अरंडी का तेल एक वनस्पति तेल है जो अरंडी के बीजों से निकलता है | पुराने समय से ही अरंडी के तेल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए औषधि के रूप में किया जाता रहा है | अरंडी तेल की प्रकृति गर्म होती है , और यह भारत और अफ़्रीकी उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रो में पाया जाता है | इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लैमेन्ट्री गुणों के साथ ही अन्य पोषक तत्वों के कारन यह त्वचा, बाल, पेट, एंटी एजिंग , मुहासों और आँखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है | यही वजह है की बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, साबुन, मसाज आयल के साथ ही दवाओं में भी इसका प्रयोग किया जाता है |
अरंडी के तेल के फायदे झुर्रिया दूर करने में
अरंडी का तेल झुर्रियों को दूर करके त्वचा को जवान और मुलायम बनाता है | अरंडी का तेल त्वचा में अच्छे से ऑब्जर्व हो जाता है और त्वचा में कोलोजन के उत्पादन को बढ़ाता है | इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है, और उसमे सॉफ्टनेस आती है , और त्वचा में कसाव आता है जिससे की त्वचा की झुर्रिया दूर होती है | इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें | जिससे की आपके स्किन पोर्स खुल जायेंगे| इसके बाद अरंडी के तेल की कुछ बुँदे अपने चेहरे पर लगायें | और अच्छे से मसाज करें | कुछ ही दिनों में इसके चमत्कारिक परिणाम को मिलेंगे |
अरंडी के तेल के फायदे गठिया में
अरंडी के तेल में रीकोनोलिक एसिड और फैटी एसिड पाए जाते है जोकी त्वचा और मांसपेशियों की सूजन को दूर करने में एक बेहद फायदेमंद प्राकृतिक उपाय है | इससे अपने जोड़ो की मालिश करने से वहां का दर्द तो दूर होता ही है | सूजन भी दूर होती है | इसके एंटी बैक्टीरयल और एंटी इन्फ़्लीमेंट्री गुण आपकी मांसपेशियों और उत्तकों के दर्द दूर करने में खासे फायदेमंद होते है |
अरंडी के तेल के फायदे कब्ज दूर करने में
अरंडी के तेल में फैटी एसिड होता है जो की पेट सम्बन्धी विकारों को दूर करने में खासा प्रभावी होता है | यह आपकी आंतो की मांसपेशियों की दीवारों को मजबूत बनाता है जिससे की मल त्यागने में आसानी होती है | और आपके पेट में कब्ज की शिकायत दूर होती है | कब्ज दूर करने में अरंडी के तेल का यह तरीका खासा फायदेमंद है इसके लिए आप अधिकतम 15 ml मात्रा ले सकते है |
अरंडी का तेल फायदेमंद है चेहरे के मुहासों और दाग धब्बों में
अरंडी के तेल में मौजूद फैटी एसिड आपकी त्वचा के दाग धब्बो को दूर करने में फायदेमंद होते है | ये फैटी आपकी त्वचा की स्कार टिश्यू के चारों और मौजूद अच्छे टिश्यू का बढ़ाते है और धिरे धीरे स्कार टिश्यू पूरी तरह गायब हो जाते है | साथ ही इसमें मौजूद राइसिलिनोलिक एसिड मुहासों में मौजूद बैक्टीरिया से लड़कर मुंहासो की समस्या को दूर करता है | दाग धब्बो और मुहासों की समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें | इससे आपके स्किन पोर्स खुल जाते है | इसके बाद अपने चेहरे पर अरंडी के तेल की कुछ बूंदो से मालिश करें | इससे आपके मुँहासे और दाग धब्बे पूरी तरह ठीक हो जायेंगे |
अरंडी का तेल फायदेमंद है स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए
अरंडी का तेल स्ट्रेच मार्क्स को रोकने में बहुत प्रभावी होता है | स्ट्रेच मार्क्स गर्भावस्था के दौरान पेट की त्वचा में आये खिचाव के कारन होते है | इसे रोकने के लिए गर्भावस्था के अंतिम 3 महीनो में इसका इस्तेमाल करना चाहिए | इसमें मौजूद फैटी एसिड आपकी त्वचा को सॉफ्ट बनाते है जिससे की त्वचा पर निशान नहीं पड़ते है | इसलिए प्रेग्नेंसी के अंतिम महीनो में अरंडी के तेल से मसाज करनी चाहिए |
अरंडी का तेल फायदेमंद है बालों के लिए
अरंडी के तेल से बालों की जड़ों में पोषण मिलता है इससे बाल जड़ से मजबूत होते है | अरंडी के तेल से मालिश करने से सर के बाल मजबूत होकर घने होते है | इसमें मौजूद ओमेगा फैटी एसिड बालों को पोषण प्रदान करते है और इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है जो की बालों के विकास में बहुत ही लाभकारी होता है | इसलिए अरंडी के तेल से बालों की जड़ों में मालिश करें |
अरंडी का तेल फायदेमंद है दाद में
दाद की समस्या होने पर अरंडी के तेल के उपयोग से इसमें तेजी से फायदा मिलता है | दाद की समस्या एक ऐसी समस्या है जिसमे लम्बे समय तक दवाई लगाने से भी कोई फायदा नहीं होता है | अरंडी के तेल में अंडरएलेनिक योगिक पाया जाता है , जो दाद की समस्या को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है | इसके लिए 2 चम्मच अरंडी के तेल को 4 चम्मच नारियल के तेल के साथ मिक्स करके दाद वाली जगह पर लगाएं | इससे कुछ ही दिन में आपका दाद पूरी तरह ठीक हो जायेगा |
अरंडी के तेल के नुकसान
अरंडी के तेल की प्रकृति गर्म है , इसके त्वचा में लगाने से जलन और एलर्जी हो सकती है |
अरंडी के तेल का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त और पेचिश की समस्या हो सकती है |
जो महिलायें गर्भवती है उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए | क्युकी इसके सेवन से प्रसव जल्दी हो सकता है , और कई मामलों में इससे गर्भपात होने की सम्भावना भी रहती है |
अगर आपको स्किन एलर्जी है तो इसका उपयोग करने से बचना चाहिए |