आज के समय में मोटापा एक ऐसी समस्या है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग परेशान है | बढ़ता मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है | ऐसे में लोग मोटापा दूर करने के लिए डाइटिंग, व्यायाम करते है लेकिन उसका कोई खास फायदा नहीं हो पाता है | लेकिन आज हम कुछ ऐसे योग व्यायाम आपको बताएंगे जिनसे आपका मोटापा तेजी से कम होगा | योग करने से आपके शरीर में चर्बी नहीं जमती है और अगर पहले से चर्बी जमा है तो वह भी धीरे धीरे बर्न होने लगती है | तो आइये जानते है उन 5 योगासन के बारे में जिनसे आपकी चर्बी तेजी से खत्म होगी |
पश्चिमोत्तासन
इस योगासन से आपके पेट की चर्बी तेजी से घटने लगती है | इस योगासन से आपके शरीर की सभी मांसपेशियों में खिचाव होता है और पेट की चर्बी पर तेजी से इसका प्रभाव दिखने लगता है | इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले पांवों को सीधा करके बैठ जाएं | अब लम्बी स्वांस खींचते हुए धीरे धीरे अपने दोनों हाथ को सीधा ऊपर की और लेकर जाये | कमर को सीधा रखे | अब धीरे धीरे स्वांस छोड़ते हुए कमर से झुकाते हुए अपने सर को घुटनों के और हाथों को अपने पांव के पंजे के लगाने की कोशिश करें | हो सकता है आप पूरा ना झुक पाए | ऐसे में जितना झुक सके उतना झुके | फिर दोबारा अपने हाथो को स्वांस खींचते हुए ऊपर लेकर जायें | कमर को सीधा रखे | अब फिर स्वांस छोड़ते हुए कमर से झुकते हुए हाथो को पैरों के पंजे और सर को घुटनों के लगाने की कोशिश करें |
पूर्वोत्तानासन
चर्बी घटाने के लिए पूर्वोत्तनासन बहुत ही लाभदायक है | यह आपके शरीर की चर्बी घटाने के साथ ही आपकी बॉडी को सुडौल बनाता है | इस आसन के लिए सबसे पहले बैठ जाये और अपने दोनों पावों को मिलाते हुए सामने की और फैला लें | अब अपने दोनों हाथो को अपनी कमर से थोड़ा पीछे की और रख ले | अब दोनों पंजो पर अपने कमर के बिच के हिस्से को हवा में लें | इस दौरान केवल आपके दोनों हाथ और पांव के पंजे ही जमीन पर टिके रहेंगे बाकी पूरा शरीर हवा में उठा रहेगा | कम से कम 5 से 10 सेकेंड तक ऐसे ही हवा में रहे | इसके बाद वापिस सामान्य अवस्था में आ जायें |
भुजंगासन
मोटापा घटाने और शरीर के किसी भी हिस्से में फैली चर्बी को घटाने के लिए भुजंगासन सबसे अच्छा आसन माना जाता है | इस आसन में पेट और शरीर के नीचे के हिस्से की चर्बी तेजी से घटती है | यह सांप के पोस्चर का आसान है इसलिए इसे भुजंगासन नाम दिया गया है | संस्कृत में भुंजग का अर्थ सांप होता है | इस आसान को करने के लिए सबसे पहले अपने पेट के बल सीधे लेट जायें | इसके बाद अपने दोनों हाथो को कमर के बगल में रख लें | अब हाथों के सहारे अपने कमर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की और उठायें | अपनी कोहनियों को थोड़ा मोड़ कर रखे | अपने मुंह को आसमान की और करें | अब थोड़ी देर इसी स्थिति में रहे |
धनुरासन
इस आसान में शरीर को धनुष की स्थिति की जैसे लाया जाता है, इस वजह से इसे धनुरासन कहा जाता है | इस आसन में शरीर की सारी मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिसके कारन शरीर में जमी चर्बी खत्म होती है | इसके लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाये | अब दोनों पैरों से घुटनों को मोड़ लें | और दोनों हाथ से पैरों के पंजो को पकड़ ले | अब पेट के अलावा बाकि पुरे शरीर को हवा में उठायें | अब थोड़ी देर तक अपने शरीर को इसी स्थिति में रखें | यह एक बहुत ही अच्छा योगासन है जिसके करने से आपका मोटापा कम होता है, और शरीर सुडौल बनता है |
कपालभाती
कपालभाति प्राणायाम से आपके पेट की चर्बी तेजी से कम होती है | यह एक बहुत ही कारगर योग प्राणायाम है | रोजाना 10 मिनिट के अभ्यास से आपको केवल 10 दिन में ही इसका परिणाम दिखने लगेगा | इस प्राणायाम के लिए ध्यान की मुद्रा में पद्मासन लगाकर बैठ जाएँ | अपनी दोनों हथेलियों को अपने दोनों घुटनो पर रख लें | अब अपनी आँखों को हल्के से बंद कर लें | इसके बाद एक लम्बी स्वांस खींचे | अब झटके से छोटी छोटी स्वांस छोड़े | अब दोबारा लम्बी स्वांस लें | और पहले की तरह झटके से छोटी छोटी स्वांस छोड़ें | इस प्रक्रिया को कम से कम 25 बार दोहरायें | और धीरे धीरे इसकी संख्या बढ़ाते जाएँ |
अगर आप इनमे से कोई भी योगासन या फिर सभी योगासन करते है तो आपकी पेट की चर्बी तेजी से कम होगी | और आपको कुछ ही दिनों में अपने मोटापे में फर्क दिखने लगेगा | और साथ ही इन योग व्यायाम करने से आपके शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी | और आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे |
हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |