दालचीनी क्या है, दालचीनी के फायदे और नुकसान ( Cinnamon in Hindi)

Spread the love

दालचीनी का उपयोग हम भारतीय मसालों के रूप में करते है | हमारे रसोई में मिलने  वाले अधिकांश मसाले औषधि की तरह काम करते है | दालचीनी सुगन्धित होती है और हमारे यहाँ इसका उपयोग सैंकड़ो वर्षो से मसालों के साथ साथ औषधि के रूप में भी किया जाता रहा है | दालचीनी में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है जिसकी वजह से यह कई तरह की बीमारियों को तो दूर करता ही है साथ ही हमारी इम्युनिटी को बढ़ाता है | आज के इस लेख  Cinnamon in Hindi में हम दालचीनी क्या है , दालचीनी के फायदे , उपयोग और नुकसान के बारे में जानेंगे |

दालचीनी क्या है |  Cinnamon in Hindi

जो दालचीनी का उपयोग हम मसालों के रूप में करते है वह दालचीनी के पेड़ की छाल होती है | दालचीनी का  पेड़ 10 से 15 मीटर ऊँचा होता है | इसकी छाल का उपयोग मसालों और औषधियों के लिए और इसकी पत्ती का इस्तेमाल मच्छरों को भगाने के लिए किया जाता है | दालचीनी का पेड़ भारत और श्रीलंका में बहुत मात्रा में पाए जाते है |     

दालचीनी में पौष्टिक तत्व 

दालचीनी में बड़ी मात्रा में  पोषक तत्व पाए जाते है | जो की  हमारी त्वचा, बाल के लिए बहुत ही उपयोगी होते है साथ ही  कई  तरह की बीमारियों को ठीक करने में भी लाभकारी होते है | दालचीनी में कार्बोहाइड्रेड , विटामिन ए , के और कैल्शियम , मैग्नीशियम,पोटेशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते है | इन पोषकतत्वों से युक्त दालचीनी ा सेवन करने से कई तरह की बीमारियों को ठीक किया जा सकता है | 

दालचीनी के फायदे 

हमारे स्वास्थ्य के लिए दालचीनी के फायदे ( Cinnamon Benefits in hindi ) बहुत अधिक है | और इसका सही इस्तेमाल करके हम इससे फायदा पा सकते है | 

दालचीनी के फायदे पेट की बीमारी के लिए | Dalchini Benefits for Stomach Problem in Hindi 

दालचीनी का उपयोग पेट और पाचन सम्बन्धी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है | अगर पेट में या सीने में जलन है तो आप दालचीनी, के साथ सौंठ, जीरा और इलाइची की समान मात्रा लेकर उन्हें पीस लें | अब इसका गरम पानी के साथ सेवन करें | अगर पेट में एसिडिटी हो तो दालचीनी को काली मिर्च पाउडर और शहद को मिलाकर पियें | इसके अलावा अपच, गैस के लिए गर्म पानी के साथ दालचीनी का चूर्ण ले सकते है | 

दालचीनी के लाभ सर्दी और जुकाम में |  Cinnamon Benefits for cold in Hindi 

दालचीनी के सेवन से हमारी रोग  प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इसमें जीवाणुरोधी गुण पाए जाते है जो सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से हमें बचाते है | इसके लिए दालचीनी पाउडर के साथ 2 लौंग, को एक गिलास गर्म पानी में 10 मिनिट के लिए उबाल ले | उबालने के बाद जब पानी आधा हो जाये तब इसे छान लें| छानने के बाद दिन में थोड़ा थोड़ा करके पियें | 

दालचीनी से कम करें मोटापा | Remove fait with daalchini in hindi 

आज मोटापा देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है | मोटापा दूर करने के लिए दालचीनी एक बहुत ही अच्छा विकल्प है | दालचीनी में पॉलीफेनोल्स पाए जाते है जो की शरीर में इन्सुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाता है | हमारे शरीर में इन्सुलिन ग्लूकोज की मात्रा को निर्धारित करता है | अगर शरीर में सही मात्रा में इन्सुलिन नहीं बनता है तो शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने लगता है | और ब्लड शुगर के बढ़ने से शरीर में चर्बी जमा होने लगती है मोटापा बढ़ने लगता है | और डाइबिटीज की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है | इसलिए मोटापे को कम करने के लिए आप दालचीनी का सेवन कर सकते है | 

मोटापा कम करने के लिए आप रोजाना 1 कप पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच निम्बू का रस मिला लें | अब इसे अच्छे से मिलाकर इस पानी को उबाल लें | उबालने के बाद इसका सेवन करें | इसके सेवन से तेजी से मोटापा कम किया जा सकता है | 

दालचीनी के फायदे कोलेस्ट्रॉल कम करने में | 

दालचीनी में बड़ी मात्रा में पोषक तत्व होते है | ये पोषक तत्व शरीर में से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते है और अच्छे कोएलस्ट्रोल को बढ़ाते है | जिससे की हमारा खून पुरे शरीर में आसानी से बहता है | और इससे हमारा हार्ट भी सुरक्षित रहता है | इसलिए अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए आप रोजाना सब्जी में दालचीनी का सेवन कर सकते है या फिर दालचीनी की चाय बना कर पी सकते है | 

दालचीनी के फायदे मानसिक रोग दूर करने में | 

दालचीनी के सेवन से आप मस्तिष्क विकारो को दूर कर सकते है | जिन लोगो को भूलने की बीमारी यानि की अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी बीमारी है | उसमे दालचीनी का सेवन बेहद फायदेमंद होता है | दालचीनी में एंटी इन्फ्लैमेन्ट्री गुण होते है | जो की दिमाग के उत्तको की सूजन को कम करते है और कई तरह की न्यूरोलॉजिकल बीमारियों को बढ़ने से रोकता है | 

दालचीनी के फायदे ह्रदय के लिए

दालचीनी के फायदे हमारे हार्ट के लिए भी बहुत अधिक है |  यह हमारे शरीर के आतंरिक उत्तकों की सूजन को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल को  दूर करता है जिससे ह्रदय में खून का सही संचरण होता है | दालचीनी के पावडर का शहद के साथ सेवन करने से हार्ट अटैक आने की सम्भावना कम हो जाती है |  

दालचीनी के फायदे डाइबिटीज को कम करने में 

दालचीनी के सेवन से डाइबिटीज जैसी बीमारी को भी ठीक किया जा सकता है | दालचीनी में एंटी ऑक्सीडेन्टिव तत्व डाइबिटीज ओक्सेटिव स्ट्रेस को दूर करते है | साथ ही दालचीनी शरीर में इन्सुलिन की स्थिति को अच्छा बनाते है जिससे भी शरीर में डाइबिटीज का खतरा कम रहता है | 

दालचीनी के फायदे महिलाओं के लिए 

दालचीनी का सेवन अगर महिलायें नियमित रूप से करती है तो इससे उनका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है | अगर प्रेगनेंसी के वक्त महिलायें संतुलित मात्रा में दालचीनी का सेवन करती है तो यह उनके लिए बहुत ही लाभकारी होता है | लेकिन प्रेग्नेंसी के वक्त अगर कोई महिला डाइबिटीज की दवाइया ले रही है तो उन्हें दालचीनी का सेवन नहीं करना चाहिए | दालचीनी का सेवन करने से महिलाओं के स्तन में दूध बढ़ता है | 

दालचीनी के फायदे त्वचा के लिए 

हमारी त्वचा स्वस्थ और सुन्दर हो यह चाहत सभी की होती है | बाजार में भी त्वचा के लिए कई तरह के प्रोडक्ट उपलब्ध है | लेकिन हमारी त्वचा बहुत नाजुक हटी है और इसे स्वस्थ सुन्दर और चमकदार बनाने के लिए हमेशा हर्बल उत्पाद का ही उपयोग करना चाहिए | दालचीनी  का उपयोग करके आप अपनी त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकते है | दालचीनी के एंटी इन्फ्लैमेन्ट्री और एंटी माइक्रोबियल तत्व त्वचा से कील मुहासों और दाग धब्बों को दूर है|

मुँहासे और दाग धब्बे दूर करने के लिए शहद के साथ दालचीनी पावडर को मिला कर अपनी त्वचा के दाग धब्बो और कील मुंहासो पर लगाए इससे यह तेजी से ठीक होते है |  होंठो को गुलाबी बनाने के लिए जैतून के तेल के साथ  साबुत दालचीनी डाल दें | इसे एक हफ्ते बंद करके रख दे और उसके बाद इसे अपने होंठो पर लगाकर उन्हें गुलाबी और चमकदार बनाएं | 

दालचीनी के फायदे बालों के लिए 

दालचीनी का इस्तमाल बालों को घना और लम्बा बनाने के लिए भी किया जाता है | साथ ही दालचीनी बालों की गंदगी दूर कर उनकी जड़ो को पोषित करती है और उन्हें लम्बा और चमकदार बनाती है | इस नुस्खे के लिए 1 चम्मच दालचीनी को 1 चम्मच शहद के साथ 1 कप गुनगुने जैतून के तेल  में मिलाएं |  और इसे अपने बालों की जड़ में लगाएं | 20 से 25 मिनिट बाद अपने बालों को धो लें | इसके अलावा आप बेकिंग सोडा और 2 चम्मच जैतून के तेल के साथ दालचीनी को मिलकर इससे अपने बालों को भी साफ़ कर सकती है  | 

दालचीनी के नुकसान 

वैसे तो दालचीनी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है लेकिन कुछ मामलो में दालचीनी के सेवन से बचना चाहिए | क्योकिं कुछ परिस्थियों में यह हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पंहुचा सकती है | 

  • दालचीनी को गर्भावस्था में कम सेवन करना चाहिए | क्युकी इसके अधिक सेवन के कारण समय से पहले प्रसव हो सकता है |
  • दालचीनी के इसके अधिक सेवन से ब्लड शुगर का स्तर बहुत कम हो सकता है |
  • दालचीनी के अधिक सेवन से महिलाओं के लिए गर्भाशय में संकुचन हो सकता है |
  • दालचीनी से स्वास्थ्य के लिए एलर्जी हो सकती है | 

Leave a Comment