खुबानी एक मीठा और स्वादिस्ट फल है | खुबानी का नाम अर्मेनिया से लिया गया है , कहा जाता है की सबसे पहले यह आर्मेनिया में पाया गया था | लेकिन दूसरी और कुछ विशेषज्ञों का मानना है की 3000 साल पहले से भारत में इसकी खेती की जाती रही है | भारत के कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में इसकी खेती की जाती है | पीले और नारंगी रंग का यह फल स्वादिस्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है | इसमें विटामिन ए,बी,सी,इ की तो अच्छी मात्रा होती ही है साथ ही फास्फोरस, मैग्नीशियम , कॉपर और पोटेंशियम जैसे खनिज पदार्थ भी पाए जाते है | इन सब पोषक तत्वों की वजह से यह फल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बन जाता है | लेकिन बहुत सारे फायदों के साथ कुछ नुकसान भी है जो आपके लिए जानना जरुरी है तो आइये जानते है खुबानी खाने के फायदों, इसके उपयोग और नुकसान के बारे में |
खुबानी बनाता है हड्डियों को मजबूत
खुबानी में हमारी हड्डियों के सही विकास और मजबूत बनाने के लिए जरुरी पोषक तत्व कैल्शियम, मेगनीज, फास्फोरस, तांबा और लोहे की भरपूर मात्रा होती है | इसके सेवन से ये पोषक तत्व हमारा शरीर ऑब्जर्व करके हमारी हड्डियों को मजबूत तो बनाता है | साथ ही उम्र बढ़ने से हड्डियों की समस्या जैसे ऑस्टिरियोपोरोसीस को रोकता है | और खुबानी के अंदर मौजूद एंटी इन्फ्लैमेन्ट्री प्रॉपर्टीज गठिया की सूजन को कम करके राहत प्रदान करती है |
खुबानी फायदेमंद है कब्ज में
खुबानी में लेक्टिन की अच्छी मात्रा होती है जो की एक ऐसा फाइबर है जो की शरीर में तेजी से घुलकर कब्ज की समस्या को पूरी तरह दूर करता है | और इसके इन्ही गुणों की वजह से कब्ज से परेशान लोगों को खुबानी खाने की सलाह दी जाती है | इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचक रस को बढ़ाते है जिससे की खाने को पचने में आसानी होती है और आपका खाना ठीक ढंग से पचता है |
खुबानी फायदेमंद है एनीमिया में
जिन लोगो को एनीमिया की शिकायत है उन्हें खुबानी का सेवन करना चाहिए | शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी एनीमिया का कारन बनती है | आइरन रक्त में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है , इसलिए डॉक्टर एनीमिया के मरीजों को उन फलों को खाने की सलाह देते है जिनमे आयरन अच्छी मात्रा में होता है | खुबानी में आइरन के साथ ही ताम्बा भी होता है जो की शरीर में आइरन को ऑब्जर्व करने में मदद करता है | इस तरह खुबानी के खाने से शरीर में आइरन और ताम्बे की आपूर्ति होती है और हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है |
वजन घटाने है फायदेमंद है खुबानी
अगर आप अपने खाने में ली जाने वाली कैलोरी को कम करते है तो आपका वजन घटता है | खुबानी के खाने से आपका पेट तो भरता है लेकिन इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है | इसके साथ ही इसमें फाइबर भी होता है जो की आपके शरीर में पानी के ऑब्जर्वेशन को बढ़ाता है , जिससे भी आपको आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है | जो की आपके वजन को कम करने में लाभकारी होता है |
त्वचा के लिए फायदेमंद है खुबानी
खुबानी में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है जोकि त्वचा को रोगों से दूर रखने और सेहतमंद बनाये रखने के लिए बेहद लाभकारी होते है | खुबानी का तेल त्वचा में तेजी से ऑब्जर्व होता है | और त्वचा में एक्ने, खुजली और एग्जिमा से बचाता है | इसमें मौजूद एंटी एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाते है और लम्बे समय तक त्वचा को जवान बनाये रखते है |
