स्किन पर कील मुहासे हो रहे है इसे साधारण ना समझे ये सीरियस स्किन प्रॉब्लम के लक्षण है | और इनको साधारण समझने की भूल आप पर बहुत भारी पड़ सकती है | क्युकी यह संकेत इशारा करते है एक गंभीर बीमारी की और | आज के समय में डॉक्टर आपकी जाँच देखकर ये बता देते है, की आपके शरीर में क्या बीमारी है और कौन कौन सी बीमारी होने की सम्भावना है | लेकिन अच्छे वैध या फिजिशियन आपके शरीर का हाल आपके चेहरे के लक्षणों से ही जान लेते है |
हमारे शरीर के सभी अंग इंटरकनेक्टेड रहते है | जिनकी वजह से शरीर में किसी भी तरह कि गड़बड़ी होने पर हमारा शरीर इसके संकेत देते लगता है | जैसे की पेट में दर्द होना यह संकेत देता है, की आपके डाइजेशन में गड़बड़ी है | सर्दी जुकाम होना गले के ख़राब होने का , त्वचा संबंधी समस्या से पता चलता है की आपको पेट सम्बन्धी या हार्मोन सम्बन्धी समस्याए है | किसी भी बीमारी के होने पर हमारे चेहरे पर कई तरह के बदलाव होने लगते है जिनसे यह पता लगाया जा सकता है की शरीर में क्या खराबी है और उसका क्या निदान है |
सभी अंग जुड़े होते है कोशिकाओं के जरिये
हमारे पुरे शरीर में कोशिकाओं का जाल बिछा होता है जो की हमारे शरीर के सारे अंगो को एक दूसरे से जोड़ती है | इसलिए शरीर के किसी भी अंग में किसी भी तरह की गड़बड़ी आने पर चेहरे के अलग अलग जगहों के रंग में परिवर्तन , दाग धब्बे, मस्से , झुर्रिया , पिम्पल और आँखों के रंग में बदलाव के लक्षण के रूप में दिखाई देने लगते है | जिन्हे अच्छे डॉक्टर और वैध देखते ही पता लगा लेते है |
हमारे शरीर में खून की कमी हो या आवश्यक नुट्रिशन की कमी सभी का प्रभाव हमारे चेहरे पर किसी ना किसी रूप में दिखाई देने लगता है | इससे ना सिर्फ सामन्य बल्कि किडनी फेफड़े,लिवर, आंतो,दिमाग और दिल की गंभीर बीमारियों का भी पता समय से पहले ही लगाया जा सकता है | शरीर में बढ़ा कोलेस्ट्रॉल , शुगर और यूरिक एसिड का पता भी बिना किसी चेकअप के लगाया जा सकता है | और इस तरह आप सही समय पर अपने शरीर में पोषण तत्वों की कमी और बीमारियों को जानकर उनको ठीक कर पाएंगे |
आइये जानते है चेहरे के अलग अलग हिस्से हमारी बॉडी के किन किन इंटरनल ऑर्गन से जुड़े होते है और त्वचा से जुड़े बदलाव हेल्थ से जुडी कोन कोनसी बातो की जानकारी देते है |
फोरहेड यानि की माथे के पिम्पल और निशान
हमारे माथे का ऊपरी हिस्सा बड़ी आंत और ब्लेडर यानि की मूत्राशय से जुड़ा होता है | अगर हमारे माथे का ऊपरी भाग बिना किसी दाग धब्बे के यानि की पूरी तरह साफ़ है, तो यह स्वस्थ किडनी और अच्छे पाचन की निशानी मानी जाता है | ऊपरी माथे पर होने वाले पिम्पल दर्शाते है, की खान पान में लापरवाही के चलते पाचन में कंही ना कंही गड़बड़ी है | और साथ ही शरीर में टोक्सिन की मात्रा बढ़ रही है |
ये उपाय आजमायें
ऐसे में बाहर का जंकफूड बंद कर दे और शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट बढ़ाने की कोशिश करें | ऐसे में ग्रीन टी अलसी के बीज और निम्बू पानी जैसी चीजों का सेवन किया जा सकता है | ऊपरी माथे की त्वचा अगर लाल होती है तो यह अधिक शराब या चाय कॉफी पिने का संकेत है | वही सफ़ेद चत्ते या दाग धब्बे बहुत ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट या बहुत ही दूषित तेल के सेवन का नतीजा हो सकते है | स्थितियों में मीठी पी जाने वाली चीजों के सेवन से या ज्यादा टेंसन की वजह से माथे का बिच वाला हिस्सा लाल नजर आने लगता है |
फोरहेड यानि की माथे के निचले हिस्से के पिम्पल और निशान बताते है
हमारी आईब्रोज के ऊपर वाला भाग यानि की माथे का निचला हिस्सा हमारी दिमागी सेहत , नाड़ी तंत्र,पाचन तंत्र और स्वसन तंत्र से जुड़ा होता है | इस जगह पर होने वाले पिम्पल स्ट्रेस , डिप्रेसन कमजोर ब्लड सर्कुलेशन और ठीक से नींद ना आने का संकेत देते है | ऐसे में जल्दी सोना शुरू करें और रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले | इसके अलावा मॉर्निग वॉक और मेडिटेसन जल्द से जल्द शुरू कर दे | इस जगह पर सूजन वाले वाले लाल पिम्पल बहुत ज्यादा दवाइया एंटी बाइटिक्स और केमिकल वाली चीजों का ज्यादा सेवन करने का संकेत देते है | इन सभी अंदरूनी कारणों के साथ साथ माथे पर होने वाले कील मुहसो के पीछे बालो पर लगाए जाने वाले प्रोडक्ट्स का भी हाथ हो सकता है | ऐसे पिम्पल्स को pomade एक्ने कहा जाता है | जो लोग बालो में केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स या तेल अधिक मात्रा में लगाते है तो कई बार उन प्रोडक्ट्स का अवशेष हमारे फोरहेड पर भी आ जाता है | जिससे माथे पर एक्ने और ब्लेक हेड्स या वाइट हेड्स होना शुरू हो जाते है |
नाक पर होने वाले पिम्पल और निशान बताते है
हमारी नाक वाला हिस्सा जुड़ा होता है हमारे नाड़ी तंत्र, रक्त प्रवाह तंत्र, और दिल से | इसलिए नाक पर पड़ने वाले प्रभाव से कई तरह की बातों को जाना जा सकता है | जिन लोगो के नाक पर मुहासे होते है उन्हें हाइब्लडप्रेशर की दिक्कत होती है | इसके अलावा जिन लोगो के नाक पर बड़े आकर के पिम्पल होते है यह उनके खून में अशुद्धता का संकेत होता है | हमारे लिवर और पित्ताशय में किसी भी तरह की गड़बड़ी आने पर हमारी दोनों आँखों के बिच बाले हिस्से पर इसका प्रभाव दिखने लगता है |
जब हमारे पेट में कफ और चर्बी अधिक बढ़ जाती है ऐसे में आँखों के बिच में यानि नाक वाले हिस्से में गहरी रेखाएं बनने लग जाती है | हमारा लिवर जितना कमजोर होता है ये रेखाएं उतनी ही गहरी होती जाती है | यदि आप के चेहरे के इस भाग में पीलापन और पिले चिकत्ते दिखाई देते है तो समझ लीजिये की आपके लिवर में पथरी या गांठ जैसी समस्या हो सकती है |
आजमायें ये उपाय
ऐसे में आप को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है | इन संकेतो के नजर आने पर आप तेल मसालेदार खाना और जंकफूड खाना बंद कर दे और अपने खाने में फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें | जिन लोगो के नाक के सिरों पर सूजन होती है उन्हें समझ जाना चाहिए की उनके शरीर में शुगर और फैट की मात्रा अधिक हो गयी है |
आँखों के आसपास की त्वचा का कालापन
आँखों की चारो और की त्वचा का बदलाव हमारे खानपान की आदतों को दर्शाता है | नींद पूरी ना होने की वजह से आँखों के निचे कालापन तो आता ही है | लेकिन बहुत ज्यादा नमक भुनी हुई सुखी चीजे, सूखे स्नेक्स और मैदे से बनी बैंड चींजे हमारी किडनी के काम को मुश्किल बना देती है | जिससे उसमे सिकुड़न आने लगती है और आँखों के आसपास कालापन आने लग जाता है | इसके साथ ही आखो से आसपास की त्वचा बैगनी नजर आये तो यह खून में शुगर बढ़ने का संकेत हो सकता है | और साथ ही बहुत ज्यादा दवाइया खाने पर भी ऐसा हो सकता है |
आईब्रोज और आँखों के बिच वाले हिस्से में जब त्वचा मोटी या ढीली होने लगे तो समझ जाइये की आप समय पर और सही तरह से भोजन नहीं कर रहे है | या आपका खानपान बहुत ज्यादा अस्तव्यस्त है | इसी तरह आँखों के निचे सूजन और थैलीनुमा चर्बी जमा होना शरीर में कफ या बलगम की अधिकता का संकेत होता है |
कान पर होने वाले पिम्पल बताते है
कान की नसों का सम्बन्ध हमारे दिमाग और किडनी से जुड़ा होता है | कान पर जब दर्दनाक पिम्पल हो जाये तो यह किडनी की गड़बड़ी को दर्शाता है | कान का अक्सर लाल रहना अक्सर हाईब्लड प्रेशर का संकेत होता है | और साथ ही कई बार जिन लोगो को बहुत अधिक गुस्सा आता है उनके कान भी अधिकतर लाल और गरम रहते है | ऐसा होने पर पानी ज्यादा से ज्यादा पिए और चाय कॉफी को अवॉयड करके किडनी की सफाई करने वाली चीजों को ज्यादा खाये |
