कोलेस्ट्रॉल को जड़ से ख़त्म करें हार्ट ब्लॉकेज से छुटकारा पाएं

Spread the love

कोलेस्ट्रॉल की बीमारी आज दुनिया में सबसे तेजी से फैलने वाली बीमारियों में से एक है | और हर साल इसकी वजह से लाखो लोगो की जान चली जाती है | कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए खून जितना ही जरुरी होता है | और 80 % कोलेस्ट्रॉल का निर्माण हमारे शरीर में ही होता है | बाकि 30 % कोलेस्ट्रॉल  हमे दूध, दही, घी, अंडे, मांस, मछली जैसे भोजन से प्राप्त होता है | 

कोलेस्ट्रॉल से आर्टरीज में आती है ब्लॉकेज 

18 से 20 वर्ष की उम्र तक जो कोलेस्ट्रॉल हमे भोजन से मिलता है उसका उपयोग हमारा शरीर अपनी ग्रोथ के लिए कर लेता है | इस उम्र के बाद हमारी ग्रोथ बढ़ना रुक जाती है, तब कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में बढ़ने लगता है | कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हमारी खून ले जाने वाली आर्टरीज सिकुड़ने लगती है | जिसकी वजह से आर्टरीज में कई जगह ब्लॉकेज आ जाता है और खून दिमाग और हार्ट तक नहीं पहुंच पाता, जिसके कारन हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज की स्तिथि आती है | 

किन लोगों का कोलेस्ट्रॉल  तेजी से बढ़ता है 

जो लोग शराब और सिगरेट पिते है और नॉनवेज खाते है | और जो लोग अपनी रोजाना की जिंदगी में बहुत कम मेहनत करते है | ऐसे लोगो में 40 की उम्र तक आते आते बढे हुए कोलेस्ट्रॉल के लक्षण नजर आने लगते है | लेकिन अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन लाकर, कुछ प्राकृतिक चीजों का सेवन करके और कुछ परहेज और सावधानिया रखकर भी आप अपने बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को पूरी तरह ठीक कर सकते है | यही नहीं जिन लोगो को डॉक्टर ने ऑपरेशन और सर्जरी बता दी है वे भी इन नुस्खों और सावधानिया का ध्यान रखकर अपने कोलेस्ट्रॉल पर पूरी तरह कंट्रोल कर सकते है | 

किन लोगो को होता है हार्ट अटैक 

बढे हुए कोलेस्ट्रॉल  से जो सबसे बड़ा खतरा है वो है आर्टरीज में कचरा आ जाना | और इसकी वजह से दिल और दिमाग की खतरनाक बीमारिया | आपके लिए यह जानना बहुत जरुरी है की आर्टरीज़ में ब्लोकेजे केवल कोलेस्ट्रॉल की वजह से नहीं  आता और हार्ट अटैक उन लोगो को भी आ सकता है जिनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल पूरी तरह नार्मल है |  ऐसा होने के पीछे जो सबसे मुख्य वजह है, वो है हमारी आर्टरीज की अंदरूनी दिवार | जिसे एंडोथीलियम लेयर कहा जाता है | 

हमारी धमनिया एक पाइप की तरह होती है | जिसकी  बाहरी और अंदरूनी सतह के बिच में जरुरी कोलेस्ट्रॉल पहले से ही मौजूद होता है | जब शरीर में विषैले पदार्थो की मात्रा बढ़ती है, तो इनमे मौजूद बैक्टीरिया आर्टरीज़ की अंदरूनी सतह पर अटैक करने लगते है | जिससे घाव बनने लगता है और फिर इस घाव को भरने के लिए वह कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है | अगर वे जगह सही समय पर ठीक हो जाती है तो सूजन भी दोबारा सामान्य हो जाती है | लेकिन उन जगह में इन्फ़्लुएसन बढ़ता जाये तो कोलेस्ट्रॉल वहां जमता ही जाता है |

स्वस्थ रहने के  लिए आर्टरीज का मजबूत होना है जरुरी  

ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा जरुरी है शरीर में पायी जाने वाली आर्टरीज़ की अंदरूली वॉल  मजबूत हो क्युकी इसके कमजोर होने पर सूजन आने पर वह अच्चानक फट  भी सकती है और तुरंत हार्ट अटैक भी आ सकता है | इसलिए कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ साथ हमें ऐसी चीजों का भी सेवन करना होगा जो की हमारी आर्टरीज की अंदरूनी वॉल को मजबूत बनाये, और अपनी डाइट में से उन चीजों को निकालना होगा जो की खून को दूषित करके आर्टरीज की अंदरूनी वॉल को नुकसान पंहुचा सकती है |

इसके लिए हम सबसे पहले जानेंगे की हमें  अपने रोजाना के खानपान में क्या बदलाव लाने होंगे | उसके बाद हम बात करेंगे कुछ असरदार नुस्खों की | और फिर हम जानेंगे कुछ जरुरी सावधानिया और लाइफ स्टाइल चेंजेज के बारे में| 

