पेट साफ करने और कब्ज़ के ईलाज का सबसे असरदार उपाय

Spread the love

खराब पेट कब्ज ऐसी समस्या है जिसके कारन आजकल बड़ी संख्या में लोग परेशान रहते है | हमारा खानपान और बिना परिश्रम वाली जीवनशैली इसका सबसे बड़ा कारन है | बाजार के जंक फ़ूड या अधिक तेल और मिर्च मसाले वाला खाना हमारे डाइजेशन सिस्टम को बिगाड़  देता है |

क्यों होती है कब्ज की शिकायत

अगर हमारा पेट सही रहता है तो हमारा शरीर स्वस्थ रहता है | इसलिए जब भी हमारा डाइजेशन सिस्टम बिगड़ता है तो  इसका बुरा प्रभाव हमारी किडनी, पेन्क्रियाज, लिवर, दिल त्वचा और हड्डियों सभी पर पड़ता है | जब हमारा पेट सही ढंग से साफ़ नहीं होता और कब्ज बना रहता है तो हमारे भोजन के कुछ अवशेष हमारी आंतो में ही रह जाते और सड़ने लगते है जिसकी वजह से शरीर में एसिडिटी , गैस और एसिड बनने लगता है | इससे आपको शरीर में थकान और भारीपन का अनुभव होता है | आपका मन काम में नहीं लगता है आलस आता है , गैस की वजह से सर में दर्द होता है और रात को नींद भी नहीं आती है | ख़राब डाइजेशन की वजह से आपके बाल भी झड़ने लगते है और त्वचा पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है | 

हेलो फ्रेंड्स , स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर आज हम  फिर एक बार आपके लिए लाये है  कुछ मह्त्वपूर्ण जानकारिया और घरेलू नुस्खे | फ्रेंड्स अगर आप सुबह ढंग से फ्रेश नहीं हो पाते है यानि की आपका पेट सही ढंग से साफ़ नहीं हो पता है और पेट में कब्ज बना रहता है तो इस समस्या को दूर करने के लिए हम  आज आपको कुछ ऐसे  असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जिससे आपकी यह समस्या हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगी |

कब्ज के कारण हो सकती है आपको कई तरह की बीमारियां

जो लोग लम्बे समय से इस समस्या से परेशान है उन्हें मोटापा, पेट में गैस बनना त्वचा पर तिल या मस्से होना , पाईल्स बवासीर ,पेट में अल्सर  और लिवर में खराबी  आने जैसी बीमारियों होने की सम्भावना बनी रहती है | और खासकर महिलाओ में पेट ख़राब होने के चलते इसका सीधा असर उनके मासिक धर्म और रिप्रोडेक्टिव सिस्टम से जुड़े दूसरे अंगो पर भी होता है |  आज बताये गए नुस्खों का अगर आप यूज़ करते है तो आपका डाइजेशन सिस्टम पूरी तरह ठीक हो जायेगा और कब्ज की  समस्या हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगी | 

कब्ज के लिए रात में लिए जाने वाला नुस्खा

तो चलिए सबसे पहले बात करते है रात को लिए जाने वाले नुस्खों के बारे में | इसमें जो पहला नुस्खा है, उसे बनाने के लिए जरुरत होगी जीरा, अजवाइन, धनिए के बीज यानि की खड़ा धनिया , काला नमक, हल्दी,सोंठ और पुदीने की | सबसे पहले 2 चम्मच जीरा और 2 चम्मच अजवाइन को 1 से 2 मिनिट के लिए कम आंच पर हल्का सेक ले | इसके बाद इसमें 1 चम्मच खड़ा धनिया डालकर 2 मिनिट के लिए और सके| इसके बाद इन सिकी हुई चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह चलाकर बारीक़ पावडर बना ले |  पावडर के बन जाने के बाद इसमें आधा चम्मच काल नमक, आधा चम्मच हल्दी, 1 चममच सोंठ पावडर, 1 चम्मच पुदीने की पत्तियों के पावडर को डालकर इन सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर ले | इस तरह से यह नुस्खा तैयार हो जायेगा | 

कब्ज के लिए लिए इस नुस्खा को सेवन करने की विधि

इसका सेवन करने के लिए एक चम्मच गरम पानी में 1 चम्मच तैयार चूर्ण को मिलाकर रख ले | 10 मिनिट बाद जब यह थोड़ा ठंडा हो जाये तब इसका सेवन करें | रोजाना रात को खाना खाने के बाद इस चूर्ण का सेवन करने से सोते समय हमारी बॉडी डिटॉक्स होने लगती है | और भोजन पूरी तरह पचने के साथ साथ पेट में जमी गंदगी भी साफ़ होने लगती है |

इसमें मौजूद अजवाइन, सोंठ, जीरा खाये हुए भोजन को अच्छी तरह पचाकर सारे पोषक तत्वों को हमारे शरीर में पूरी तरह से पहुंचाते है | और साथ ही पुदीना हमारे शरीर को ठंडा बनाये रखने का काम करता है | इस नुस्खे का रात को सेवन करने के बाद अगली सुबह आप देखेंगे की आपका पेट पूरी तरह से साफ़ हो जायेगा |

आप बहुत हल्का महसूस करेंगे | लगातार इसके इस्तेमाल से कब्ज की समस्या भी पूरी तरह ठीक हो जाती है | इसके अलावा कब्ज या पेट साफ़ नहीं होने की समस्या के लिए त्रिफला के चूर्ण का इस्तेमाल भी ठीक इसी तरीके से किया जा सकता है | 

