घर के बड़े बुजुर्ग हो या कोई रिस्तेदार हर कोई अच्छी सेहत के लिए बादाम खाने की सलाह देते रहते है | बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होती है और स्वास्थ्य के लिए बादाम के फायदे बहुत अधिक है | बादाम के गुण देखते हुए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह अक्सर देते है |
बादाम में प्रोटीन, विटामिन, अमीनो एसिड, मैग्नीशियम और फाइबर तो होते ही है इसके साथ ही इसमें कैल्शियम फास्फोरस, ताम्बा, लोहा, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है | बादाम की खेती भारत , मध्य पूर्व और अफ्रीका में की जाती है | आयुर्वेद में खास तौर पर इसे नसों और बुद्धि की लिए बेहद लाभकारी बताया गया है |
बादाम दो तरीके के होते है , एक तो मीठे बादाम और एक कड़वे बादाम| मीठे बादाम का उपयोग तो आम तौर पर खाने और भोजन में किया जाता है | वही कड़वे बादाम का तेल निकाला जाता है | जिसका उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है |
दुनिया भर में सबसे अधिक बादाम का उत्पादन अमेरिका में किया जाता है | भारत में बड़ी मात्रा में मीठे बादाम का आयात किया जाता है | बादाम का दूध भी बनाया जाता है जो की बहुत ही पौष्टिक होता है | तो आइये जानते है सेहत के लिए कितना फायदेमंद है बादाम |
बादाम के फायदे तेज दिमाग के लिए
बादाम के बारे में बच्चे बच्चे को भी पता है की इसके खाने से दिमाग तेज होता है| बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और जिन लोगो को भूलने की समस्या है वह भी बादाम के खाने से दूर होती है |
बादाम में विटामिन इ, बी 6 और जिंक पाया जाता है जो की दिमाग को एक्टिव रखती है , दिमाग की सेल्स को हानिकारक आक्रमण से बचाकर स्वस्थ रखती है साथ ही दिमाग की कोशिकाओं को रिपेयर करते है |
बादाम खाने से दिमाग में डोपामाइन और एड्रेनालाईन रसायनों का उत्पादन बढ़ता है जो की ध्यान और स्मृति को बढ़ाते है | इसलिए रोजाना रात को बादाम भिगो दे और सुबह उठकर खायें |
कब्ज से राहत दिलाने में बादाम के लाभ
बादाम शरीर की कब्ज को दूर करने के लिए बेहद फायदेमंद है | इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है , जो की शरीर के डाइजेशन सिस्टम को ठीक करता है पाचन अच्छा करता है जिससे कब्ज की शिकायत दूर होती है और शरीर भोजन से आवश्यक पोषक तत्वों को अच्छे से ऑब्जर्व कर पाता है |
ही इसमें अच्छी मात्रा में तैलीय पदार्थ होने के कारन यह सीने की जलन को भी दूर करता है |
बादाम के फायदे प्रेगनेंसी में
प्रेगनेंसी के दौरान बादाम का सेवन करने से बच्चे और माँ दोनों को फायदा होता है | इससे माँ के साथ साथ बच्चे को भी पोषण मिलता है | बादाम में फोलिक एसिड पाया जाता है जो की बच्चे को हृस्ट पुस्ट बनाता है और उसे स्वस्थ बनाता है |
अगर बच्चे में कोई विकार हो तो बादाम खाने से वे दूर होते है | माँ के बादाम खाने से बच्चे के तंत्रिका तंत्र के दोष दूर होते है |
बादाम लाभकारी है बालों के लिए
बादाम बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है | इसमें बायोटिन, ताम्बा, फैटी एसिड, मेगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते है जो की बालो की झड़ने, डेंड्रफ और कमजोर बाल की प्रॉब्लम को दूर करता है | यह बालों के पोषण के लिए बहुत ही अच्छा होता है |
बादाम के तेल को बालों में रोजाना लगाने से आपके बाल काले लम्बे और घने बनते है | और लेवेंडर के तेल के साथ इसको मिलाकर लगाने से बालो में डेंड्रफ की समस्या भी दूर होती है |
बादाम फायदेमंद है त्वचा के लिए
बादाम का तेल आपकी त्वचा त्वचा को नमी प्रदान करता है , और प्राकृतिक स्किन क्लींजर का काम करता है | अपनी त्वचा को साफ़ करने के लिए आप बादाम के तेल की कुछ बूंदो का इस्तेमाल कर सकते है | यह आपके चेहरे को साफ़ कर उसे ग्लोइंग बनाएगा | और बादाम के तेल की खासियत ये है की इसके लगाने से आपकी त्वचा तैलीय नहीं होती है |
बादाम बनाता है हार्ट को मजबूत
बादाम आपके ह्रदय के लिए बहुत ही लाभकारी होता है | इसमें अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम होता है जो की आपके हार्ट में ब्लड प्रेशर और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है |
यह हार्ट अटैक की संभावनाओं को कम करता है | बादाम में विटामिन इ और नॉन सेचुरेटेड फैट होती है जो की आर्टरीज को स्वस्थ बनाये रखती है | इसलिए अपने ह्रदय को स्वस्थ बनाये रखने के लिए रोजाना एक मुट्ठी बादाम खायें |
बादाम फायदेमंद है हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को हटाने में
बादाम में मौजूद पोषक तत्व शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल LDL की मात्रा को नियंत्रित करते है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाते है | एक रिसर्च में भी यह बात सामने आयी है की बादाम खाने से LDL कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 15 प्रतिशत तक घट जाती है |
बादाम फायदेमंद है हड्डियों के लिए
हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए शरीर में कैल्शियम की आवश्यकता होती है | बादाम में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो की हड्डियों की मजबूती के लिए जरुरी होता है | इसके खाने से गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस होने की सम्भावना कम हो जाती है |
बादाम से मिलती है ऊर्जा और शक्ति
बादाम खाने से शरीर में तुरंत ऊर्जा और शक्ति मिलती है | बादाम में प्रोटीन, राइबोफ्लाविन, मेगनीज और कॉपर होते है जो की शरीर को पोषण प्रदान करते है जिससे ऊर्जा और शक्ति मिलती है और शरीर बलिष्ट बनता है | इसके लिए रोजाना सुबह दूध के साथ बादाम का सेवन करना चाहिए |
बादाम फायदेमंद है डाइबिटीज में
बादाम में मौजूद पोषक तत्व शरीर में शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते है और साथ ही शुगर के कारण होने वाली समस्याओ की भी रोकथाम करते है | बादाम में फाइबर, वसा, विटामिन और कई तरह के खनिज होते है जो की शरीर में शुगर का स्तर सामान्य बनाये रखते है |
बादाम खाने के नुकसान
अधिक मात्रा में बादाम खाने से आपका वजन बढ़ सकता है क्युकी इसमें 14 g फैट और 167 कैलोरी होती है | इसलिए इसको जितनी मात्रा खाये उतना व्यायाम भी करें |
बादाम में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है जिसके अधिक सेवन से पेट में कब्ज और सूजन हो सकती है |
कड़वे बादाम में हाइड्रोसायनिक एसिड होते है जो की तंत्रिका तंत्र को धीमा कर सकते है जिसके कारन सांस लेने में तकलीफ हो सकती है |
हमारे शरीर के लिए विटामिन जरुरी होता है लेकिन विटामिन की अधिक मात्रा से सर दर्द, चक्कर, पेट फूलना जैसी समस्या हो सकती है इसलिए बादाम की संतुलित मात्रा का सेवन करें |