आपकी सेहत के लिए दही के फायदे

Spread the love

दही एक बहुत ही स्वादिस्ट डेयरी उत्पाद है और इसे दूध को जमाकर बनाया जाता है | इस प्रक्रिया को फर्मेंटेशन कहा जाता है | स्वादिस्ट होने के साथ ही हमारे स्वास्थ्य के  लिए दही के फायदे बहुत अधिक है | इसमें बड़ी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो की हमारी हड्डियों को तो मजबूत बनाता ही है साथ ही कई तरह के रोगो में भी लाभकारी होता है | दही के गुणों को देखते ही इसे हमारी संस्कृति में भी विशेष महत्व दिया गया है | और कभी भी कोई बाहर जाता है तो उसे दही खिलाया जाता है |  आज के इस आर्टिकल में हम दही के फायदे , दही के उपयोग और दही के नुकसान के बारे में जानेंगे | 

दही क्या है और यह कैसे बनाया जाता है ?

दही एक डेयरी उत्पाद है और दूध को किण्वन प्रक्रिया द्वारा जमाया जाता है | लेक्टोज की किण्वन प्रक्रिया के होने से लेक्टिक अम्ल बनता है | लेक्टिक अम्ल दूध के प्रोटीन से प्रतिक्रिया कर उसे जमाता है | और इसका यूनिक खट्टा स्वाद प्रदान करता है |

दही के फायदे

दही पोषक तत्वों से भरपूर होते है | दही में कैल्शियम के साथ साथ विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है | 

छालों में दही के फायदे 

दही को शहद के साथ मिलाकर लगाने से   छालों में बहुत आराम मिलता है और जल्दी ठीक होते है | इसके अलावा आप भोजन के साथ दही का सेवन करके भी छालों में तेजी से आराम मिलता है | या फिर छाछ से कुल्ला कर सकते है इससे भी छाले तेजी से ठीक होते है | 

दही के फायदे ह्रदय के लिए 

दही में संतृप्त वसा होती है और इसके बारे में यह माना जाता है की यह ह्रदय के लिए हानिकारक है, लेकिन इसको प्रमाणित नहीं किया जा सका है | बल्कि यह ह्रदय के लिए बहुत लाभकारी होता है | क्योंकि दही के सेवन से शरीर में HDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है | इससे ह्रदय स्वस्थ रहता है | और इससे ह्रदय रोग में भारी कमी होती है | 

दही से अच्छा होगा इम्यून सिस्टम 

दही के सेवन से जो सबसे बड़ा फायदा है वो ये है की इसके सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि की इम्युनिटी बढ़ती है | और बीमार होने की सम्भावनाओ को कम करती है | दही में मैग्निशयम, सेलेनियम और जस्ता जैसे खनिज लवण होते है जिसकी वजह से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है | इसमें विटामिन डी भी पाया जाता है जो की सर्दी और जुकाम जैसी बीमारियों को रोकने का काम करता है | 

दही  से बनेगी हड्डियों मजबूत 

हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे जरुरी तत्व होता है कैल्शियम | जो की दही में अच्छी मात्रा में पाया जाता है | इसके साथ ही इसमें पोटेशियम, फास्फोरस और विटामिन डी पाया जाता है जो की हड्डियों के लिए लाभकारी है | जो ऑस्टियोपोरोसिस के मरीज है उनकी हड्डियां कमजोर हो जाती है और हड्डी टूटने का डर रहता है | ऐसे में उन्हें दिन में 3 समय दही का सेवन करना चाहिए इससे उनकी हड्डिया और मांसपेशिया सुरक्षित रहती है | 

मोटापा कम करने में 

दही का सेवन करके मोटापे को भी कम किया जा सकता है | दही में मौजूद पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकते है | और कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण से शरीर में अनावश्यक चर्बी नहीं जमती है | जिसकी वजह से आपका मोटापा नहीं बढ़ता है | इसलिए मोटापे से बचने के लिए भोजन के साथ लस्सी का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है | 

त्वचा के लिए दही के फायदे 

त्वचा पर चमक लाने और उसे मुलायम के बनाने के लिए दही का सेवन एक बहुत ही अच्छा विकल्प है | दही में फास्फोरस, विटामिन ए और जिंक पाया जाता है जो की त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करते है | इसके लिए आप दही के साथ बेसन का उपयोग कर सकते है | एक कटोरी में उचित मात्रा लेकर दही और बेसन का पेस्ट बना लें | पेस्ट बनाने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगा लें | और 10 मिनिट बाद धो लें | इससे कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर निखार दिखने लगेगा | 

दही से मिलती है एनर्जी 

दही में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाया है जो की हमें एनर्जी प्रदान करता है | अगर आपको थकान या कमजोरी महसूस होती है तो आप दही का सेवन करके एनर्जी प्राप्त कर सकते है | दही के सेवन से भूख भी लगती है और खर्च की गयी कैलोरी भी वापिस पा सकते है | दही के सेवन से कैलोरी तो मिलती है लेकिन यह वजन को नियंत्रित करता है | 

दही के नुकसान 

दूध, दही जैसे डेयरी उत्पादों में लैक्टोज पाया जाता है | कुछ लोगो को लैक्टोज से एलर्जी हो सकती है ऐसे में उन्हें दही का सेवन नहीं करना चाहिए | क्योंकि इसके सेवन से उन्हें पेट में दर्द और दस्त की शिकायत हो सकती है | 

कुछ लोग दही में चीनी मिलाकर सेवन करते है लेकिन यह नुकसानदायक हो सकता है | क्योंकि चीनी के सेवन से डाइबिटीज और मोटापा जैसी समस्या हो सकती है | इसलिए दही में चीनी का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए | 

Leave a Comment