हाई बीपी उच्च रक्तचाप को हमेशा के लिए ठीक करें

Spread the love

आज का हमारा जीवन भाग दौड़ से भरा है और इसकी वजह से हमारे खानपान और जीवन जीने का तरीका भी पहले की तुलना में काफी बदल गया है | आज सफलता पाने के पीछे हम लोग इतना पागल है की अपने खानपान और सेहत पर बिलकुल भी ध्यान नहीं देते है | साथ ही काम के  अधिक दबाव की वजह से हम लोग अक्सर स्ट्रेस में रहते है |  यही वजह है की आज काफी लोग उच्च रक्तचाप, हाई ब्लडप्रेशर या हाइपर टेंसन जैसी बीमारी से परेशान है |  इस बीमारी का शुरआत में पता नहीं चलता है और धीरे धीरे यह अंदर ही अंदर बढ़ती जाती है | इस वजह से इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है | 

हाई ब्लड प्रेशर क्या होता है और इससे शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव 

हाई ब्लड प्रेशर यानि की उच्च  रक्तचाप का मतलब हमारे खून यानि की रक्त को ले जाने वाली वाहिनियों पर पड़ने वाले रक्त के दबाव का बढ़ जाना होता है | इस दबाव के बढ़ने के कारण हमारे हार्ट यानि की दिल को अधिक काम करना पड़ता है | इसलिए इस बढे हुए ब्लडप्रेशर का सबसे अधिक प्रभाव ही हमारे दिल और किडनी  पर सबसे अधिक पड़ता है | जिससे गुर्दे की बीमारिया ह्रदय रोग , धमनियों में ब्लॉकेज और ब्रेन हेमरेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है | इसके अलावा ब्लड प्रेशर की वजह से पेरेलेसिस और हार्ट अटैक की सम्भावना बहुत बढ़ जाती है |

 शरीर में उच्च रक्तचाप के होने के पीछे हमारी बदली हुई जीवनशैली, गलत खानपान , प्रदुषण जैसे कारन होते है | हाई ब्लडप्रेशर या हाइपरटेंशन होने पर व्यक्ति में  सरदर्द, चक्कर आना, सांस में तकलीफ, थोड़ी सी मेहनत में ही सांस फूलने, नींद ना आना और शरीर में शिथिलता जैसे लक्षण दिखाई देने लगते है | इसके अलावा दिल के आसपास दर्द रहना, सुबह उठने पर गर्दन के पीछे दर्द होना और बार बार पेशाब का आना भी हाई ब्लड प्रेशर की निशानी है | 

जिन लोगो के हाई ब्लड प्रेशर बना रहता है, उनकी आँखों के ख़राब होने का खतरा बना रहता है | उनके शरीर का ब्लड प्रेशर ज्यादा बढ़ा हुआ रहता है | और अगर ऐसा लम्बे समय तक चलता रहे, तो इसकी वजह से दिमाग में चाहे स्ट्रेस चला भी जाये, तो भी ब्लड प्रेशर बढ़ा ही रहने लगता  है |  और यह समस्या परमानेंट हो जाती है | डाइबिटीज और थाइरोइड के मरीजों में भी शरीर का बीपी अक्सर हाई रहता है | और साथ ही जो लोग ज्यादा पेन किलर का सेवन करते है | या फिर जिन लोगो के शरीर का वजन ज्यादा बढ़ा हुआ है | उन लोगो को भी हाई  ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा बना रहता है | 

केवल दवाइयों के सेवन से दूर ठीक नहीं होती हाई ब्लड प्रेशर की समस्या 

मॉर्डन मेडिकल ट्रीटमेंट यानि की दवाइयों और गोलियों के जरिये ब्लड प्रेशर की समस्या को ख़त्म करना असंभव है| क्युकी ये दवाइया सिर्फ लक्षणों यानि की सिम्टम्स पर काम करती है | बीमारी की जड़ पर असर नहीं दिखा पाती है |  जिसके चलते हमारे शरीर पर इनका टेम्परेरी यानि की अस्थायी रूप से असर होता है, और रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए हमे लगातार इन दवाइयों का सेवन करना पड़ता है | स्टडी से पता चला है की ये दवाइया जंहा एक और हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है, वही दूसरी और यह कई तरह के साइड इफेक्ट हमारे शरीर में पैदा करती जाती है | 

