स्वास्थ्य के लिए गोंद के फायदे

Spread the love

हमारे स्वास्थ्य के लिए गोंद के फायदे बहुत अधिक है | गोंद हमें पेड़ों से प्राप्त होता है | पेड़ों के चीरा लगाने के बाद उसमें से एक तरल पदार्थ निकलता है, उसके बाद वह सूखने के बाद थोड़ा हल्का भूरा दिखाई देने लगता है, हरेक पेड़ के गोंद की प्रकृति अलग होती है और स्वास्थ्य के लिए उनके फायदे भी अलग अलग होते है | इनका उपयोग आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है | इसके अलावा गोंद के लड्डू  भी बनाये  जाते है जो की बहुत ही पोस्टिक होते है | आज के इस आर्टिकल में हम गोंद के फायदों के बारे में विस्तार से जानेंगे | 

गोंद कई तरह के पेड़ों से प्राप्त होते है लेकिन बबूल से प्राप्त होने वाला गोंद स्वास्थ्य  के लिए अत्यंत लाभकारी होता है | आइये जानते है स्वास्थ्य के लिए बबूल गोंद के बारे में | 

कब्ज से राहत दिलाता है गोंद 

अगर गोंद को सेवन दही के साथ किया जाये तो पेट की कई बीमारियों को दूर करने में लाभकारी होता है | बबूल की गोंद में कुछ ऐसे बैक्टीरिया पाए जाते है जो की पेट की परेशानियों को दूर करने में लाभकारी होते है| बबूल में फाइबर पाया जाता है जो की पेट की पाचन प्रक्रिया को ठीक करता है जिससे आप ढंग से फ्रेश भी हो पाते है | और पेट फूलना, गैस बनना जैसी समस्या दूर होती है | 

दांतो के लिए लाभकारी है गोंद 

गोंद का उपयोग करके आप मुँह को भी स्वच्छ बना सकते है | क्योकि इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व पाए जाते है | जो की मुंह की गंदगी को दूर करके उनमे पनपने वाले बैक्टीरिया को दूर करते है |  भोजन करने के बाद जो दांतो में प्लाक जमा होता है उसमें कीटाणु पनपने लगते है जो की दांतो के एनेमल को नुकसान पहुंचाते है | ऐसे में गोंद उन बैक्टीरया को दूर कर मुँह को स्वच्छ बनाते है | 

कैंसर में 

बबुल गोंद में एंटी कार्सिनोजेनिक तत्व पाए जाते है जो की कैंसर को रोकने में लाभकारी होते है | आज पुरे विश्व में कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसके कारन हर साल बड़ी संख्या में लोगो की जान जाती है | बबूल की गोंद में पाए जाने वाले एंटी कार्सिनोजेनिक तत्व शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते है | और इस बीमारी में लाभ प्रदान करता है | 

डाइबिटीज 

आज के समय में डाइबिटीज यानि की शुगर एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से लाखो लोगो को हर साल अपनी जान गवांनी पड़ती है | लेकिन इस बीमारी में बबूल की गोंद को बहुत ही प्रभावकारी माना जाता है | गोंद शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है और डाइबिटीज जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में सहायक होता है | 

बालों के लिए है लाभकारी 

गोंद को बालों के लिए भी लाभकारी माना गया है | गोंद को बालों में लगाने से यह बालों की त्वचा को पोषण प्रदान करता है जिससे की बालों की त्वचा में रक्तप्रवाह सुचारु रूप से चलता है जिससे की बाल तेजी से घने होते है और बढ़ते है | इसलिए लोग बबूल की गोंद का उपयोग बालों के पोषण के लिए भी करते है | 

Leave a Comment