पिम्पल और दाग धब्बों से परेशान है इन्होने आपकी खूबसूरती को बिगाड़ दिया है | आपको लोगो से मिलने में शर्म आने लगी है और लोगों की तरह तरह की एडवाइज से तंग आ चुके है तो फ्रेंड्स परेशान ना हो और आज की इस पोस्ट में बताये गए नुस्खों को यूज़ करके आप अपने कील मुहासों को हमेशा के लिए अलविदा कर देंगे |
कैसे पड़ जाते है चेहरे पर दाग धब्बे
हमारे चेहरे पर बनने वाले इन दाग धब्बो के बनने का असली कारन पिम्पल होते है | हम जब बचपन से किशोर अवस्था में कदम रखते है तो हमारे चेहरे पर पिम्पल होना शुरू हो जाते है | कई लोगो के उम्र बढ़ने के साथ पिम्पल होना बंद हो जाते है लेकिन कई लोगो के ये बार बार होते रहते है | पिम्पल ख़त्म होने के बाद भी इनके निशान काले और गहरे गुलाबी धब्बो के रूप में चेहरे पर ही रह जाते है | साथ ही कई बार जब पिम्पल लम्बे समय तक रहते है और बड़े होकर फट जाते है तो इसकी वजह से चेहरे पर एक गड्ढे का निशान बन जाता है |
नुस्खा नंबर 1 – एलोवेरा दूर करेगा दाग धब्बे
आपको पहला नुस्खा बताने जा रही हु उसे बनाने के लिए हमे चाहिए एलोवेरा , निम्बू,गुलाबजल ,शहद, और बेसन | फ्रेंड्स एलोवेरा हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्युकी इसमें पाया जाता है विटामिन E और विटामिन C | इसके अलावा इसमे मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व हमारी त्वचा के दाग धब्बो को हटाने में बहुत फायदेमंद होते है | इसके अलावा हमने इसमें निम्बू लिया है |
निम्बू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टी पायी जाती है जो की हमारी त्वचा की रंगत को निखारकर उसे गोरा बनाती है | और हमारे चेहरे पर होने वाले काळे दाग धब्बो की समस्या को भी दूर करती है | इस नुस्खे को बनाने के लिए हम 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच शहद मिलाएंगे | फिर उसमे आधा चम्मच निम्बू का रस और आधा चम्मच गुलाबजल डालेंगे | अब इसमें 2 चम्मच बेसन डालकर इसे अच्छी तरह मिला लेंगे | अगर आपको लगे की यह पेस्ट अधिक गाढ़ा हो गया है तो इसमें गुलाबजल की मात्रा थोड़ी और बढ़ा देंगे |
उपयोग करने का तरीका
इस पेस्ट के तैयार हो जाने के बाद इसे अपने चेहरे की उन जगहों पर लगाए जंहा काले दाग धब्बे हो उन जगहों पर 10 मिनिट तक इस पेस्ट से मालिश करें | इसके बाद थोड़ी देर इसे वह लगे रहने दे और उसके बाद नार्मल पानी से धो ले | 15 दिनों में ही इस नुस्खे के इस्तेमाल से आपके चेहरे के दाग हलके होकर बिलकुल गायब हो जायेंगे |
नुस्खा नंबर 2- टमाटर , आलू और निम्बू है बहुत असरकारी
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको जरुरत होगी टमाटर निम्बू और आलू की | दोस्तों कई बार हम हमारे किचन में पायी जाने वाली चीजों से भी वो परिणाम पा सकते है जो हमें महगी महगी क्रीम और दवाइया भी नहीं दे पाती | टमाटर में विटामिन सी पाया जाता है और यह हमारी स्किन में मौजूद गंदगी को निकालकर स्किन पोर्स को छोटा करता है |
जिससे चेहरे का कालापन और डलनेस बहुत कम होती है | और साथ ही कील मुहासो की समस्या भी कम होती है | इसे बनाने के लिए मिक्सर के अंदर आधा आलू छिलका हटाकर डाले और फिर उसमे आधा टमाटर मिक्स करके एक चौथाई निम्बू डाले और इन तीनो चीजों को अच्छी तरह मिक्सर में चलाये | इस तरह इसका एक पेस्ट तैयार हो जायेगा |
इस्तेमाल का तरीका
अब हमें इस पेस्ट को छानकर इसका रस अलग कर लेना है | और फिर इस रस से 5 मिनिट तक अच्छी तरह से मसाज करें | और उसके बाद 2 से 3 मिनिट तक उसे अपने चेहरे पर लगा रहने दे और फिर इसे नार्मल पानी से धो ले | मसाज करने से यह हमारी स्किन में अच्छी तरह से प्रवेश करता है और हमारी स्किन में मौजूद काळा धब्बो पिम्पल के निशान को बहुत तेजी से रिमूव करता है|