खुबानी फायदेमंद है आँखों के लिए
सुखी खुबानी आँखों के लिए बहुत ही लाभकारी होते है | खुबानी में एंटी ऑक्सीडेंट, बीटा केरोटीन, विटामिन ए , विटामिन सी की उच्च मात्रा पायी जाती है , जो की आँखों की नसों को मजबूत बनाती है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को सही बनाती है जिससे की आँखे स्वस्थ बनी रहती है और मोतियाबिंद की समस्या दूर होती है |
खुबानी के बीज फायदेमंद है कैंसर में
खुबानी के बीज कैंसर के उपचार में लाभकारी होता है | खुबानी के बीजों में कैरोटिनॉइड और एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते है जो की फ्री रेडिकल्स से बचाव करते है | ये फ्री रेडिकल्स स्वस्थ कोशिकाओं को कैंसर कोशिकाओं में बदल देते है | खुबानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इस पर रोकथाम करते है और कैंसर कोशिकाओं को बनने से रोकते है | और इस तरह ये कैंसर की रोकथाम में फायदेमंद होते है |
खुबानी के फायदे झुर्रियां कम करने में
खुबानी का सेवन करने से आपकी बढ़ती उम्र के प्रभावों को रोकता है | खुबानी में विटामिन ए पाया जाता है जो की आपकी त्वचा में कसाव लाता है | और इससे आपकी चेहरे की झुर्रिया तेजी से दूर होती है | खुबानी का उपयोग आप खाने के साथ ही चेहरे पर लगाने के लिए भी कर सकते है | इससे आपको तेजी से फायदा और होगा और आपकी चेहरे की झुर्रिया तेजी से दूर होगी |
शरीर की मालिश में खुबानी के लाभ
खुबानी के तेल से शरीर की मालिश करने से बॉडी तेजी से रिलेक्स होती है | साथ ही इससे आपकी त्वचा को भी पोषण मिलता है | और इसके अलावा यह शरीर के तंत्रिका तंत्र को भी मजबूत बनाता है |
प्रेगनेंसी में फायदा पहुँचाती है खुबानी
गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान खुबानी खाने की सलाह दी जाती है लेकिन इसका सेवन सही मात्रा में करना चाहिए | क्युकी अधिक मात्रा में सेवन करने से कई और तरह की परेशानिया हो सकती है | इसमें मौजूद पोषक तत्व भ्रूण की सही विकास में सहायक होते है | इसमें फास्फोरस, विटामिन ए, सी , इ, कैल्शियम और आइरन पाया जाता है जो की पोषण के साथ ही खून की कमी को भी दूर करता है | इसलिए ये गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है |
खुबानी के सेवन से ठीक होता है बुखार
खुबानी का रस बुखार के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है | खुबानी में मौजूद पोषक तत्व, खनिज शरीर से विषाक्त पदार्थो को दूर करते है और बुखार की स्थिति को सामान्य करते है | साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट तत्व शरीर की सूजन को कम करते है |
कान के दर्द में है फायदेमंद
अगर कान में दर्द हो तो खुबानी तेल की 2 से 3 बुँदे डालने से कान का दर्द ठीक होता है | इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व कान के दर्द में रहत प्रदान करते है |
खुबानी के नुकसान
- कुछ लोगो को खुबानी के खाने से एलर्जी हो सकती है |
- डाइबिटीज के रोगियों को खुबानी का सेवन नहीं करना चाहिए |
- प्रेगनेंसी के दौरान अधिक मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है |
- जिन लोगो का ब्लड प्रेशर लो रहता है उनके लिए खुबानी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है |
- खुबानी के बीज में जहरीले रसायन साइनाइड उच्च मात्रा में पाया जाता है | इसलिए खुबानी के बीज का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए |
हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |