जोड़ो के दर्द और गठिया में लाभकारी बाम बनाये

Spread the love

उम्र बढ़ने के साथ साथ लोगो में गठिआ, अर्थराइटिस यानि जोड़ो के  दर्द और यूरिक एसिड जैसी समस्या दिखाई देने लगती है | लेकिन बदलते दौर में आजकल ये बीमारिया कम उम्र में ही अपना असर दिखाने लगती है | कमर दर्द, घुटनो के दर्द, कंधो में दर्द और शरीर के जोड़ो में दर्द जैसी समस्या से आज बड़ी संख्या में लोग परेशान है | 

शुरुआत में शरीर के अलग अलग मांसपेशियों में होने वाला ये दर्द बेहद सामान्य होता है लेकिन सही समय पर ध्यान नहीं देने से ये समस्या बढ़ती जाती है  गंभीर  बीमारी बन जाती है | दर्द की वजह से कई बार शरीर में सूजन भी दिखाई देने लगती है | ऐसे में हम मांसपेशियों में होने वाले इस दर्द से निजात पाने के लिए कई तरह के बाहरी उपचार का सहारा लेते है |

लेकिन आप जो भी बाम या तेल का इस्तेमाल करते है उससे केवल कुछ समय के लिए ही फायदा मिलता है उस समय तो आपका दर्द कम हो जाता है लेकिन कुछ देर बाद फिर दर्द की समस्या सामने आती है | लेकिन आज हम  आपको एक ऐसा बाम बनाने का  नुस्खा बताएंगे  जिसके इस्तेमाल से आपके  जोड़ो के दर्द और और गठिया जैसी समस्या हमेशा हमेशा के लिए दूर हो जाएगी | 

आज हम आपको बताएंगे  जोड़ो के दर्द की समस्या में बेहद असरदार और आजमाए हुए बाम के बारे में |

जोड़ो के दर्द में असरदार बाम बनाने के लिए सामग्री

तो चलिए जान लेते है की इसे तैयार कैसे करना है | इसे बनाने के लिए हमें जरुरत होगी सेसनी ऑइल यानि की तिल का तेल, लौंग, अदरक, दालचीनी, इलाइची, लहसुन, तेजपत्ता, मेथी दाना, अजवाइन, कपूर, नीलगिरि का तेल और मोम की | दोस्तों सुनने में यह सामग्री थोड़ी ज्यादा लगती है | लेकिन बताई गयी सारी  चोजो में से लगभग सारी  चीजे हमारे घर में ही मौजूद होती है | और साथ ही बाजार में भी यह आसानी से मिल जाती है | नीलगिरि का तेल आपको किसी भी आयुर्वेदिक या दवाई की दुकान पर 20 से 25 रूपए में ही आसानी से मिल जायेगा | और मोम के लिए आप पैराफिन वेक्स या फिर जलाई जाने वाली मोमबत्ती का भी इस्तेमाल कर सकते है | अगर आपके पास बीज वेक्स है तो मोम की जगह उसे भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है | 

जोड़ो के दर्द में लाभकारी बाम बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 7 से 8 बड़े चम्मच तिल के तेल को मध्यम आंच पर गर्म करें | गर्म हो जाने पर एक बड़ा  चम्मच दाल चीनी को छोटे टुकड़ो में तोड़कर डालें और इसे 1 से 2 मिनिट के लिए माध्यम आंच पर चलाये | उसके बाद इसमें 2 चम्मच कटा हुआ अदरक और एक बड़ा चम्मच यानि की 20 से 25  लौंग डालकर  इस मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनिट और चलाये |

उसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना और 1  चम्मच कटा हुआ लहसुन डालकर  1 बड़े चम्मच  इलाइची को खोलकर छिलके सहित मिलाये | और इसे 5 मिनिट तक मध्यम  आंच पर चलाते रहे | धीरे धीरे आप देखेंगे की सारी चीजों का कलर ब्राऊन होता चला जायेगा | 

5 मिनिट हो जाने के बाद इसमें आधा चम्मच अजवाइन और 2 तेज पान  के पत्ते डालकर इसे ५ मिनिट के लिए और चलाये | इसे पकाते समय कुछ चीजें  जलकर काली हो जाती है और कुछ चीजे डार्क ब्राउन कलर में बदल जाती है| ठीक उस समय गैस को बंद कर दे| और तेल को छानकर ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

इसमें हमने ताजे अदरक का इस्तेमाल किया है | जिसकी वजह से पकने के बाद तेल की मात्रा थोड़ी कम हो जाती है | तेल ठंडा हो जाने के बाद बोइलर की मदद से इसमें बची हुई सामग्री को मिलाना है | इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म करके उसके ऊपर स्टील या कांच का बर्तन रख दे |  उसके बाद इसमें 4 से 5 चम्मच सारी चीजों से बना तेल डालकर आधा चम्मच कपूर मिलाये | तेल के गर्म होने पर कपूर उसमे धीरे धीरे घुलने लग जाता है |

उसके बाद उसमे आधा चम्मच नीलगिरि का तेल और लगभग 2 चम्मच मोम मिलाकर  इसे 2 से 3 मिनिट गरम करें | गर्म होने के बाद इसमें मौजूद कपूर और मोम पूरी तरह से पिघल जायेंगे | उसके बाद गैस को बंद कर दे और इसे ठंडा होने से पहले ही किसी जार में भरकर रख ले | जैसे जैसे यह ठंडा होता जायेगा | वैसे वैसे यह जमता जायेगा | जमने के बाद यह पूरी तरह बाजार में मिलने वाले बाम की तरह बन जायेगा | 

बाम से ठीक होगा आपके जोड़ो का दर्द

यह बाम आपके दर्द में तुरंत तो आराम पहुचायेगा ही साथ ही इसके रोजाना मालिश करने से आपके जोड़ो का  दर्द और मांशपेशियों का दर्द हमेशा हमेशा के लिए ख़त्म हो जायेगा | इसे आप जोड़ो के अलावा कमर के दर्द , गर्दन के दर्द, पीठ के दर्द होने पर भी लगा सकते है | इसके अलावा यह आपकी मोच को भी तेजी से ठीक करता है | जिस जगह भी आपके दर्द हो उस जगह पर इस बाम से अच्छी तरह से मालिश करे उसके बाद उस जगह को सूती कपडे से बाँध दे | और फिर उसे कुछ समय के लिए बंधा रहने दे | इससे आपकी मांसपेशियों में गर्माहट आएगी और दर्द जड़ से समाप्त होगा | इस बाम को बनाने में लगी सभी चीजों में कोई न कोई खासियत है इसलिए अच्छे रिजल्ट के लिए कोसिस करे के बताई गई सभी सामग्रियों को मिलाये | 

इसी के साथ हम  उम्मीद करती है की आज का यह ब्लॉग आपके जीवन में बहुत ही फायदेमंद सिद्ध  होगा |तो फ्रेंड्स अगर आपको हमारा  यह ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे लाइक करें | कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | साथ ही और लोगो को भी इस जानकारी का लाभ मिले इसके लिए इस ब्लॉग को अधिक से अधिक शेयर करें | और अंत में हमारे चैनल को सब्स्क्राइब करना ना भूलें,  धन्यवाद | 

Leave a Comment