गाजर के फायदे क्या है जानिए

Spread the love

स्वास्थ्य के लिए गाजर के फायदे बहुत अधिक माने गए है | गाजर का उपयोग सब्जी बनाने और हलवा बनाने में किया जाता है | लेकिन इसमें बहुत ही उच्च मात्रा में पोषकतत्व होते है | और ये पोषकतत्व गाजर को सुपरफूड बनाते है | गाजर के फायदे त्वचा, बालों, पाचन क्रिया, दिमाग के लिए  बहुत अधिक होते है | साथ ही अगर आप इसका नियमित सेवन करते है तो आप कई तरह के रोगो से हमेशा बचे रह सकते है | गाजर के एंटी इन्फ्लैमेन्ट्री गुण हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है |   गाजर के अलग अलग भाषा में अलग अलग नामों से पुकारा जाता है | गाजर को हिंदी में ( Carrot meaning in hindi)  में गाजर, गाजर को अंग्रेजी में ( gajar meaning in english ) कैरेट, 

गाजर के पोषक तत्व 

गाजर पोषक तत्वों से भरपूर है | और अगर आप इसका सेवन करते है तो कई तरह के रोगो से आप बचे रह पाते है | 

पोषक तत्वValue ( 100 ग्राम में )
कैल्शियम 33 mg 
आइरन 0.30 mg 
मैग्नीशियम 12 mg 
फास्फोरस 32 mg 
पोटेशियम 320 mg  
सोडियम 69 mg 
ज़िंक 0.24 mg 

गाजर का उपयोग 

गाजर एक बहुत ही स्वादिस्ट सब्जी है इसका उपयोग कई तरह से किया जा सकता है | 

  1. गाजर को सलाद के रूप में आप सेवन कर सकते है | 
  2. आलू, मटर आदि सब्जियों के साथ गाजर की सब्जी बनाकर सेवन कर सकते है | 
  3. गाजर का जूस निकलकर सेवन कर सकते है | 
  4. गाजर का हलवा बना सकते है यह बहुत ही स्वादिस्ट होता है | 

गाजर के फायदे 

दिल के लिए 

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है | कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कई अन्य तरह की बीमारी होने का खतरा बना रहता है | कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से सबसे ज्यादा नुकसान तो हमारे ह्रदय को हो सकता है | गाजर में बड़ी मात्रा में बीटा केरोटीन, लुइटेन और अल्फ़ा केरोटीन जैसे बहुत  से एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है | जो की शरारत में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देते है | जिससे की हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज की सम्भावना कम हो जाती है |

दांतो के लिए 

गाजर हमारे दांतो के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है |  इसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण हमारे दांतो और मसूड़ों को साफ रखते है | गाजर खाने से हम मुंह सबंधी बीमारियों से बचे रहते है | गाजर में मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण हमारे दांतो को हानि पहुंचाने वाले बैक्टीरिया को ख़त्म करते है | इसलिए स्वस्थ दांतो के लिए डॉक्टर भी गाजर खाने की सलाह देते है |

आँखों के लिए 

गाजर में उच्च मात्रा में विटामिन A पाया जाता है जो  की आँखों की रौशनी को तेज करने  में बहुत ही लाभकारी माना जाता है |  विटामिन A के पोषण के साथ ही गाजर में केरोटीन भी पाया जाता है जो की रात में कम दिखने की समस्या को दूर करता है | इसलिए अगर आप चाहते की आपकी आँखों की रौशनी तेज हो और आँखों से सबंधित रोगों से आप बचे रहे तो आपको नियमित रूप से गाजर का सेवन करना चाहिए | 

गाजर के फायदे पीरियड्स में 

बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स में कई तरह  की समस्याओ का सामना करना पड़ता है | जैसे की अनियमित पिरयड्स और पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द | गाजर में फाइटोएस्ट्रोजन तत्व पाए जाते है जो की पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करते है |  साथ ही यह पीरियड्स को भी नियमित करता है  | इसलिए महिलाओं को पीरियड्स में गाजर का सेवन करना चाहिए या फिर गाजर का जूस पीना चाहिए | 

गाजर के फायदे पाचन में 

हमारे शरीर की अधिकांश बीमारियों का कारण हमारा खराब पाचनतंत्र होता है | हमारे भोजन को अच्छे से पचाने के लिए फाइबर जरुरी होता है | गाजर में फाइबर पाया जाता है जो की हमारे पाचन  को मजबूत बनाता है और साथ ही फाइबर के कारन हमें मल त्यागने में आसानी होती है और पेट साफ़ रहता है | और अगर आपका पेट साफ रहता है तो आप स्वस्थ रहते है | इसलिए अपने भोजन में गाजर को शामिल करें | 

गाजर के फायदे 

शरीर से रोगो को दूर करने में तो गाजर फायदेमंद है साथ ही अगर गाजर का नियमित सेवन किया जाये तो यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, मतलब की आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है | इससे आप कई तरह के रोगो से बचे रहते है इसमें मौजूद एंटी माइक्रोबियल गुण शरीर के मुक्त कणों को दूर कर हमें रोगो से बचाते है |  

कैंसर में भी फायदेमंद है गाजर 

आज के समय कैंसर सबसे बड़ी बीमारियों  में से एक है लेकिन गाजर के सेवन को कैंसर में भी लाभकारी माना  गया है | गाजर के एंटी ऑक्सीडेंट  तत्व शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते है | इसलिए नियमित गाजर का सेवन आपको कैंसर जैसी बीमारी में भी फायदा पंहुचा सकता है | 

गाजर के फायदे बढ़ती उम्र को रोके

जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है हमारी त्वचा के सेल्स नस्ट होने लगते है जिससे त्वचा ढीली पड़ने लगती है | और आपके चेहरे और शरीर पर बुढ़ापा झलकने लगता है | गाजर में बीटा केरोटीन और विटामिन सी पाया जाता है | जो की त्वचा के सेल्स को नस्ट होने से रोकता है और त्वचा में कसाव और चमक बनाये रखता है | जिससे की लम्बी उम्र तक आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है और आप जवान बने रहते है | इसलिए अगर आप लम्बी उम्र तक जवान बने रहना चाहते है तो आपको नियमित गाजर का सेवन करना चाहिए | 

लिवर के लिए फायदेमंद है गाजर 

हमारा लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है हम तभी स्वस्थ रह सकते है जब यह सुचारु रूप से काम करें | गाजर हमारे लिवर के लिए बहुत फायदेमंद होती है इसमें मौजूद विटामिन ए शरीर के विषाक्त पदार्थो को दूर करने का काम करता है | इसके साथ ही यह लिवर को होने वाले संक्रमण और सूजन से भी बचाता है | 

गाजर के नुकसान 

  • जो महिलाये अपने बच्चो को स्तनपान कराती है उन्हें गाजर का सेवन सिमित मात्रा में करना चाहिए | 
  • गाजर पाचन के लिए अच्छी है लेकिन इसके अधिक सेवन से पेट में दर्द, दस्त आदि बीमारी हो सकती है | 
  • जिन व्यक्तियों को डाइबिटीज है उन्हें गाजर को कच्चा ना खाकर उसको उबालकर खाना चाहिए |  

हम उम्मीद करते है की गाजर के फायदे उपयोग और नुकसान से सबंधित आज का यह आर्टिकल आपके लिए उपयोग साबित होगा | अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करे | और अगर आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करें | 

Leave a Comment