प्राकृतिक तरीको से ठीक हो सकती है हाई ब्लडप्रेशर की समस्या 

इसलिए अगर इस समस्या को प्राकृतिक यानि की नेचुरल चीजों के जरिये ठीक करने का प्रयास किया जाये तो सही तरीको और सही नुस्खों के जरिये हम अपने भोजन और घर में पायी जाने वाली चीजों से ही इस बीमारी की असरदार दवा बना सकते है | प्राकृतिक चीजों और घरेलू नुस्खों का हमारे शरीर पर कभी भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता | और साथ ही केवल इन्ही तरीको से हम किसी भी  बीमारी को जड़ से हमेशा के लिए सक्सेस्फुली क्योर कर सकते है | शरीर में जमे सारे दूषित पदार्थो को बहार निकालने, बढ़ा हुआ वजन कम करने और अपनी हेल्थ को अच्छी तरह मेंटेन रखने के लिए घरेलू और प्राकृतिक उपचार से बेहतर और कुछ भी नहीं है | 

आइये जानते है ऐसी ही आसान और असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में जिनके इस्तेमाल से कम समय में ही पुरानी  से  पुरानी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है| इन नुस्खों का असर न सिर्फ हमारे बढे हुए बीपी पर होगा | बल्कि यह बढे  हुए कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को भी 2 से  3 बार में ही काफी कम कर देता है | तो चलिए बात करते है पहले नुस्खे की | 

तरबूज के बीज से ठीक होगी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या 

इसे बनाने के लिए हमे जरुरत होगी पॉपी सीड्स यानि की खस खस और तरबूज के बीज की | तरबूज के बीज के अंदर cucurbocitrin कम्पाउंड पाया जाता है  जो की हमारी रक्त कोशिकाओं को फ़ैलाने का काम करता है | साथ ही यह किडनी की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए भी अधिक फायदेमंद है | रोजाना इसके सेवन करने से यह बढे हुए ब्लडप्रेशर लेवल को कम करता जाता है | 

बनाने की विधि 

इस नुस्खे को तैयार करने के लिए सबसे पहले तरबूज के बीजो को अच्छी तरह सूखा ले | मार्किट में बिना छिलके वाले तरबूज के बीज आसानी से मिल जाते है | आप उनका भी इस्तेमाल कर सकते है | खस खस और सूखे हुए तरबूज के बीजो को बराबर मात्रा में लेकर मिक्सर में चलाकर इनका पावडर बना ले | और इस तैयार पावडर को किसी कांच या प्लासिटक के जार में भरकर रख ले |

सेवन करने का तरीका 

रोजाना सुबह पानी के साथ नाश्ता करने से 1 घंटे पहले इस पावडर का सेवन करें | खसखस शरीर के खून से जुड़े सभी तरह के रोगो को दूर करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है | इसके अंदर आइरन, विटामिन बी 6 और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है
| जिसका सीधा असर हमारे रक्तचाप पर होता है | 

तरबूज के बीज से साथ साथ तरबूज भी बढे हुए ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए काफी उपयोगी होता है | तरबूज खाने के लगभग १५ मिनिट बाद ही इसका असर हमारे रक्तचाप पर होना शुरू हो जाता है | यह हमारे शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के प्रोडक्शन को बढ़ाता है | जिससे  की खून ले जाने वाली नसों में फैलाव बढ़ता है और दबाव कम होता है |  हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर गर्मियों में भरपूर मात्रा में तरबूज खाना चाहिए | 

