दोनों तेल को मिलाने के बाद हमें इसमें बताई गयी सारि सामग्री को मिलाना है और इसे गैस पर धीमी आंच पर पकाना है | सबसे पहले इस तेल में आधा कटोरी कड़ी पत्ता डालकर 2 चम्मच मेथी के दाने डाले | फिर इसमें 1 गुलाब के फूल की पत्तिया और 3 से 4 गुड़हल के फूल की पत्तिया डालें |
ध्यान रखे गुड़हल के फूल डालते समय हमें फूल के निचे का हरा हिस्सा हटा देना है और बाकी बचा फूल मिलाना है | अब इसमें आधा कटा प्याज और 1 कटा हुआ आंवला मिलाये | अगर आपके पास ताजा आंवला नहीं है तो आप इसमें आंवले का पावडर भी डाल सकते है | हमने इस तेल में प्याज डाला है, लेकिन फिर भी इस तेल के बन जाने के बाद इसमें से प्याज की बदबू नहीं आएगी |
सारी चीजे डल जाने के बाद हमें इस तेल को आधे घंटे के लिए पकाना है | आधे घंटे के बाद इस तेल को बंद कर दे और इसमें 4 से 5 कपूर डालें | और जब यह तेल पूरी तरह से ठंडा हो जाये तब इस तेल को छानकर इस तेल को कांच के तेल या जार में डाल ले और फिर इसमें 2 विटामिन इ के केप्सूल फोड़कर उसका तेल इसमें मिलाये | विटामिन इ हमारे बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है, और इसे मिलाने से इस तेल को हम लम्बे समय तक इस्तेमाल कर सकते है |
इस तरह करे इस तेल का उपयोग
तेल तैयार हो जाने के बाद इसे किसी जार या प्लास्टिक की बोतल में निकाल ले | और रोजाना रात को सोने से पहले 5 से 10 मिनिट तक इस तेल से अपने बालों की अच्छी तरह से मसाज करे, और सुबह उठकर इस तेल को धो ले | मसाज हमें हलके हाथो से ही करनी है | ज्यादा जोर से मालिश करने से बाल कमजोर होते है अपनी उंगलियों से धीरे धीरे बालो के साथ साथ उनकी जड़ो में भी मालिश करे |
फ्रेंड्स वैसे तो इस तेल में मिलायी गयी सभी चीजे महत्वपूर्ण है लेकिन अगर आपको कोई चीज ना मिले तो उसके बिना भी आप इस तेल को बना सकते है लेकिन गुड़हल के फूल इसके अंदर जरूर डालें क्युकी इनमे विटामिन सी और एमिनो एसिड की अच्छी मात्रा होती है जो की हमारे बालो को पोषण प्रदान करती है और उन्हें टूटने और झड़ने से रोकती है साथ ही घना और मजबूत बनाती है | इसलिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल इस तेल में जरूर करें |
2 से 3 बार लगाने पर ही दिखने लगेगा फर्क
अगर आप इस तेल में बताई गयी सभी चीजों का इस्तेमाल करते है तो केवल 2 से 3 बार के इस्तेमाल से ही आपको अपने बालो में फर्क दिखने लग जायेगा | और कुछ ही दिनों में आपके बालो की सभी समस्या दूर होगी और बाले काले और घने बन जायेंगे | साथ ही यह नुस्खा आपके बालो में डेंड्रफ की समस्या को भी दूर करता है | और लगातार कुछ महीनो के इस्तेमाल से आप अपने बालो को कई इंच लम्बा कर पाएंगे |
इसलिए यदि आप चाहते है की आपके बालो के झड़ने, टूटने और पतले होने की समस्या हमेशा हमेशा के लिए दूर हो तो इस तेल को रोजाना अपने बालो पर लगाए |
इसी के साथ हम उम्मीद करते है की आज का यह वीडियो आपके जीवन में बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा | आगे भी हम आपकी सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी लाते रहेंगे | अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | और अगर आपके कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |