10 मिनिट में गोरी चमकदार त्वचा पाने के 2 सबसे कामयाब नुस्खे

Spread the love

अगर आप सोच रहे है की हम आज आपकी  त्वचा को गोरा और   चमकदार बनाने के लिए  निम्बू , कच्चा दूध या शहद के कोई नुस्खे बताने वाली है, तो आप गलत सोच रहे है | दही, निम्बू और शहद त्वचा की रंगत को सुधरने के लिए कारगर तो है लेकिन हर त्वचा पर इसका फायदा नही होता है | फ्रेंड्स जब भी हम घर से बाहर निकलते ही  सूर्य से निकलने वाली धुप का बुरा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है |

धुप की वजह से हमारी त्वचा तेजी से डार्क होने लगती है |  इसके अलावा पॉल्यूशन, धूल  मिटटी की वजह से भी हमारी त्वचा काली पड़ने लगती है | साथ ही कई बार बढ़ती उम्र के कारन भी चेहरे पर दाग धब्बे पीगेंटेसन , एक्ने मार्क्स होने लगते है जिनके कारन त्वचा डार्क होने लगती है | ऐसे में लोग अपनी त्वचा पर इन बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए कई तरह के लोशन और क्रीम आदि लगते है | लेकिन इनका कोई खास फायदा नहीं होता है | क्युकी एक तो इन बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल मिले होते है साथ ही जब तक शरीर को अंदर से पोषण नहीं मिलता है तब तक त्वचा को चमकदार और गोरा नहीं बनाया जा सकता है | 

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर  आज हम  आपको आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने के लिए बाहर के साथ ही अंदर से भी फायदा पहुंचाने वाले उन 2 असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे  जो की आपकी स्किन को तेजी से गोरा तो  बनाएंगे साथ ही आपकी त्वचा के दाग धब्बो को भी  दूर करेंगे | 

विटामिन सी फेसपैक से पाए चमकदार त्वचा

त्वचा का रंग गोरा करने और उसे चमकदार बनाने के लिए जो सबसे पहला घरेलू नुस्खा है वो है विटामिन सी फेसपैक | विटामिन सी चेहरे की रंगत को निखारने और कालापन दूर करने में ज्यादा जल्द और तेजी से असर दिखाता है | इसलिए इस नुस्खे में हम वह सारी चीजे मिला रहे है जिनमे विटामिन सी बहुत अधिक मात्रा में होता है | और साथ ही यह किसी भी स्किन टाइप पर बहुत ही आसानी से सूट हो जायेगा |

सामग्री

इसे बनाने के लिए हमे जरुरत होगी पपीता, निम्बू, गुलाबजल,पम्पकिन यानि की कद्दू और काओलिन क्ले की | कोवलिन क्ले मुल्तानी मिटटी की तरह एक  मिटटी होती है जो की पूरी तरह प्राकृतिक होती है | और इसे चीनी मिटटी के नाम से भी जाना जाता है | इसका इस्तेमाल करना मुल्तानी मिटटी से भी सस्ता पड़ता है | और यह आपको किसी भी कॉस्मेटिक स्टोर पर या इंटरनेट पर ऑनलाइन आसानी से कम दामों में ही मिल जायेगा | 

ध्यान रखे इन बातों का

आप जितनी भी फेयरनेस क्रीम और ब्यूटी क्रीम मार्केट में देखते है, जो की बड़े विश्वास के साथ चेहरे की रंगत निखारने और दाग धब्बे हटाने का  दावा करते है उन सभी में कावलीन क्ले पाया जाता है | लेकिन वे लोग उसका इस्तेमाल करने के साथ साथ अपनी क्रीम में केमिकल और ब्लीच भी मिला देते है | जो की हमारी स्किन के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक होता है |इसलिए इसका इस्तेमाल बिना किसी केमिकल के प्राकृतिक चीजों के साथ किया जाये तो चमत्कारिक परिणाम मिलते है|

नुस्खे को बनाने की विधि

इस नुस्खे को बनाने के लिए मिक्सर में 30  ml गुलाब जल डालकर लगभग 70 ग्राम पपीता और 70 ग्राम कद्दू मिलाये | इन दोनों को ही हमें छिलके और बीज निकालकर मिलाना है | साथ ही यह भी जरुरी है की यह दोनों पके हुए हो | क्युकी ज्यादा पके होने पर इनका रंग ज्यादा लाल होता है |

इस तरह से इनका पका होना हमारी स्किन के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है | इसलिए इस्तेमाल करने के लिए इन्हे ज्यादा से ज्यादा पका हुआ ही ले | इसके बाद इसमें एक चौथाई निम्बू छिलके सहित डालें | और कोसिस करें की निम्बू मोठे छिलके वाला ही इस्तेमाल करें  | क्युकी इसके छिलके में ऑइल होता है जो की इस नुस्खे में मौजूद सारी चीजों को हमारी स्किन में अच्छी तरह पहुंचाने में मदद करता है | 

इसके बाद इसमें 20 ml  पानी मिलाकर इसे मिक्सर में अच्छी तरह चला ले | इस तरह से इसका एक पेस्ट तैयार हो जायेगा | इस पेस्ट को कपडे की सहायता से अच्छी तरह से निचोड़कर इसका रस अलग कर ले | फिर एक चम्मच कावलीन क्ले में आधा चम्मच इस रस को अच्छी तरह मिलाये |

थोड़ी ही देर में यह क्रीमी टेक्सचर में बदल जायेगा | लेकिन ध्यान रखे की यह बहुत ज्यादा गाढ़ा और बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए | अगर यह पतला रहता है तो इसमें कावलीन क्ले और मिला ले और अगर गाढ़ा रहता है तो इसमें तैयार किया गया रस और मिला ले | फिर इस तैयार पैक को अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगा ले | 10 से 15 मिनिट बाद जब यह सुख जाये  तब इसे नार्मल पानी से धो ले | इसमें जो हमने रस बनाया है अगर वो अधिक मात्रा में बनता है तो उसे 10 से 15 दिन तक स्टोर करके रखा जा सकता है |

और अगर आप इसे और अधिक दिन के लिए स्टोर करके रखना चाहते है तो इसे फ्रीजर में रखें | यानि की जहां पर  बर्फ जमाया जाता है वहां पर रखकर 30 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है | फिर जब भी इसका इस्तेमाल करना हो, तब आप  इन दोनों को मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते है | इस नुस्खे में मौजूद कद्दू में विटामिन सी और विटामिन A  प्रचुर मात्रा में पाया जाता है |  जो की हमारी स्किन की कोशिकाओं को  रिपेयर करते है और साथ ही चेहरे पर मौजूद झुर्रियों को भी बहुत तेजी से कम करते है | इसके साथ ही निम्बू और पपीते से चेहरे के दाग धब्बे ख़त्म होते है और अगर धुप की वजह से टैनिंग हो गयी हो तो उसके लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है |

इसका इस्तेमाल किसी भी तरह की स्किन पर किया जा सकता है | और अच्छे परिणाम  के लिए इसे शाम के समय या रात को सोने से पहले यूज़ करें | इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते है | और इसके पहले इस्तेमाल से ही आपको अपनी त्वचा में बहुत ज्यादा बदलाव दिखेगा | 

अगर इस पैक का इस्तेमाल 1 महीने तक किया जाये तो चेहरे पर मौजूद दाग पूरी तरह हट जाते है | और त्वचा गोरी होने के साथ साथ चमकदार भी नजर आती है | 

चमकदार त्वचा के लिए नारियल दही और गेंदे के फूल का नुस्खा

इसके अलावा एक और नुस्खा है इसे बनाने के लिए हमे जरुरत होगी नारियल, बेसन, दही, संतरा और गेंदे के फूल की | गेंदे का फूल हर मौसम में आसानी से मिल जाता है | इसका इस्तेमाल पुराने समय से त्वचा के लिए किया जाता आ रहा है | इसमें हीलिंग पावर बहुत अधिक होती है जिससे की चेहरे पर मौजूद पुराने से पुराने दाग धब्बे और धुप से जली त्वचा को यह तेजी से रिपेयर करता है | इसलिए इसके इस्तेमाल से चेहरे पर तुरंत चमक और निखार आ जाता है | 

नुस्खा बनाने की विधि

इस नुस्खे को बनाने के लिए मिक्सर में आधे कटे संतरे को डालकर  10 से 15 ताजे नारियल मिलाये | इसमें भी संतरा हमें छिलके सहित डालना है क्युकी संतरे के छिलके में मौजूद ऑइल हमारी त्वचा को गोरा बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है |  इसके साथ ही नारियल भी हमें वो ही लेना है जिसको फोड़ने पर पानी निकलता है | यानि की सूखा नारियल हमे नहीं लेना है |  इसके साथ ही इसमें 2 गेंदे के फूल हाथो से पूरी तरह से तोड़कर डाले |

