अगर आपकी एड़ियां फटी हुई है तो आज हम आपको कुछ बहुत अच्छे फटी एड़ी का घरेलू उपचार बताएंगे | सुखी फटी एड़िया जंहा दर्द का कारन होती है, वही इनकी वजह से कई बार शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है | एड़िया फटने की सबसे मुख्य वजह होती है शरीर में पानी की कमी होना | अक्सर हम हमारे शरीर के अन्य अंगो की तुलना में एड़ियों पर ध्यान कम दे पाते है |
एड़ियां क्यों फटती है ?
चेहरे हाथ पाँव और शरीर की त्वचा के लिए हम कई तरह के लोसन और क्रीम इस्तेमाल करते है लेकिन एड़ियों की देखभाल के लिए हम कुछ खास नहीं करते है इसकी वजह से वंहा की स्किन ड्राई हो जाती है| और फिर धूल मिट्टी के संपर्क में आने से फटने लगती है| इसके अलावा कई बार शरीर का अधिक वजन भी एड़ियों के फटने का कारन बनता है |
हमारी हथेलियों और एड़ियों में सिबेसियस ग्लेड यानि की ऑइल पैदा करने वाली ग्रंथिया नहीं होती है जिसकी वजह से इन जगहों को पर्याप्त मॉइस्चरॉजर नहीं मिल पाता है और ये सूखने लगती है | एड़ियों के फटने की समस्या वैसे तो आम है लेकिन सर्दियों के मौसम में लोग इससे अधिक परेशान रहते है |
अक्सर लोग एड़ियों के फटने पर भी खास ध्यान नहीं देते है लेकिन इस वजह से यह समस्या गंभीर हो जाती है और ये फटकर बड़ी बड़ी दरारें बन जाती है और इनमे दर्द रहने लगता है | और चलने में भी प्रॉब्लम होती है | अगर आप भी एड़ियों के फटने की इस समस्या से परेशान है तो आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए हम आज आपको बताने जा रहे है दो आसान लेकिन असरदार नुस्खे जिससे आपकी एड़ियों हमेशा के लिए कोमल और सॉफ्ट बनी रहेगी |
नीम की पत्तियां एलोवरा जेल, शहद और हल्दी से फटी एड़ी का घरेलू उपचार
इसमें जो पहला नुस्खा है उसे बनाने के लिए हमे जरुरत होगी | नीम की पत्तिया, एलोवेरा जेल , शहद और हल्दी की | सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धो ले | और थोड़े से पानी के साथ मिक्सर में चलाकर इसका पतला पेस्ट तैयार कर ले | उसके बाद 1 चम्मच नीम के पेस्ट में 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच हल्दी को मिलाकर इन सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिक्स कर ले |
उसके बाद इस तैयार पेस्ट को एक मोटी परत चढ़ाते हुए अच्छी तरह लगा ले | लगाने के बाद इसे साफ़ कपडे या कॉटन की सहायता से लगभग 20 से 30 मिनिट के लिए कवर करके रखे | उसके बाद इसे नार्मल पानी से धो ले | नीम एलोवेरा और शहद के अंदर हीलिंग प्रॉपर्टीज होती है | जो की फटी एड़ियों की दरारों को बहुत तेजी से भरने का काम करती है |
इस नुस्खे के पहले ही इस्तेमाल से फटी एड़ियों में सुधार आना शुरू हो जाता है | इसके अलावा एक और नुस्खा है जिसका हमे सोने से पहले इस्तेमाल करना है |
पेट्रोलियम जैली, तिल का तेल, नारियल तेल और कपूर से फटी एड़ी का उपचार
इसे बनाने के लिए हमे जरुरत होगी पेट्रोलियम जेली, तिल का तेल, नारियल का तेल और कपूर की | 2 चम्मच पेट्रोलियम जेली में 1 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच तिल का तेल और 1 चुटकी कपूर डालकर सारी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर ले | उसके बाद इस तैयार मिश्रण को अपनी एड़ियों पर जंहा जंहा पर सूखापन है उस जगह पर अच्छी तरह से लगा ले | उसके बाद कपडे की मदद से या सॉक्स पहनकर अपने पैरो को रात भर कवर करके रखे |
4 से 5 दिन इस प्रक्रिया को दोहराने पर आप देखेंगे की फटी एड़ियों की समस्या में काफी सुधार आने लगेगा | इसका असर बढ़ने के लिए अगर आप चाहे तो इसमें एलोवेरा जेल भी मिक्स करते है | और तिल के तेल की जगह सरसो के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है |
लेकिन अगर आपकी एड़िया बहुत ज्यादा फटी है और उसमे से कभी कभी खून भी निकलता है, तो ऐसे में तिल और सरसो जैसे गरम तेलों का इस्तेमाल ना करें, केवल नारियल के तेल को ही यूज़ करें | इसके अलावा देसी घी भी फटी एड़ियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है | 1 चम्मच देसी घी में आधा चम्मच नारियल का तेल या विटामिन इ ऑइल मिलकर इससे रोजाना रात को सोने से पहले हलके हाथो से अपनी एड़ियों की मालिश करें |
देशी घी और विटामिन इ से फटी एड़ियों का ईलाज
देसी घी नारियल का तेल और विटामिन इ का मिश्रण जख्मो को भरने और कटी फटी एडियो को जगहों में भरने में अधिक फायदेमंद होता है | अगर आपके पैरो में बहुत अधिक सूखापन होने की वजह से एड़िया बार बार फट जाती है | तो ऐसे में दूध की मलाई से इस समस्या में हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है | 1 चमच दूध की मलाई में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर इसे फटी एड़ियों वाली जगहों पर रोजाना लगाए | इससे फटी एड़िया तो ठीक होती ही है, साथ ही पैरो की त्वचा मुलायम और सॉफ्ट भी बनती जाती है |
पैरो को मॉइस्चराइज कर फटी एड़ियों का ईलाज
फ्रेंड्स पैरो को मॉइस्चराइज रखके ही हम हमारी सुखी और फटी एड़ियों की समस्या को पूरी तरह से दूर कर सकते है | एलोवेरा जेल , ग्लिसरीन , बादाम का तेल और पेट्रोलियम जेली इन सभी को मिलाकर इन्हे किसी जार में भरकर रख ले और रोजाना रात को सोने से पहले इससे अपने पैर की एड़ियों को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें |
रोजाना घी का सेवन करें यह आपकी फटी एड़ियों की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है | हम सर्दियों में पानी का सेवन कम कर देते है जिससे शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है जिसकी वजह से भी एड़िया रूखी होकर फटने लगती है | इसलिए अधिक से अधिक पानी पिए | खाने में सुखी चीजों का कम सेवन करें और रस्से वाली सब्जिया जूस, सूप का सेवन अधिक करें |
हम उम्मीद करते है की आज का यह लेख आपके जीवन में बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होगा | अगले लेख में हम आपको बताएंगे जोड़ो के दर्द और अर्थराइटिस की समस्या को जड़ से ख़त्म करने वाले बाम के बारे में जिसे आप घर में ही तैयार कर सकते है |
तो फ्रेंड्स अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक करें | अगर कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | साथ ही और लोगो को भी इस जानकारी का लाभ मिले, इसके लिए अधिक से अधिक लोगो तक इसे शेयर करें | और अंत में चैनल को सब्स्क्राइब करना ना भूले धन्यवाद |