दाद खाज Eczema Ringworm को जड़ से ख़त्म करें | निशान पूरी तरह मिटायें | Eczema, Itching Problem

Spread the love

फ्रेंड्स दाद खाज खुजली और एग्जिमा जैसे त्वचा रोग एक बार हो जाते है तो जल्दी से हमारा पीछा नहीं छोड़ते है | कई बार इन पर लम्बे समय से ली जा रही दवाइयों का भी कोई असर नहीं होता है | दाद खाद खुजली यानि की स्किन इन्फेक्शन  होने की कई वजह हो सकती है |

जिन जगहों पर अधिक पसीना आता है वंहा ये अधिक तेजी से फैलती है | इसके अलावा सर्दियों के मौसम में त्वचा के खुश्क  होने से भी खुजली और दाद खाज  अधिक फैलता है | 

इसके अलावा मच्छरों के काटने से , अधिक तनाव में रहने से , गीले कपडे पहनने से और शरीर को साफ़ सुथरा नहीं रखने से भी दाद , खाज और खुजली की समस्या पैदा होती है | अगर ये स्किन इन्फेक्शन की समस्या अधिक दिनों तक बनी रहती है तो इसके कारन एग्जिमा होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है |

लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक नुस्खे बताएंगे जिनसे आप  दाद, खाज, खुजली और किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को जड़ से मिटा पाएंगे|  और साथ ही इसके इस्तेमाल से आपके दाद खाज की वजह से हुए दाग भी पूरी तरह मिट जायेंगे |  तो आइये फ्रेंड्स जानते है कोनसे है वो असरदार नुस्खे, जिनसे आपको इस समस्या में तेजी से फायदा मिलता है |  

निम्बू और एलोवेरा करेगा दूर आपके दाद खाज को पूरी तरह 

2 चम्मच ताजे एलोवेरा जेल में 1 चम्मच निम्बू का रस और आधा चम्मच कपूर डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर ले | उसके बाद रोजाना इस मिश्रण को दाद वाली जगह पर लगा ले | और 1 घंटे के लिए उसी जगह पर लगा रहने दे |  उसके बाद इसे हलके गरम पानी से धो ले |

2 से 3 दिन तक ऐसा करने के बाद आप देखेंगे की दाद और खुजली की समस्या में काफी ज्यादा सुधार आ जायेगा | इसके अलावा नीम के इस्तेमाल से भी दाद की समस्या में बहुत तेजी से सुधार आता है | नीम के पत्तो को धोकर अच्छी तरह साफ़ कर ले | उसके बाद सरसो के तेल के साथ मिलाकर इसकी चटनी बना ले | 

इस तैयार चटनी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर रोजाना दाद और खुजली वाली जगह पर लगाए | दोस्तों यह नुस्खा इतना असरदार है की शुरुआती स्टेज पर इसका इस्तेमाल किया जाये तो यह केवल 2 से 3 बार में ही दाद को पूरी तरह से ख़त्म कर देता है |

इसके अलावा दाद ठीक हो जाने के बाद अगर त्वचा पर उसके दाग रह जाते है तो, मुल्तानी मिटटी में आलू और निम्बू का रस मिलाकर इसका पेस्ट बना ले | इस पेस्ट को रोजाना दाग वाली जगहों पर लगाए | ऐसा लगातार करने से मात्र 2 से 3 दिन में दाद 50 % तक हलके हो जाते है | 

नारियल तेल और कपूर का यह नुस्खा दाद और खाज के साथ ही मिटाएगा निशान भी 

 इसके अलावा नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से दाद के बाद होने वाले दाग तेजी से हलके होने लगते है | और साथ ही अरंडी का तेल भी दाद से होने वाले निशानों को मिटाने में बहुत अधिक फायदेमंद होता है|  रोजाना नहाने के पानी में नीम के पत्ते डालकर स्नान करें |

क्युकी ऐसा करने से यह इस बीमारी को और ज्यादा बढ़ने से रोकता है | इसी के साथ  नहाते समय जिस जगह पर आपके दाद हुआ है, उस जगह पर साबुन या शैम्पू का इस्तेमाल ना करें | अगर आपको बार बार दाद की समस्या होती रहती है तो  ऐसी स्थिति में खानपान पर ध्यान देना भी बहुत आवश्यक हो जाता है |

खाली पेट ताजे  एलोवेरा जेल या एलोवेरा जूस का सेवन करें | क्युकी ऐसा करने से हमारे शरीर में खून की सफाई होती है और 1 बार ठीक हो जाने के बाद दुबारा कभी नहीं होता है | दाद या किसी भी तरह का त्वचा रोग होने पर बहुत ज्यादा नमक खटाई और मीठी चीजों का सेवन ना करें |  क्युकी इन सभी चीजों से यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है | 

हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी | आगे भी हम आपके सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें, धन्यवाद | 

Leave a Comment