गेंदे का फूल इसमें डालते समय हमे पत्तियों के साथ साथ इसका हरा वाला हिस्सा भी इसमें मिलाना है | और फिर इन सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर इनका एक पेस्ट तैयार कर ले | फिर २ चम्मच पेस्ट में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच बेसन डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले | इस तरह से यह नुस्खा तैयार हो जायेगा |

अगर यह ज्यादा पतला बनता है तो इसमें बेसन थोड़ा और मिला ले  और अगर यह थोड़ा गाढ़ा रह जाता है तो इसमें दही और पेस्ट की मात्रा बढ़ा सकते है | इसे अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनिट के लिए लगा रहने दे | इसके बाद इससे चेहरे पर हल्के हाथो से 3 मिनिट के लिए स्क्रब करें | और फिर अपना चेहरा नार्मल पानी से धो ले | इससे चेहरे पर मसाज करते समय नारियल और बेसन नेचुरल स्क्रब की तरह काम करते है और चेहरे पर मौजूद सारी  गंदगी, कालापन और डेड स्किन को बहुत तेजी से साफ़ करते है |  

यह नुस्खा हमारे चेहरे पर तुरंत गोरापन और चमक प्रदान करता है | इसमें मौजूद संतरा हमारी स्किन को सॉफ्ट बनाता है | और इससे लम्बे समय तक हमारे चेहरे पर ग्लो बना रहता है | साथ ही बेसन और दही हमारी स्किन का कालापन दूर करके उसका रंग निखारते है | इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार किया जा सकता है |

कैसे करे इस्तेमाल

स्किन केयर के लिए यह नुस्खा इतना कारगर है की अगर एक से 2 महीने के लिए इसे प्रॉपर तरीके से फॉलो किया जाये तो चेहरे का कालापन और सांवलापन हमेशा के लिए ख़त्म हो सकता है | इस नुस्खे को चेहरे के साथ साथ बॉडी के लिए भी यूज़ कर सकते है | इसमें अगर संतरे वाला पेस्ट अधिक मात्रा में बन जाये | तो इसे फ्रिज में 10 से 15 दिन के लिए भी स्टोर करके रख सकते है |

जब भी इसका इस्तेमाल करना हो तब इसमें दही और बेसन मिक्स करके इसे वापस बनाया जा सकता है | इस नुस्खे के पहले ही इस्तेमाल से अध्भुत परिणाम प्राप्त होते है | और अच्छे रिजल्ट के लिए इसे रात में ही इस्तेमाल करना चाहिए | क्युकी सोते समय स्किन पर किसी भी चीज का असर दुगुना हो जाता है | इसके अलावा चेहरे पर ग्लो बढ़ने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल  बहुत फायदेमंद होता है | सोने से पहले कच्चे दूध से 5 मिनिट तक अच्छी तरह मसाज करके सोये | ऐसा करने से समय के साथ साथ चेहरे की रंगत निखरती जाती है | 

चेहरे पर प्राकृतिक नुस्खों का ही इस्तेमाल करना चाहिए|  क्युकी ये हर्बल होते है और इनसे आपकी त्वचा पर कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है | साथ ही कभी भी अपनी त्वचा पर ब्लीच ना करवाए | यह आपकी त्वचा के लिए बहुत ही हानिकारक होती है | इसके अधिक इस्तेमाल से आपकी त्वचा अधिक पतली और सेंसेटिव होती जाती है जिसके कारन सर्दी, धुप, गर्मी सभी का प्रभाव तेजी से आपकी त्वचा पर होता है | साथ ही दिन भर में अधिक से अधिक पानी पिए | इससे आपके शरीर के साथ त्वचा भी डिटॉक्स होती है और शरीर की गंदगी बाहर निकलती रहती है | 

इसी के साथ हम उम्मीद करते है  की यह ब्लॉग आपके जीवन में बहुत फायदेमंद सिद्ध होगा | अगले ब्लॉग में हम  आपको बताएंगे  मरदाना कमजोरि की सबसे बड़ी वजह के बारे में | 

तो फ्रेंड्स आपको हमारा  यह ब्लॉग कैसा लगा कमेंट करके बताये | अगर आपको ब्लॉग पसंद आया हो तो इसे लाइक करें | साथ ही और लोगो को भी इसका अधिक से अधिक फायदा मिले इसके लिए इस ब्लॉग को अधिक से अधिक शेयर करें |

Leave a Comment