जैतून के तेल खाने से जंहा भोजन का स्वाद तो बढ़ता है ही साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी जैतून के तेल के लाभ बहुत अधिक है | जैतून का तेल कई औषधीय गुणों से युक्त होता है यही वजह है की इसका उपयोग कई वर्षो से भोजन और सौन्दर्य प्रसाधन के तौर पर किया जाता है |
जैतून अधिकतर भूमध्य क्षेत्र में पाया जाता है | और जैतून के पेड़ से जैतून का तेल निकाला जाता है | जैतून का तेल पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसमें फैटी एसिड, मोनोसेचुरेटेड फैट,विटामिन्स के साथ ही फायटोकेमिकल्स पाए जाते है जो की शरीर को स्वस्थ बनाते है और कई तरह के रोगो से शरीर का बचाव करते है |
जैतून के तेल के लाभ कोलेस्ट्रॉल कम करने में
जैतून के तेल को शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल LDL के स्तर को कम करने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है | साथ ही यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल HDL को बढ़ाता है |
बेड कोलेस्ट्रॉल रक्त ले जाने वाली आर्टरीज में संकुचन पैदा करता है जिससे की हार्ट अटैक की सम्भवना बढ़ जाती है | लेकिन जैतून के तेल से बेड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हार्ट अटैक आने की सम्भवना भी कम हो जाती है |
जैतून के तेल के फायदे हड्डियों के लिए
जैतून के तेल से शरीर की हड्डिया मजबूत बनती है इसके बारे में एक पत्रिका ने 2012 में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी | उस रिपोर्ट के अनुसार जो लोग रोजाना जैतून के तेल का उपयोग खाने में करते है और जैतून के तेल से मालिश करते है उनकी हड्डियों का सही विकास होता है और उनकी हड्डिया मजबूत रहती है | और उनके गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है |
जैतून के तेल के फायदे दिमाग के लिए
जैतून का तेल हमारे दिमाग के लिए भी काफी फायदेमंद होता है , इसमें फिनोलिक घटक पाया जाता है जो की दिमाग की कमजोरी अल्जाइमर, डेमेंशिया जैसी बीमारियों को दूर करने में लाभकारी होता है |
इसके साथ ही यह दिमाग की कोशिकाओं को रिलेक्स करता है जिससे तनाव कम होता है | और डिप्रेशन दूर होने से मानसिक शांति मिलती है |
जैतून का तेल वजन घटाने में है लाभकारी
जैतून का तेल वजन घटाने में भी लाभकारी माना जाता है | जैतून का तेल शरीर की चर्बी को घटाकर मोटापे को कम करता है | इसमें जो भी फैट पायी जाती है वो स्वस्थ मोनोसेचुरटेड फैट होती है जिससे की शरीर में चर्बी नहीं बढ़ती है | इसका उपयोग आप खाने में कर सकते है |
इसके लिए अपने खाने में 1 से 2 चम्मच जैतून के तेल की इस्तेमाल कर आप अपनी चर्बी घटा सकते है |
जैतून के तेल के लाभ डाइबिटीज में
जैतून के शुद्ध तेल का अगर सेवन किया जाये तो 50 % से भी अधिक टाइप 2 डयबिटीज का खतरा कम हो जाता है | अगर जैतून के तेल का सेवन किया जाता है तो यह शुरुआती अवस्था में ही डाइबिटीज को रोक देता है |
यह शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है | इसलिए रोजाना जैतून का तेल आपको डाइबिटीज के खतरे से बचा सकता है | इसके लिए अपने भोजन में सुबह शाम 2 चम्मच जैतून के तेल को शामिल करें |
जैतून का तेल फायदेमंद है त्वचा के लिए
जैतून का तेल रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह एक नेचुरल मॉस्चराइजर है | जैतून के तेल में विटामिन इ होता है जो की आपकी त्वचा को जवान बनाये रखता है |
इसके एंटी ऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को हर तरह के संक्रमण से दूर रखते है | इसके लिए मुंह धोने के बाद हल्का गिला रहने पर 2 से 4 बून्द जैतून के तेल से चेहरे पर मसाज करनी चाहिए |
जैतून के तेल में थोड़ा सा नमक और निम्बू का रस मिलकर मालिश करने से चेहरे की झुर्रिया गायब होती है और त्वचा जवान और सॉफ्ट बनी रहती है |
जैतून का तेल उपचार है कैंसर का
जैतून के शुद्ध तेल में कैंसर विरोधी तत्व होते है जो की कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते है | जैतून के तेल पोलीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है जो की सूजन को कम करने के साथ ही कैंसर की सम्भवना को कम करते है |
इस पर एक रिपोर्ट भी 2008 में प्रकाशित हुई थी जिसमे भी बताया गया था की यह स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, लंग कैंसर को कम करने में लाभकारी होता है |
जैतून का तेल लाभकारी है उच्च रक्तचाप में
जैतून का तेल उच्च रक्तचाप के लेवल को कम करने में बहुत ही लाभकारी होता है | इसलिए जिन लोगो को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है उन्हें जैतून के तेल का सेवन करना चाहिए |
जैतून के तेल में ओलिक एसिड होता है जो की शरीर में तीव्रता से अवशोषित हो जाता है और बढे हुए ब्लडप्रेशर को कम करता है | इसलिए रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए भोजन में जैतून का तेल का इस्तेमाल करना चाहिए | जिससे आपका ह्रदय स्वस्थ बना रहेगा |
जैतून के तेल के लाभ बालों के लिए
जैतून का तेल हमारे बालों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है | इसमें फैटी एसिड, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो की रूखे सूखे और बेजान बालों को पोषण प्रदान करते है और उन्हें लम्बा मजबूत और शाइनी बनाते है |
इसके लिए जैतून के हल्के गुनगुने तेल से सर की 5 मिनिट तक मालिश करनी चाहिए| इससे बाल मजबूत और काले घने बनेंगे |
जैतून का तेल कब्ज से दिलाता है राहत
जैतून का तेल शरीर के डाइजेशन सिस्टम को ठीक करता है | जैतून के तेल में विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो की भोजन के पाचन में सहायक होते है |
इससे आंतो की गंदगी दूर होती है | और खाना अच्छे से पच पाता है | जिससे की कब्ज की समस्या पूरी तरह दूर होती है और उसके सरे पोषक तत्व शरीर को मिल पाते है |
जैतून के तेल के नुकसान
- जैतून का तेल के अधिक सेवन से चेहरे पर मुहासों की समस्या हो सकती है |
- जैतून के तेल के इस्तेमाल से चेहरे पर ब्लैकहेड्स हो सकते है |
- अगर आपकी त्वचा अधिक ऑयली है तो जैतून के तेल को लगाने से बचना चाहिए |
- जैतून के तेल का अधिक सेवन आपके ब्लडप्रेशर को गिरा सकता है |
- अगर जैतून के तेल के अधिक सेवन से पेट संबंधी समस्या जैसे पेट दर्द, और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती है |
हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |