दो मुंहे और झड़ते बालों की समस्या में जैतून तेल के फायदे

Spread the love

ऑलिव ऑइल  यानि की जैतून का तेल ( Olive Oil in Hindi ) का उपयोग खाने बनाने में किया जाता है | लेकिन जैतून के तेल के फायदों ( Olive Oil Benefits in Hindi ) को देखते हुए आजकल इसका इस्तेमाल बालों और त्वचा के आलावा और भी कई अन्य चीजों के लिए करते है | जैतून का तेल बहुत से औषधीय गुणों से युक्त होता है और इस वजह से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है | आज के आर्टिकल Olive oil in hindi में हम जैतून क्या है ,जैतून के फायदे उपयोग और नुकसान के बारे में जानेंगे | 

जैतून का तेल क्या है | what is olive oil in hindi

जैतून का तेल दुनिया में सर्वाधिक खाया जाने वाला तेल है | यह एक स्वास्थ्य वर्धक तेल है | इसे जैतून के फलों से निकाला जाता है | जैतून के पेड़ भूमध्यसागर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पाए जाते है | और उस क्षेत्र में यह उपयोग किया जाने वाला मुख्य तेल है | जैतून के तेल का सबसे बड़ा उत्पादक देश स्पेन है | इसके बाद इटली और ग्रीस का नंबर आता है | जबकि ग्रीस सबसे अधिक जैतून के तेल के उपभोग करने वाला देश है | 

Meaning of  Olive Oil in Hindi | ऑलिव ऑइल को हिंदी में क्या कहते है | 

जैसा की हम ऊपर बता चुके है की ऑलिव ऑइल को हिंदी में ( meaning of olive oil in hindi ) में जैतून का तेल कहते है |  जैतून के तेल जैतून से निकलता है इसका वैज्ञानिक नाम   ओलिया युरोपिआ है | कन्नड़ में इसे ओउदल एन्ने, तमिल में जीता तैलेम कहते है | 

जैतून  के तेल का उपयोग | Olive Oil Uses in Hindi 

जैतून के तेल का उपयोग खाना बनाने में किया जा सकता है | चाहे आप पुरिया ताल सकते है परांठे सेक सकते है , इसके अलावा सब्जियों में भी इसका उपयोग किया जा सकता है | जैतून के तेल से आप मालिश भी कर सकते है | जैतून का तेल बालों की मालिश के लिए भी बहुत उपयोगी होता है |इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है | 

 जैतून के तेल के पोषक  तत्व | Olive Oil Nutrient in Hindi 

एक चम्मच जैतून के तेल में 119 कैलोरी होती है, इसमें  फैट 13. 5 , सेचुरेटेड फैट 2 g, विटामिन ए 1.9 mg और विटामिन के 8.1 ug पाया जाता है | 

जैतून के तेल के फायदे | Olive Oil Benefits in Hindi 

जैतून के तेल में मौजूद पोषक तत्वों के कारन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अन्य तेलों के मुकाबले अधिक फायदेमंद होते है | तो आइये बिना देर किये जानते है जैतून के तेल के फायदे | 

जैतून के तेल के फायदे त्वचा के लिए | Olive Oil Benefit for Skin in Hindi 

हमारी त्वचा पर किसी भी मौसम का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है | सर्दियों में त्वचा सुखकर फटने लगती है | जैतून का तेल हमारी त्वचा के लिए एक अच्छे मॉइस्चराइजर का काम करता है | जैतून के तेल में विटामिन ए और के पाया जाता है जो की हमारी त्वचा को पोषण प्रदान करते है और उसमें नमि बनाये रखते है |  और अगर होंठ फट  रहे है तो आप जैतून के तेल का इस्तेमाल बाम की तरह कर सकते है |

जैतून का तेल बालों के लिए | Jaitun Tel Benefit for Hair in Hindi

जैतून के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन के साथ ही कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जो की हमारे बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है | जैतून के तेल की मालिश  से आपके दोमुंहे बाल और बालों के झड़ने की समस्या पूरी तरह ख़त्म हो जाती है | 

इसके लिए सबसे पहले जैतून के तेल को हल्का गरम कर लें | और अपनी उंगुलियों से धीरे धीरे बालों पर लगाएं और जड़ों तक अच्छे से मालिश करें | इसके बाद किसी टॉवल से अपने सर को ढक लें | आप चाहे तो एक घंटा या फिर रात भर लगा रहने दे | सुबह उठकर शेम्पू से अपने बाल  धो लें | आप हर सप्ताह यह उपाय आजमा सकते है | 

अगर आप चाहते है की आपके बाल लम्बे हो तो ऐसे में जैतून का तेल बहुत ही अच्छा विकल्प है | इसके लिए सबसे पहले जैतून के तेल के साथ शहद और अंडो की पीली जर्दी मिलाकर इसे अपने बालों पर लगा सकते है | लगाने के बाद आधे से एक घंटे तक अपने बाल सूखने दें | उसके बाद शेम्पू से अपने बालों को धो लें | इससे ना सिर्फ आपके बाल लम्बे होते है बल्कि चमकदार भी बनते है | 

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है जैतून का तेल | Olive Oil Benefit for Cholesterol in Hindi

शरीर में कोलेस्ट्रॉल सबसे अधिक हम जो तेल का सेवन करते है उससे बढ़ता है | लेकिन जैतून के तेल में पॉली सेचुरेटेड और पॉली अनसेचुरेटेड फैट उच्च मात्रा में पाया जाता है | जिसके कारण हमारे शरीर में कोलस्ट्रोल नहीं बढ़ता है | इसके लिए आपको एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव आयल का इस्तेमाल करना चाहिए इसमें पॉलीफोनेल होता है जो की शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल LDL को नियंत्रित करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है | 

वजन कम करने में ओलिव ऑइल | Weight Loss with Olive Oil in Hindi 

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो इसके लिए ऑलिव आयल सबसे अच्छा विकल्प है | ऑलिव ऑइल में पॉलीसेचुरेटेड फैट होती है |  जो की शरीर में जमती नहीं है और इससे आपका वजन और मोटापा नहीं बढ़ता है |  एक रिसर्च में  भी ये बात सामने आयी है की जैतून के तेल की सुगंध से भूख कम लगती है | इसलिए अपने भोजन में ऑलिव ऑइल  का इस्तेमाल करके आप अपना मोटापा कम कर सकते है | 

कैंसर से बचाता है ऑलिव ऑइल | Olive Oil Benefit for Cancer in Hindi

कैंसर रोकने में भी जैतून के तेल को लाभकारी माना जाता है | जैतून के तेल में कैंसर रोधी तत्व पाए जाते है, जो की स्तन कैंसर को रोकने में भी लाभकारी होते है | इसमें ओलीयुरोपिन इसके अलावा भी ऑलिव आयल और कई तरह के कैंसर को रोकने में भी लाभकारी होता है |

डाइबिटीज में जैतून का तेल | Olive Oil Benefit for Jaitun ka Tel in Hindi


डाइबिटीज में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होती है | गलत खानपान से डाइबिटीज की बीमारी बढ़ सकती है | डाइबिटीज में जैतून के तेल का इस्तेमाल आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है |  एक रिसर्च में यह बात सामने आयी है की टाइप 2  डाइबिटीज के मरीजों के लिए जैतून के तेल का सेवन लाभकारी होता है | यह शरीर में ट्राइग्लसराइड के स्तर को स्थिर बनाये रखता है | साथ ही यह शरीर में इन्सुलिन के प्रति सवेदनशीलता को भी बनाये रखता है | 

जैतून के तेल के नुकसान | Olive Oil Side Effects in HIndi 

जैतून के तेल   वैसे तो फायदेमंद  होता है लेकिन कुछ मामलो में यह आपके स्वास्थ्य को हानि भी पंहुचा  सकता है | तो आइये क्या क्या है जैतून के तेल के नुकसान – 

 जैतून  के तेल के अधिक सेवन से आपका ब्लड प्रेशर कम हो सकता है |
जिनकी त्वचा तैलीय है उन्हें त्वचा पर जैतून के तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए | इससे आपके कील मुंहासो की समस्या बढ़ सकती है |
अगर आपको किसी तरह की एलर्जी की समस्या हो तो आपको जैतून के तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए | 

जैतून के तेल के इस्तेमाल से पाचन सबंधी समस्या जैसे दस्त आदि हो सकते है | 

जो महिलाये गर्भवती है या बच्चो को स्तनपान करा रही है उन्हें जैतून के तेल का सेवन नहीं करना चाहिए | 

हम उम्मीद करते है की जैतून का तेल (Olive Oil in Hindi) से सबंधित इस लेख में आपको जैतून के तेल के फायदे ( Olive Oil Benefits in Hindi) , जैतून के तेल का उपयोग ( Olive Oil Uses in Hindi )  और इसके नुकसान ( Olive Oil Side Effects in Hindi ) का पता चल गया होगा | अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और कमेंट करें | 

Leave a Comment