किशमिश के फायदे हिंदी में जानिए | Benefits of Raisins in Hindi

Spread the love

किशमिश के फायदे इतने अधिक है की किशमिश का दुनियाभर में कई तरह की डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है खासकर की मीठे व्यजनों में | किशमिश का स्वाद खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है | अंगूर को सूरज की धुप में सुखाकर किशमिश बनायी जाती है |

ड्राई फ्रूट्स के रूप में इसे बड़े चाव से खाया जाता है | जहां किशमिश खाने के स्वाद को बढ़ाती है वही दूसरी और यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है |

किशमिश में आइरन, पोटेशियम, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में  पाए जाते है, जो की कई तरह के रोगो और बीमारियों से शरीर को बचाते है, और शरीर को स्वस्थ बनाते है | तो आइये जानते है किशमिश को खाने से होने वाले फायदों के बारे में | 

किशमिश बनाती है त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर 

किसमिश के सेवन से हमारी त्वचा कोमल और जवान बनती है | किशमिश में फिनोल नामक एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो की त्वचा की मुक्त कणों से रक्षा करते है और बढ़ी उम्र के प्रभाव जैसे झुर्रिया ढीली त्वचा जैसे प्रभावों से हमारी त्वचा को बचाते है |

यह हमारी त्वचा से विषाक्त कणों को दूर कर त्वचा को मुलायम , स्वस्थ और सुनार बनती है | 

किशमिश के लाभ बालों के लिए 

किशमिश में बालों के पोषण के लिए जरुरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है | इसमें विटामिन बी, लोहा , पोटेशियम जैसे एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है |

शरीर में आइरन बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है इसकी कमी से बाल जड़ से कमजोर होते है और टूटने झड़ने लगते है | आइरन की पूर्ति से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से होता है | जिससे की बालो के स्केल्प मजबूत होते है और बाल काले और घने बनते है | 

किशमिश के फायदे कैंसर के उपचार में 

शरीर में कैंसर होने की एक बड़ी वजह मुक्त कण होते है | ये मुक्त कण शरीर में कैंसर कोशिकाओं में वृद्धि करते है | किशमिश में एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों की भरपूर मात्रा होती है |

ये एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर से मुक्त कणों को दूर करते है और कैंसर की कोशिकाओं की वृद्धि को रोकते है | इसलिए कैंसर से बचने के लिए किशमिश का रोज सेवन करना चाहिए | 

किशमिश लाभकारी है एनीमिया में 

किशमिश शरीर में खून की कमी को भी दूर करती है | किशमिश में आइरन अच्छी मात्रा में होता है जो की खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और खून की कमी को दूर करता है | इसके साथ ही इसमें विटामिन बीऔर ताम्बा होता है जो की नए खून के निर्माण के साथ ही लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है | 

किशमिश लाभकारी है डाइबिटीज में 

किशमिश शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होती है | अगर खाना खाने के बाद किसमिश का सेवन किया जाये तो यह इन्सुलिन के स्तर को बढ़ने और कम होने से रोककर इसे नियंत्रित रखती है |

इसके अलावा किशमिश उन हार्मोन को भी नियमित करने का काम करती है जो की यह बताते है की आपको भूख लगी है या आपका पेट भरा हुआ है | इससे भी आपकी डाइबिटीज की समस्या दूर होती है 

किशमिश लाभकारी है हाइब्लडप्रेशर की समस्या में 

किशमिश हाई ब्लडप्रेशर को कम करने में भी लाभदायक होती है इसके बारे में विशेषज्ञ जाँच कर रहे है | किशमिश में पोटेशियम की उच्च मात्रा होती है |

पोटेशियम रक्तवाहिकाओं के प्रेशर को कम करके ब्लडप्रेशर को भी कम करता है | यही वजह है की किशमिश को हाई ब्लडप्रेशर या हाइपरटेंशन में फायदेमंद माना जाता है |  

किशमिश लाभकारी है वजन बढ़ने में 

किशमिश के सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है साथ ही यह वजन बढ़ाने के लिए भी बहुत उपयोगी है | किसमिश में एमिनो एसिड, सेलेनियम, फास्फोरस और विटामिन पाए जाते है जो की आपके शरीर को समुचित पोषण प्रदान करते है और बिना कोई खराब कोलेस्ट्रॉल जमा किया आपका वजन बढ़ने लगता है |

इसके साथ ही किशमिश में फ्रेक्टोज और ग्लूकोज होती है जो की अधिक ऊर्जा प्रदान करती है यही वजह है की खिलाडी और एथलीट इसका अधिक सेवन करते है | 

किशमिश लाभकारी है कब्ज में 

किशमिश पेट की कब्जी दूर करने और डाइजेशन सिस्टम को सुधरने के लिए बहुत अच्छा आहार है | इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो की भोजन को अच्छे से पचाती है और विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने में सहायता करती है |

इसके लिए रोजाना दूध में 10 से 12  किसमिश को अच्छे से उबाल लें | और रात को सोने से पहले इस दूध का सेवन करें | आपकी कब्जी की समस्या 1 सप्ताह में दूर हो जाएगी | 

किशमिश लाभकारी है बुखार में 

किसमिश में शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने वाले तत्व बड़ी मात्रा में होते है | ये एंटी ऑक्सीडेंट , एंटी बैक्टीरियल तत्व और एंटी बायोटिक तत्व शरीर के किसी भी संक्रमण और बुखार को ठीक करने में बेहद लाभकारी होते है , इसलिए किशमिश का रोजाना सेवन करना चाहिए | 

किशमिश बनाती है हड्डियों को मजबूत 

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम की जरुरत होती है जो की किशमिश में अच्छी मात्रा में पाया जाता है | साथ ही बोरोन एक और पोषक तत्व है जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरुरी होता है | बोरोन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों के जोड़ो को मजबूत करता है | किसमिश में बोरोन भी पाया जाता है इसलिए किसमिश का सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत करता है | और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है | 

किशमिश के नुकसान 

  • किसमिश के अधिक सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है क्युकी इससे आप अधिक कैलोरी गेन करते है | और आपका वजन बढ़ सकता है | 
  • किशमिश में पोषक तत्वों की उच्च मात्रा होती है जो की शरीर में ट्राइग्लिसराइड को बढ़ाती है जिससे की फैटी लिवर , हार्ट प्रॉब्लम जैसी  प्रॉब्लम हो सकती है | 

हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी  जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे |  अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर  करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | 

Leave a Comment