गले के पिम्पले बताते है
हमारे गले की त्वचा फेफड़ो की गतिविधियों तथा ब्लड सर्कुलेशन और कई बार पाचन से भी प्रभावित होती है राइट साइड पर होने वाले पिम्पल एलर्जी, स्मोकिंग और रेस्पिरेटरी स्ट्रेस की वजह से हो सकते है | गालो की त्वचा पतली होना शरीर में प्रोटीन की कमी को दर्शाता है | गालो पर उभरी हुई नसे दिखना शरीर में पोषक तत्वों की कमी का नतीजा होता है | ज्यादा शराब पिने वाले लोगो के गाल और चेहरा पुरे समय लाल और डार्क नजर आते है |
दूध का अधिकसेवन करने से या दूध के साथ विरुद्ध चीजों का अधिक सेवन करने से चेहरे पर सफ़ेद धब्बे हो सकते है | और साथ ही सफ़ेद धब्बे पेट में कीड़े होने का भी संकेत देते है | काले धब्बे लिवर में टोक्सिन और शरीर में बलगम जमा होने का संकेत है | गालो पर निशान या झाइयां अक्सर बहुत ज्यादा टेंसन लेने या सूरज की अल्ट्रा वॉइलेट किरणों के बुरे प्रभवो की वजह से भी हो सकते है |
अगर महिलाओं के चेहरे पर आते है बाल
महिलाओ के चेहरे पर हलके बाल उनके रिप्रोडेक्टिव सिस्टम और हार्मोन्स की गड़बड़ी को दर्शाते है | कई बार कील मुहासे होने के पीछे ओवरिस से जुड़े रोगो का भी हाथ हो सकता है | जब हम टीनेज क्रॉस करते है तो हमारे हार्मोस में तेजी से बदलाव आता है | ऐसे में जबड़े के आसपास गालो पर पिम्पल होना शुरू हो जाते है | और ध्यान ना देने पर यह पुरे चेहरे में भी फ़ैल सकते है |
होंठो का रंग बताता है
हमारे होंठो के आसपास की त्वचा का हमारे पेट और छोटी आंत से कनैक्शन होता है | गुलाबी और लाल होंठ शरीर में सही ब्लड प्रेशर और साफ़ खून को दर्शाते है | और साथ ही यह इस बात का भी संकेत देते है की हमारे फेफड़े और पाचन तंत्र बढ़िया तरह से काम कर रहे है | सूखे और बेरंग होंठ शरीर में हीमोग्लोबिन और खून की कमी के साथ साथ ख़राब ब्लड सर्कुलेशन का भी संकेत देते है | खून में बहुत अधिक नामक, फैटी एसिड और शुगर होने से होंठो का रंग काला पड़ने लगता है |
काले होठ किडनी और लिवर की कमजोरी होने का संकेत भी हो सकते है | होंठो पर कंही कंही काले धब्बे चीनी का ज्यादा सेवन करने और धूम्रपान करने के कारन होते है | शरीर में हॉर्मोनियल वीकनेस और पानी की कमी होने पर होंठो पर लकीरे यानि की झुर्रिया आने लगती है | बार बार बाहर का जंक फ़ूड खाने, खाना खाने के बाद बैठे रहने और कब्ज होने की वजह से होंठो के आसपास वाले एरिया में पिम्पल्स होने लगते है | कई बार 1 या 2 और कई बार बहुत ज्यादा मात्रा में भी निकल सकते है | ऐसा होने पर ज्यादा से ज्यादा सब्जिया खाये और बासी भोजन को अवॉयड करके हमेशा फ्रेश चीजों का ही सेवन करें |
होंठो के निचले हिस्से ( chin ) पर होने वाले पिम्पल और निशान बताते है
आपके चेहरे का होंठो के निचले वाला हिस्सा आपकी किडनियों और रिप्रोडेक्टिव ऑर्गन से जुड़ा हुआ होता है | महिलाओ में होने वाली पीरियड्स की गड़बड़ी या हार्मोन्स के असंतुलित होने पर चेहरे के इस हिस्से में पिम्पल हो सकते है | इसके अलाव इस हिस्से में सूजन होना संकेत देता है की पुरुषो और महिलाओं की जननेन्द्रियों में किसी तरह की गड़बड़ी है |
महिलाओ में पीरियड्स की समस्या आने पर चेहरे पर मुहासे और बाल आने जैसे लक्षण दिखाई देने लगते है | इसके अलावा खानपान की कुछ चीजों से भी एलर्जी होने पर इसके प्रभाव हमारे चेहरे की स्किन पर दिखाई देने लगते है | और धुप की वजह से भी हमारे चेहरे पर मालिज्म और पिग्मेंटेशन की प्रॉब्लम दिखाई देती है |
तो फैंड्स इस तरह आप अपने चेहरे से अपने शरीर के अंदर चल रही किसी भी तरह की प्रॉब्लम का पता लगा सकते है | अगले वीडियो में मैं आपको दूध पिने के कुछ नियम बताउंगी जिन्हे नहीं जानने पर दूध फायदे की जगह नुकसान पहुँचता है |