आंवला भी है हाई ब्लडप्रेशर में फायदेमंद 

अगला नुस्खा जो हम बनाने जा रहे है  उसे बनाने के लिए हमे जरुरत होगी –

  1. आंवले का रस
  2.  शहद 
  3.  दालचीनी 

आंवला एक ऐसा फल है जो हमारे शरीर में एक से अधिक बीमारियों को ठीक करने के लिए उपयोग में लाया जाता है | इसके अंदर विटामिन सी और विटामिन इ  पाया जाता है | जो की हाई ब्लडप्रेशर की बीमारी  में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है | आंवले का जूस आप घर पर भी बना सकते है या मार्किट का बना हुआ जूस भी इस्तेमाल कर सकते है | 

बनाने की विधि 

इस नुस्खे को बनाने के लिए आधा गिलास पानी में 3  से 4  चम्मच आंवले का जूस, आधा चम्मच दालचीनी पावडर और 1 चम्मच शहद मिलाकर सारी चीजों को आपस में मिक्स कर ले | इस तरह से यह ड्रिंक तैयार हो जाएगी | रोजाना इस ड्रिंक का सेवन खाने के साथ करें | इसमें मौजूद दाल चीनी ना सिर्फ हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है बल्कि यह खून से शुगर की मात्रा को भी कम करती है | लगातार इस ड्रिंक का सेवन करने से 3 से 4 दिनों में ही शरीर का ब्लड प्रेशर सामान्य होने लगता है | 

गुड़हल के फूल से दूर होगी हाइ ब्लडप्रेशर की समस्या 

इसके अलावा एक और नुस्खा है जो शरीर के बढे हुए ब्लडप्रेशर लेवल पर सबसे जल्दी असर दिखता है | इसे बनाने के लिए हमे जरुरत होगी हिबिस्कस यानि की गुड़हल के फूल और इलाइची की | गुड़हल के फूलो का इस्तमाल शरीर के बढे हुए ब्लडप्रेशर को ठीक करने के लिए आज दुनिया भर में किया जा रहा है | स्टडी के अनुसार लगातार 15 दिनों तक अगर गुड़हल की चाय का सेवन किया जाये तो इससे हाइब्लडप्रेशर की समस्या पूरी तरह ठीक हो जाती है | 

इस नुस्खे को तैयार करने के लिए हमे गुड़हल के फूलो की जरुरत होगी | लम्बे समय तक इसका इस्तेमाल करने के लिए आप चाहे तो गुड़हल के फूलो का पावडर बनाकर इसे छाव में भी रख सकते है | लेकिन अगर आपको इसका पौधा नहीं मिलता है, तो आप इसके पत्ते या पावडर ऑनलाइन भी खरीद सकते है | या फिर आप गुड़हल की चाय यानि की हिबिसकस टी का भी इस्तेमाल कर सकते है |

बनाने की विधि 

इसे बनाने के लिए दो ताजे गुड़हल के फूलो की पंखुड़ियों को या फिर 1 चम्मच सूखे गुड़हल के पावडर को लगभग डेड गिलास पानी में 1 चुटकी इलाइची के साथ तब तक उबाले | जब तक की पानी कम होकर 1 गिलास ना रह जाये | इसके बाद गैस को बाद करने के बाद इस ड्रिंक को ठंडा होने के लिए छोड़ दे | ठंडा हो जाने के बाद रोजाना दिन में दो बार खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करें | स्वाद के लिए इसमें शहद भी मिलाया जा सकता है | इसमें हमने इलाइची का इस्तेमाल किया है |

 इलाइची हमारे बढे हुए ब्लडप्रेशर को तेजी से कम करने के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होती है | यह उच्च रक्तचाप की समस्या में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक है | इसके अलावा लोकि का जूस भी हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है | लौकी का जूस बनाते समय इसमें धनिया, पुदीना, तुलसी के पत्ते और एक चम्मच निम्बू का रस मिला दे | ऐसा करने से इसका असर दुगुना हो जाता है | और शरीर के बढे हुए ब्लडप्रेशर पर इसका एक ही बार में काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है | 

सारी चीजों से मिलकर बना यह जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ साथ दिमाग को शांत करने और टेंसन और स्ट्रेस को दूर करने का भी काम करता है | इसमें पुदीने और निम्बू के रस को मिला देने से गर्मियों के दिनों में इस जूस का सेवन करने से हमारे शरीर में ठंडक बनी रहती है पेट साफ़ रहता है | और साथ ही यह शरीर में जमे बेड  कोलेस्ट्रॉल को ख़त्म करके पेट की बढ़ी हुई चर्बी को भी कम करता है | जिसकी वजह से लगातार इस ड्रिंक के इस्तेमाल से आप अपने शरीर में धीरे धीरे हल्कापन जरूर महसूस करने लगेंगे | 

इन फलों और सब्जियों को करें अपने खानपान में शामिल 

इन सभी नुस्खों के अलावा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के लिए हमें कुछ विशेष फलों और सब्जियों का ज्यादा मात्रा में सेवन करना चाहिए | और वही दूसरी तरफ ऐसी चीजे कम से कम खानी  चाहिए | जिनकी वजह से यह प्रॉब्लम और ज्यादा बढ़ सकती है | फलो में संतरा पाइनेपल, नासपाती , सेब, जामुन और तरबूज का अपनी रेगुलर डाइट में ज्यादा सेवन करें | और साथ ही उच्च रक्तचाप में केले का सेवन ना करें | सभी तरह के खट्टे फल हाई  ब्लडप्रेशर की समस्या में काफी फायदेमंद होते है |

 सब्जियों में खीरा,टमाटर, गाजर, प्याज, शलजम और पालक अधिक खाये | तथा इनके साथ ऐसी सभी सब्जिया जिनमे पानी की मात्रा अधिक हो हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद होती है | हाई ब्लड प्रेशर में लहसुन का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है | यह आपके रक्त का थक्का नहीं जमने देता और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित कलरता है | इसलिए रोजाना सुबह 2 से 3 कच्ची या भुनी लहसुन की कलि खाये | ये आपके बढे हुए रक्तचाप को तेजी से ठीक करता है | 

दिनचर्या में करें योग को शामिल 

इसके अलावा आपको आपकी रोजाना की दिनचर्या में व्यायाम को भी जोड़ना होगा | रोजाना सुबह सुबह वाक या रनिंग करे और एक्सरसाइज करें | आज के समय में कई लोग लम्बे समय तक एक ही जगह पर बैठे बैठे काम करते रहते है ऐसे में आप कितनि  भी दवाइया खा ले बिना शारीरिक परिश्रम के आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में नहीं आ  पायेगा | ऐसे में रोजाना की गयी एक्सेरसाइज आपके बढे हुए रक्तचाप को तेजी से कंट्रोल में लाएगी | साथ ही योग और प्राणायाम इस बीमारी में आश्चर्यजनक  रूप से फायदा पहुंचाते है | कई हाई ब्लड प्रेशर के मरीज केवल योग और प्राणयाम की मदद से पूरी तरह से इस इस बीमारी से बाहर निकल पाए है | 

हाइब्लडप्रेशर होने पर इन बातों का रखे खास ख्याल 

हाइब्लडप्रेशर की समस्या होने पर अपने भोजन में कम से कम नमक का सेवन करना चाहिए | नमक का अधिक सेवन आपकी इस बीमारी को और भी बढ़ा सकता है | इसके अलावा बाहर का तला हुआ खाना ,कोल्ड ड्रिंक और मीठी चीजों का सेवन भी जितना हो सके उतना कम करना चाहिए | हाई ब्लडप्रेशर की समस्या होने पर शराब और सिगरेट का सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए | इनके सेवन से रक्तचाप हमेशा बढ़ा हुआ रहता है |  साथ ही साथ तनाव मुक्त रहे और दिमाग को शांत बनाये रखे | इससे भी आप के हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में काफी सुधार आएगा | अगर आप इन सभी बातो का ध्यान रखते है तो आप अपनी ब्लड प्रेशर की समस्या में तेजी से फायदा अनुभव करेंगे | और आपका ब्लड प्रेशर हमेशा सामान्य बना रहेगा | 

हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही जानकारिया आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | साथ ही कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें , धन्यवाद |

Leave a Comment