चेहरे पर मौजूद किसी भी तरह के दाग धब्बो को हटाने के लिए आलू सबसे ज्यादा इफेक्टिव होता है | इसमें नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पायी जाती है | इसलिए अगर आप चाहे तो आलू की स्लाइस से रोजाना मसाज करें | यह भी चेहरे के दाग धब्बो को बहुत तेजी से हटाता है |
नुस्खा नंबर 3- हल्दी है दाग धब्बो में बहुत उपयोगी
अगला नुस्खा बनाने के लिए आपको जरुरत होगी हल्दी पुदीना शहद और दालचीनी की | पुदीने को पीसकर इसका रस निकाल ले और फिर एक चम्मच पुदीने के रस में आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच दाल चीनी का पावडर और एक चम्मच शहद मिलकर इसका पेस्ट तैयार कर ले और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर उस जगह लगाए जहा पर काले धब्बे और निशान है |
10 से 15 मिनिट लगे रहने के बाद इसे नार्मल पानी से धो ले | इस नुस्खे का इस्तेमाल 1 हफ्ते रोजाना करने से चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे काफी कम हो जाते है | और फिर हलके होकर ख़त्म हो जाते है |
नुस्खा नंबर 4 चन्दन पाऊडर दूर करेगा दाग धब्बे
इसके अलावा एक और नुस्खा है जिसे बनाने के लिए आपको जरुरत होगी चन्दन पावडर की | चन्दन पावडर आपको किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर या पतंजलि स्टोर पर मिल जायेगा | इसके बाद हमें जरुरत होगी गुलाब जल बादाम का तेल जैतून का तेल और विटामिन E के केप्सूल की |
विटामिन के केप्सूल आपको किसी भी कॉस्मेटिक या केमिस्ट की यानि की दवाओं की दुकान पर कम दामों पर आसानी से मिल जाएगी | इसे बनाने के लिए 1 चम्म्च चन्दन का पावडर ले उसमे 1 चम्मच बादाम का तेल या जैतून का तेल मिलाये और फिर इसमें 1 विटामिन E के केप्सूल को फोड़कर उसके अंदर का आयल मिलाये | इसके बाद आधा चमच गुलाब जल डालकर इसमें मिक्स करें | इस तरह हमारा पेस्ट तैयार हो जायेगा |
इस तरह करे इस्तेमाल
इस पेस्ट को आप अपने पुरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनिट के लिए छोड़ दे | फिर उसके बाद 2 से 3 मिनिट के लिए हलके हाथो से मसाज करके इसे नार्मल पानी से धो ले | दोस्तों इस नुस्खे में मौजूद चन्दन मदद करता है हमारे चेहरे की रंगत को निखारने में और साथ ही विटामिन E हमारी स्किन में मौजूद मार्क्स को तेजी से हटाता है | इस नुस्खे का इस्तेमाल लगातार 7 दिन तक करने से चेहरे पर सभी तरह के दाग धब्बे ख़त्म हो जाते है |
नुस्खा नंबर 4- नारियल का तेल है फायदेमंद
अब जानते है एक और नुस्खे के बारे में जिसे बनाना बेहद आसान है और साथ ही यह बहुत ही असरदार भी है | इसे बनाने के लिए हमे चाहिए नारियल का तेल और कपूर | इसे बनाने के लिए हम १ चम्मच नारियल के तेल में 1 छोटा टुकड़ा कपूर मिलकर अपने चेहरे के उस भाग पर लगाएंगे जिस जगह पर काले दाग धब्बे अधिक है | इसे हम कॉटन की मदद से लगाइने और फिर थोड़ी देर बाद नार्मल पानी से धो लेंगे | कपूर का इस्तेमाल दाग धब्बो को हटाने के लिए पहले से ही किया जाता आ रहा है | इससे सालो पुराने दागों को भी हटाया जा सकता है |
हम उम्मीद करते है की आज की यह पोस्ट आपके जीवन में बहुत ही फायदेमंद सिद्ध होगी | आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताये | साथ ही और लोगो के जीवन में भी इन असरदार नुस्खों का फायदा हो इसके लिए इस पोस्ट को शेयर करें , धन्यवाद |