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर खानपान में बदलाव करें

कोलेस्ट्रॉल कम करके दिल की बीमारियों का खतरा घटाने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है triglycerides और LDL    कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाया जाये और HDL यानि की अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाया जाये | LDL  को घटाने के लिए सबसे पहले ऐसी चीजों को अपनी डाइट से घटाना होगा | जिनमे कार्बोहाइड्रेड, सैचुरेटेड फैट और बुरे कोलेस्ट्रोलक की मात्रा अधिक होती है | 

इसके लिए मांस, अंडे, तली हुई चीज, वेजिटेबल ऑइल, बटर, मैदा से बनी हुई चीजे बहुत ज्यादा मीठा, घी, सिगरेट, शराब और पैकेट में मिलने वाले स्नेक्स आदि का सेवन  बहुत ज्यादा कम कर दे या थोड़े समय के लिए पूरी तरह से बंद कर दे | इसके अलावा अपनी ज्यादा से ज्यादा डाइट में फाइबर रिच फ़ूड इंक्लूड करें | अनाज में मल्टी ग्रेन आटा, दलीया , ओट्स, सत्तू , ब्राउन राईस और बाजरे का सेवन किया जा सकता है | 

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हल्का भोजन और वर्कआउट है जरुरी 

कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर आपको हैवी खाना खाने के बजाय हल्का भोजन करना चाहिए | और सुबह का नास्ता ऑइल फ्री लेना चाहिए | नाश्ते में फल, सब्जी सलाद, सुप,जूस लेना चाहिए |  साथ ही भोजन में शलजम, भिंडी, गोभी, आम तरबूज, अनार और पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए | दोनों समय के भोजन में आधा पेट अंकुरित अनाज और सब्जियों से भरना चाहिए, और आधा पेट पके हुए खाने से | 

जो लोग वर्कआउट नहीं करते है, और लम्बे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करते है उन्हें चाहिए की रोजाना सुबह थोड़ा वॉक  करें | अगर आप रोजाना इन खानपान की आदतों का ध्यान रखते है, और बताये गए  नुस्खे का सेवन करते  है तो आप एक सप्ताह में ही अपने शरीर की एनर्जी में फर्क महसूस करेंगे | इससे आपका खून भी साफ़ होगा और आपकी त्वचा पर भी इसका अच्छा प्रभाव होगा | 

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए नुस्खा नंबर 1 

इस नुस्खे को बनाने  के लिए एक कटोरी यानि की २० ग्राम धनिये के बीजो में 10 ग्राम पिली सरसों , 10 ग्राम सौंफ, 2 चम्मच हल्दी , और 1 दालचीनी की स्टिक मिलाकर मिक्सर में चलाकर इसका पावडर बना ले | इस तरह से यह नुस्खा तैयार हो जायेगा | इसमें हमने हल्दी और सरसो के बीज का इस्तेमाल किया है| सरसो के इस्तेमाल से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है और यह साथ ही दिल से जुडी बीमारियों में भी बहुत फायदेमंद होता है | इस तैयार चूर्ण का हमें पानी के साथ सेवन करना है |

सेवन करने का तरीका 

इसके लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी को गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करें | उसके बाद इसमें 1 चम्मच पावडर मिलाकर 5 से 6 मिनिट मध्यम आंच पर बॉईल करें | उसके बाद  गैस  को बंद करके इसे छान ले |   इस तरह यह ड्रिंक तैयार हो जाएगी | इस ड्रिंक का रोजाना दिन में 1 बार या तो नाश्ता करने के बाद या दिन में खाना खाने के बाद सेवन करें | स्वाद के लिए इस ड्रिंक में थोड़ा शहद भी मिलाया जा सकता है |

ये दो सप्लीमेंट भी कोलेस्ट्रॉल को करते है कम 

 इसके अलावा जब भी दिल,ब्लड प्रेशर , या कोलेस्ट्रॉल से जुडी  बीमारियों की बात आती है तो 2 तरह के नुट्रिएंट की आवश्यकता होती है |COQ 10 और नाइट्रिक ऑक्साइड | COQ 10 हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरुरी नुट्रिएंट है |  यह नसों के अंदर सूजन पैदा करने वाले बैक्ट्रिया को ख़त्म करके खून को साफ़ बनाता है | फ्री रेडिकल डेमेज को ख़त्म करने के साथ साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है | और साथ ही दिल से जुडी हर तरह की बीमारियों में इससे अध्भुत लाभ मिलते है | 

इसके अलावा जिन लोगो के शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा अधिक होती है | उन्हें कभी कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी का खतरा नहीं होता | क्युकी यह हमारी खून ले जाने वाली आर्टरीज  की अंदरूनी वॉल को मजबूत बनाता है और साथ ही नसों में ब्लड फ्लो को भी मैंटेन करके रखता है | जो लोग प्राकृतक तरीको की जगह दवाई खाकर ठीक होने में ज्यादा यकीं रखते है उन्हें दिल की समस्या होने पर या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने  पर ये दोनों  ही चीजों को सप्लीमेंट के रूप में जरूर लेना चाहिए | क्युकी इनके लेने पर ही समस्या पर जड़ से असर होगा | और साथ ही  इनके कोई दुरसरे साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है | 