त्रिफला का इस्तेमाल आयुर्वेद में पेट से जुडी कई तरह की बीमारियों में पुराने समय से किया जाता आ रहा है | यह हमारे पेट और आंतो के लिए एक क्लीनर की तरह काम करता है | यानि की भोजन  पचाने के साथ साथ शरीर में जमा दूषित पदार्थ और पेट में जमी चर्बी भी इसके इस्तेमाल से कम होने लगती है |

त्रिफला का चूर्ण आपको किसी भी आयुर्वेदिक या दवाई की दुकान पर कम दामों में ही आसानी से मिल जायेगा | तैयार किये गए चूर्ण या त्रिफला पावडर में से एक बार में सिर्फ एक चीज का ही इस्तेमाल करें | और इन दोनों चीजों का हफ्ते में 2 दिन या 1 दिन छोड़कर ही इस्तेमाल करें |  

कब्ज के लिए सुबह का नुस्खा

अब बात करते है सुबह के समय लिए जाने वाले नुस्खों की इसमें सबसे पहले है केस्टर ऑइल यानि की अरंडी का तेल | पेट साफ़ करने और कब्ज को पूरी तरह से साफ़ करने के लिए अरंडी का तेल सबसे ज्यादा और सबसे जल्दी असर दिखाता है | यह हमारे पेट और आंतो की सफाई करने के लिए लेक्सेटिव यानि की रेचक माना जाता है |

सेवन करने की विधि

स्वाद में यह थोड़ा कड़वा होता है इसलिए इसका सेवन करने के लिए 1 कप हलके पानी में 1 कप निम्बू का रस , आधा चम्मच नमक और 1 चम्मच केस्टर आयल यानि की अरंडी का तेल मिलाकर आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर ले इस तैयार ड्रिंक का रोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास सादा पानी पिने के बाद सेवन करें | अरंडी के तेल को हलके गरम पानी और निम्बू के रस के साथ मिलाकर पिने से 15 से 20 मिनिट बाद ही इसका असर होना शुरू हो  जाता है और इसके बाद जब आप फ्रेश होने  जायेंगे तो आपका पेट पूरी तरह से साफ़ हो जायेगा, और पेट में जमी पूरी गंदगी शरीर से बाहर निकल जायेगी |

कब्ज दूर करने में लाभकारी है हल्दी का दूध और पपीता

इसके अलावा कब्ज की समस्या में  हल्दी वाला दूध और पपीते का सेवन करना भी बहुत लाभदायक होता है | रोजाना सुबह शाम खाना खाने के बाद पपीते का सेवन किया जाये, तो हमारा पेट बिना किसी कठिनाई के आसानी से साफ़ हो जाता है | जिन लोगो को अक्सर यह समस्या रहती है, उन्हें रोजाना पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए | आज के इस वीडियो में बताई गयी सारी  ही चीजों में से 1 बार में किसी 1 उपाय को ही आजमाए | 

कब्ज के नुस्खों को सेवन के लिए सावधानियां

  • यानि की अगर आप इन  नुस्खों में से किसी नुस्खे का सेवन कर रहे है तब तक आपको दूसरे नुस्खे का सेवन नहीं करना है |
  • इन नुस्खों का लगातार सेवन भी नहीं करना चाहिए | इन्हे आप एक दिन या 2  दिन छोड़कर ले |
  • यदि आप किसी दवाई का सेवन कर रहे है, तो आपको दवाई लेने के 2  घंटे बाद ही इन नुस्खों का सेवन करें |
  • इन नुस्खों का पूरा असर तभी होगा, जब आप इनके सेवन के साथ ही अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, और अधिक तेल युक्त , जंकफूड और मिर्च मसाले वाले भोजन का कम से कम सेवन करेंगे |
  • दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिए | कम पानी पिने से भी पेट सही ढंग से साफ़ नहीं हो पाता है और कब्ज की समस्या बनी रहती है |
  • आपको अधिक फाइबर युक्त चीजे खानी  चाहिए |
  • खाना खाने से पहले और तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए | खाना  खाने के कम से कम 40 मिनिट बाद पानी पीना चाहिए |
  • भोजन के निवाले को अच्छी अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए | इससे आपके पेट को कम मेहनत  करनी पड़ती है और खाना जल्दी पच  जाता है |
  • सोने से २ से 3 घंटे पहले खाना खा ले | और सोने से पहले थोड़ा वॉक करे|

अगर आप इन सभी  बातो का ख्याल रखते है तो आपको किसी भी  नुस्खों के सेवन की जरुरत ही नहीं पड़ेगी और आपका पेट हमेशा  साफ़ रहेगा | और कभी कब्ज की शिकायत नहीं होगी | 

इसी के साथ हम उम्मीद करते है की यह लेख आपके जीवन में फायदेमंद सिद्ध हो | अगले लेख में हम आपको बताएंगे  मासिक धर्म में होने वाले दर्द को जड़ से ख़त्म करने के असरदार नुस्खों के बारे में | 

तो फ्रेंड्स अगर आपको हमारा यह ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे लाइक करें | कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | साथ ही और लोगो को भी इस जानकारी का अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए इसे शेयर करें |

Leave a Comment