अगर दांत में हो तो दर्द आजमायें ये उपाय

Spread the love

दांत का दर्द जब होता है तो इंसान तिलमिला उठता है | एक दम से उठा दांत का दर्द जब होता है तो कुछ सूझता नहीं है की इसे कैसे ठीक किया जाएँ | ऐसे में दर्द की दवा आस पास हो तो ठीक है लेकिन अगर आपके पास दर्द की दवा नहीं है तो ये एक बड़ी परेशानी का कारन बन जाती है | और कई बार ये एलोपेथी दवा का भी कोई खास असर नहीं होता है | जब यह दांत का दर्द शुरू होता है तो यह आपके डैली रूटीन को खराब कर देता है | दर्द के कारन आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता है | ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपाय से अपने दांत के दर्द को पूरी तरह से दूर कर सकते है |  तो आइये जानते है उन उपायों के बारे में | 

लौंग 

लौंग दाँत के दर्द के लिए सबसे अच्छा नुस्खा है जिसका की उपयोग बरसों से हमारे घरों में होता रहा है | हमारे दांत में दर्द होने की वजह दांतो के अंदर बैक्टीरिया और कीटाणु होते है | जो की भोजन के कणों के सड़ने से होते है | ऐसे में लौंग के औषधीय गुण इन कीटाणु और बैक्टीरिया को खत्म कर देते है जिससे की दांत के दर्द में राहत मिलती है | आपके जिस भी दांत में दर्द हो रहा हो उसके ऊपर लौंग को रख लें | इससे दर्द दूर होने में स्थायी लाभ मिलता है | 

नमक का गुनगुना पानी 

दांत के दर्द को दूर करने के लिए गुनगुना पानी भी बहुत फायदेमंद है | इसमें अगर आप नमक मिला लेते है तो यह और भी उपयोगी हो जाता है | दांत में दर्द दांतो में फैली गंदगी की वजह से होता है इसलिए जब नमक के गुनगुने पानी से आप कुल्ला करते है तो आपके दांतो और मुंह की सारी गंदगी बाहर आ जाती है | इसलिए 1 गिलास पानी गर्म करके उसमे आधा या 1 चम्मच नमक मिलाकर उससे कुल्ला करें | आप अगर चाहे तो नमक की जगह फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकते है | इस उपाय से आपका दांत का दर्द दूर होता है | 

बर्फ 

दांत का दर्द दूर करने के लिए बर्फ भी एक बेहतर विकल्प है | आपके जिस दांत में दर्द हो रहा है उस पर आइस क्यूब रख लें | बर्फ को दर्द वाले दांत पर रखने से उस जगह का टेम्प्रेचर घट जाता है | इसलिए दर्द वाले हिस्से पर बर्फ से 15 से 20 मिनिट तक उस हिस्से की सिकाई करें | इससे आपको दांत के दर्द में राहत मिलेगी | 

सरसो का तेल और नमक 

सरसो का तेल दांत और मसूड़ों के दर्द में बहुत लाभकारी होता है |  सरसों के तेल में थोड़ा सा नमक मिलकर लगाने से यह दर्द तो दूर करता ही है साथ ही आपके मसूड़ों को भी मजबूत बनाता है |  पुराने समय से ही दांत के दर्द और मसूड़ों की मजबूती के लिए सरसो के तेल और नमक को मिलाकर लगाया जाता है | 

हींग

दांत का दर्द दूर करने के लिए हींग सबसे असरदार घरेलू नुस्खा है | हींग के इस्तेमाल से दांत के दर्द में तुरंत राहत मिलती है | दांत में दर्द होने पर चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिला लें | और फिर इस मिश्रण को रुई के फुहे में अच्छे से लगाकर इसे अपने उस दांत में लगा लें जिसमे दर्द हो रहा हो | हींग हर घर में आसानी से मिल जाती है, इसलिए इसे लगाना आसान है | और दांत के दर्द में राहत पा  सकते है | 

लहसुन 

लहसुन ना सिर्फ खाने को स्वादिस्ट बनाता है बल्कि साथ ही यह शरीर के लिए भी बेहद लाभदायक होता है | लहसुन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है | लहसुन में एलिसन नामक तत्व पाया जाता है यह आपके दांत के बैक्टीरिया को समाप्त करते है जिससे की आपके दांत का  दर्द दूर होता है |  दांत में दर्द होने पर आप एक लहसुन की कली को छीलकर उसे थोड़ा सा कूट ले और फिर उसे अपने दर्द वाले दांत पर लगा लें | इससे आपके दांत का दर्द दूर होगा | 

नमक और काली मिर्च 

दांत में यदि अधिक दर्द हो तो आप नमक और काली मिर्च का नुस्खा इस्तेमाल कर सकते है | काली मिर्च और नमक के एंटी बैक्टीरियल तत्व दांत के बैक्टीरिया को खत्म करते है | और दांत का दर्द दूर होता है |  दांत में दर्द होने पर थोड़ी सी काली मिर्च और नमक को मिलकर एक पेस्ट बना लें | अब इसे दर्द वाले दांत में लगा लें | इससे कुछ ही देर में आपके दांत का दर्द दूर होगा | 

 हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी | आगे भी हम सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी  जानकारी आपके लिए लाते रहेंगे |  अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर  करें | अगर आपके पास कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | 

Leave a Comment