ये सब्जियां दूर करेगी आपका कोलेस्ट्रॉल 

इन सप्लीमेंट्स के अलावा कुछ खास सब्जिया भी है जिनमे COQ 10 और नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा अधिक होती है |  कोलेस्ट्रॉल बढ़ने या आर्टरीज में ब्लॉकेज होने पर अनार, चुकंदर, तरबूज और खट्टे फलो का सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए | इन सभी में नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा अधिक होती है | जो की कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने पर भी नसों में ब्लॉकेज नहीं होने देती है | 

इसके अलावा आप एक जूस भी तैयार कर सकते है जो की शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने से लेकर नसों को मजबूत बनाने बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाने और नसों में ब्लॉकेज करने वाले बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालने के लिए भी बहुत फायदेमंद है |  इसे बनाने के लिए हमें जरुरत होगी पालक , चुकंदर हरा धनिया निम्बू का रस और सरसो के तेल की | 

इसको बनाने के लिए पालक को गरम पानी में धोकर अच्छी तरह साफ़ कर ले | उसके बाद 1 मुट्ठी धनिया 1 चुकंदर और 1 कटोरी पालक को मिक्सर में चलाकर इसका जूस तैयार कर ले |  इसके बाद इस जूस में 1 चम्मच निम्बू का रस और 1 चम्मच सरसो का तेल मिलाकर रोजाना दिन में नाश्ते के साथ सेवन करें |

सरसो का तेल शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को तेजी से बूस्ट करता है | और साथ ही खून में LDL की मात्रा को कम करता है | इसलिए यह इस जूस में एक इम्पोर्टेन्ट इंग्रीडेंट है | और इसे ऐड करना भी जरुरी है | क्युकी इसमें हमें एक्सट्रा वर्जिन मस्टर्ड ऑइल यानि की कच्ची घाणी सरसो के तेल का ही इस्तेमाल करना है | साधारण सरसो के तेल का यूज नहीं करना है | इसलिए सरसो का तेल लेने से पहले यह देख ले की उस पर  कच्ची घाणी या एक्स्ट्रा वर्जिन जरूर लिखा हुआ हो |

सारी चीजों से मिलकर बना यह जूस कोलेस्ट्रॉल और हार्ट में ब्लॉकेज कम करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है | यह COQ 10, नाइट्रिक ऑक्साइड , और HDL से भरपूर है | जिसके कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से आपको अपने  शरीर में कमाल के फायदे नजर आएंगे | 

अलसी के बीज और सूरजमुखी के पत्ते 

शरीर में बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को एक और तरीके से आप तेजी से कम कर सकते है इसके लिए हमे जरुरत होगी अलसी के बीज और सूरजमुखी के बीजो | अलसी के बीजो में ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है | जो की हार्ट के सही तरह से काम करने के लिए बेहद फायदेमंद है और सूरजमुखी के बीजो में लेनेलिक एसिड पाया जाता है जो की हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को जमा नहीं होने देता है | 

इन दोनों बीजो को एक साथ मिलाकर रख ले, और रोजाना दिन में २ बार 1-1 चम्मच खाना खाने के बाद इन बीजो का सेवन करे | इसके  अलावा रोजाना लहसुन को खाकर भी आप अपने बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते है | इसके लिए 1 कली  लहसुन को कच्चा या पका कर खा सकते है | 

इन बातों का भी रखें ख्याल 

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर इन सभी नुस्खों और खानपान की चीजों के साथ ही आपको कुछ सावधानियों का ध्यान रखने की जरुरत है | अगर आप नॉनवेज और  तली हुई चीजों का अधिक सेवन करते है इन्हे पूरी तरह से बंद कर दे| साथ ही अगर आप अगर तम्बाकू या सिगरेट पीते है तो पीना बंद कर दे | रोजाना 6 से 8 गिलास पानी पिए | शराब का सेवन पूरी तरह छोड़ दे | 

इन सब बातो पर अगर आप अमल करते है तो कुछ ही दिनों में आपको अच्छे रिजल्ट मिलने लगेंगे नहीं तो आप कितनी भी दवाइया खा ले और नुस्खे आजमा ले उसका आपको कोई फायदा नहीं होगा | साथ ही बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को योग और प्राणायाम की मदद से भी कम किया जा सकता है | 

हम उम्मीद करते है की  यह जानकारी आपके लिए लाभकारी होगी | आगे भी  हम आपके लिए ऐसी उपयोगी जानकारी लाते रहेंगे | अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी हो तो लाइक और शेयर करें | कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें, धन्यवाद |

Leave a Comment