आज के समय में बहुत सारे लोग फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से घी का सेवन नहीं करते है | लेकिन इसे उनकी नासमझी ही माने | सही मात्रा में घी का इस्तेमाल शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | आज हम जानेंगे घी के फायदों के बारे में | साथ ही हम यह भी जानेंगे की घी का कितनी मात्रा में सेवन करना चाहिए , घी के सेवन से हमें क्या लाभ होते है और किन लोगो को इसका सेवन नहीं करना चाहिए |
फ्रेंड्स हमारे यहाँ घी का इस्तेमाल पुराने समय से किया जाता आ रहा है | आज के समय में जब लोगो में छोटी सी उम्र में ही ब्लडप्रेशर , कोलेस्ट्रॉल और भी कई तरह की बीमारिया सामने आती रहती है वही गांव के लोग आज भी लम्बी उम्र तक स्वस्थ और सेहतमंद दीखते है | गांव के लोग और पुराने खानपान के नियम को मानने वाले लोग शुद्ध देसी घी का सेवन करते है जो की उनके स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखता है |
कितना घी खाना है सेहत के लिए फायदेमंद
लेकिन फ्रेंड्स आपके मन में भी घी से जुड़े कुछ सवाल होंगे जैसे की क्या घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो इसका जवाब है हाँ | अगर घी का अधिक मात्रा में सेवन किया जाये तो इस तरह की बीमारिया भी सामने आ सकती है | लेकिन घी का संतुलित सेवन किया जाये तो यह हमारी हड्डियों, बालों, पेट और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है |
क्या घी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है
घी किसी भी तेल के मुकाबले ज्यादा हल्का और पाचक होता है लेकिन आज के समय में बहुत अधिक लोग ऐसा नहीं सोचते है | घी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है और इससे हमें कई तरह की बीमारिया हो सकती है | इस तरह की बाते सबसे ज्यादा फैलाई है बड़ी बड़ी रिफाइन ऑइल बनाने वाली विदेशी कम्पनियो ने | हमारे देश में शुद्ध घी का इस्तेमाल पुराने समय से किया जाता आ रहा था |
लेकिन बड़ी बड़ी विदेशी कम्पनिया के लिए यह बड़ा और मुनफे वाला बाजार था इसलिए उन्होंने विज्ञापनों के जरिये अपने तेल को दिल और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक और घी को शरीर के लिए नुकसानदायक बताया | धीरे धीरे उन्हें इसका फायदा मिलता गया | और इस नेगेटिव पब्लिसिटी से घी के प्रति लोगो की सोच बदल गयी | जो घी लोगो के स्वास्थ के लिए सबसे जरुरी होता था | बहुत से लोगो ने घी को मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाला मान लिया और इसका सेवन कम या बिलकुल बंद कर दिया |
क्या घी खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है ?
लोगो की यह सोच पूरी तरह से गलत है | घी में बहुत सारे पोषकतत्व होते है जो की हमारे स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक होते है | घी में भी गाय का घी और भी अधिक फायदेमंद होता है और यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता नहीं बल्कि घटाता है | घी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | और साथ ही इसमें मौजूद चिकनाई हमारे पेट और आंतो की सफाई करती है और गंदगी को बहार निकलने का काम करती है | जिसकी वजह से शरीर में जमी जिद्दी से जिद्दी चर्बी भी ख़त्म होती जाती है |
बच्चों को करना चाहिए रोज सेवन
घी तेल के मुकाबले हल्का होता है और यह हमारे शरीर में तेजी से पचता है | और तेजी से पचने के साथ ही यह खून और हमारे शरीर के दूसरे अंगो तक पंहुचता है | जिसका असर हमारे शरीर के साथ साथ आँखों और दिमाग पर भी होता है | और जो लोग रोजाना घी का सेवन करते है उनके सोचने और समझने की शक्ति और लोगो के मुकाबले अधिक तेज होती है | इसलिए बढ़ती उम्र के बच्चो और पढ़ने वाले स्टूडेंट को इसका सेवन जरूर करना चाहिए | घी में एंटी बैक्टीरयल एंटी वायरल प्रॉपर्टीज पायी जाती है | ऐसे में हम हर मौसम में होने वाली बीमारियों और इन्फेक्शन से दूर रहते है और कोई भी बीमारी होने पर हमारा शरीर उसे जल्दी ठीक कर देता है |
हड्डियों को बनाता है मजबूत
हमारे शरीर की हड्डियों और जोड़ो के बिच में एक चिकना पदार्थ पाया जाता है जो हमारी हड्डियों के लचीलेपन और जोड़ो के मूवमेंट के लिए बहुत जरुरी होता है | अगर शरीर में इसकी मात्रा काम हो जाती है तो जोड़ो में से आवाज आना और दर्द होना शुरू हो जाता है | ऐसे में अर्थराइटिस जैसी समस्या हो सकती है | जिन भी लोगो को जोड़ो की समस्या होती है उन लोगो को घी खाने की सलाह जरूर दी जाती है | क्युकी घी खाने से जोड़ो के बिच में मौजूद लुब्रिकेंट की मात्रा बढ़ती है और इससे हड्डिया भी मजबूत होती है | यही वजह यह खा जाता है की बुढ़ापे में घी खाने वाला व्यक्ति दौड़ लगा सकता है |
सेक्सुअल कमजोरी करता है दूर
अगर आप कब्ज,पेट साफ नहीं होने और पेट से जुडी किसी भी समस्या से परेशान रहते है तो ऐसे में अपनी रोजाना की डाइट में घी को शामिल करे | घी हमारे पेट के लिए एक वरदान की तरह है| घी हमें ताकत प्रदान करने के साथ साथ यह हमारी सुंदरता को बढ़ाने में भी बहुत सहायक है | यह हमारी त्वचा को चमक प्रदान करता है | और साथ ही बालो के पकने या झड़ने की समस्या में भी घी के सेवन से सुधार आने लगता है | महिला और पुरुष दोनों में ही किसी भी तरह की सेक्सुअल कमजोरी होने पर घी का सेवन करने से बहुत लाभ होता है | और साथ ही यह हमारी फर्टिलिटी को भी बूस्ट करता है |
कोनसा घी है अधिक गुणकारी
फ्रेंड्स हमने घी के फायदों के बारे में तो जान लिया लेकिन घी के सेवन का पूर्ण लाभ हमें तभी मिल पायेगा जब हम इसका सही तरह से सेवन करेंगे | घी अपने आप में प्योर फैट होता है इसलिए कोसिस करें की अपने खाने में गाय का घी ही इस्तेमाल करे | गाय का घी हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है | इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड, सोडियम, शुगर और फैटी एसिड के साथ साथ फाइबर होता है |
दिन के समय अच्छे से पचता है घी
आप ध्यान रखे की एक दिन में केवल 3 से 4 चम्मच घी का ही सेवन करें | रोटी, सब्जी , दाल आदि में आप घी का इस्तेमाल कर सकते है | फ्रेंड्स घी रात के बजाय दिन के समय अच्छी तरह पचता है और हमारे शरीर को इसका पूर्ण लाभ प्राप्त होता है इसलिए अधिकतर घी का सेवन दिन में ही करे अगर आप रात में घी का सेवन करते है तो आपको घी की मात्रा आधी कर देनी चाहिए |
घी से बनी मिठाइयों का कम करें सेवन
फ्रेंड्स घी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है लेकिन घी से बनी मिठाइयों का सेवन कम से कम करना चाहिए | क्युकी इन मिठाइयों में चीनी की मात्रा अधिक होती है जो की हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होती है | इसलिए चाहे मिठाई कितनी ही शुद्ध देसी घी से बनी हो उनको खाने से बचना चाहिए | जिन लोगो को दूध दही, छाछ और पनीर आदि से एलर्जी है वे लोग भी घी आराम से खा सकते है |
घी लैक्टोस फ्री होता है | तो अब आप जान ही चुके है की घी हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है तो अगर आप के मन में भी घी को लेकर कोई भी ग़लतफ़हमी है उसे निकाल दे और घी का संतुलित सेवन कर उसके फायदे उठाये | और जो लोग घी के फायदों को नहीं जानते है उनके साथ इस पोस्ट को शेयर करे |
हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके जीवन में फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी सेहत से जुडी ऐसी जानकारियां हम आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें, धन्यवाद |