ठण्ड के मौसम में त्वचा के ड्राई यानि की सूखने की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है | आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले है की घर पर बॉडी लोशन कैसे बनाएं | सर्दियों में सुखी त्वचा खींचने लगती है इसके बाद फटने लगती है | जिससे की काफी दर्द भी होता है | ठण्ड के मौसम में होने वाली यह सबसे आम समस्या है | सर्दी के मौसम में त्वचा की नमी कम होती है और सूखने लगती है| ऐसे में बाजार में बिकने वाले महंगे महंगे मॉस्चराइजर और लोशन का इस्तेमाल ही अंतिम विकल्प बचता है|
लेकिन बाजार में बिकने वाले कई प्रोडक्ट्स में केमिकल मिले होते है जिनका बुरा असर आपकी त्वचा पर पड़ता है | साथ ही ये प्रोडक्ट पुरे दिन भर हमारी त्वचा की नमी को बरक़रार नहीं रख पाते है जिसके कारन कुछ समय बाद त्वचा फिर ड्राई होने लगती है | ऐसे में अगर घर में ही प्राकृतिक चीजों के इस्तेमाल से एक मॉश्चारिजअर तैयार हो जाये तो कैसा रहे |
आज हम जो मॉइस्चरॉजर बना रहे है, वह पूरी तरह प्राकृतिक है और यह दिखने में बिलकुल बाजार में बिकने वाले किसी भी अन्य मॉइस्चरॉजर की तरह ही दीखता है | इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा में पुरे दिन भर नमी बनी रहेगी और बार बार मॉइस्चाइजर लगाने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी | और साथ ही आपकी स्किन सॉफ्ट होगी और रंग भी गोरा होने लगेगा |
प्राकृतिक बॉडी लोशन बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए हमे जरुरत होगी –
- एलोवेरा जेल
- गुलाब जल
- नारियल का तेल
- ग्लिसरीन
- विटामिन इ
- अरारोट पावडर
इसे बनाने के लिए एक कांच या प्लास्टिक की बर्तन में 4 से 5 चम्मच एलोवेरा जेल डाले | उसके बाद इसमें 4 चम्मच नारियल का तेल डालकर लगभग 7 से 8 बड़े चम्मच गुलाब जल मिलाये | गुलाबजल मिलाने के बाद इसमें 3 से 4 बड़े चम्मच ग्लिसरीन और 1 चम्मच विटामिन इ ऑइल यानि की 6 से 7 विटामिन इ की केप्सूल फोड़ कर उनका ऑइल मिलाये | इसके बाद सारी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर ले | साडी चीजों को मिक्स करके क्रीम में बदलने के लिए इस प्रोसेस के लिए मिक्सर का इस्तेमाल करना जरुरी है | इसके लिए आप हैंड मिक्सर या दूसरी तरह के मिक्सर का भी इस्तेमाल कर सकते है | जैसे जैसे आप इसे मिक्स करते जायेंगे | वैसे वैसे यह क्रीम में बदलता जायेगा | थोड़ी देर मिक्स करने के इसमें 1 से डेड चम्मच अरारोट पावडर मिलकर इसे 2 मिनिट के लिए और मिक्स करे | उसके बाद यह लोशन तैयार हो जायेगा | तैयार होने के बाद यह ठीक उसी तरह दिखे जिस तरह बाजार में मिलने वाले दूसरे लोशन दिखाई देते है | उसके बाद इस लोशन को किसी बॉटल में भरकर रख ले |
इस्तेमाल करने का तरीका
इस तैयार लोशन का इस्तेमाल रोजाना नहाने के बाद अपने चेहरे और शरीर की त्वचा पर किया जा सकता है| लगाने के बाद ही यह हमारी त्वचा में पूरी तरह ऑब्जर्व हो जाता है और यह चिपचिपा और ग्लिसरि बिलकुल भी नहीं है | इसमें हमने गुलाबजल का इस्तेमाल किया है इसलिए इसे लगाने पर इससे त्वचा से गुलाब की खुशबु आती है | लेकिन अगर आप चाहे तो किसी और खुशूब के लिए 4 से 5 बून्द अपनी पसंद के किसी भी
असेंशियल ऑइल जैसे की पेपरमिंट, लेवेंडर या लेमनग्रास आयल का इस्तेमाल कर सकते है | इसका इस्तेमाल करते समय ध्यान रहे की हमें इसका एक बार में ही बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल नहीं करना है | इसके अंदर नारियल का तेल, ग्लिसरीन और विटामिन इ ऑइल होने की वजह से केवल थोड़ी सी मात्रा से ही इससे काफी ज्यादा त्वचा को कवर किया जा सकता है |
पिम्पल और झुर्रिया भी होगी दूर इस मॉइस्चराइजर के लगाने से
यह लोशन हमारी त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित भी है क्युकी इसमें हमने ना के बराबर केमिकल का इस्तेमाल किया है | साथ ही इसे बनाना बेहद सस्ता और आसान है, इसमें मिलायी गयी सारी सामग्री बाजार में आसानी से मिल जाएगी | और यह बहुत ही कम कीमत पर तैयार हो जाता है | 200 ml लोशन को बनाने में 50 से लेकर 60 रूपए का खर्चा आता है जो की बाजार में मिलने वाले लोशन के मुकाबले बहुत ही कम है |
यह लोशन बहुत कम मात्रा में लगाने पर भी लम्बे समय तक त्वचा की नमी को बरक़रार रखता है | इसलिए यह लोशन लम्बे समय तक चलता है | यह आपके चेहरे के पिम्पल और झुर्रियों को भी दूर करता है और त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है |
हम उम्मीद करते है की आज की घर पर बॉडी लोशन कैसे बनाएं से सबंधित यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें |