यह कहावत तो आपने सुनी होगी एक अनार सौ बीमार | हां दोस्तों यह सच है अनार में ऐसे गुण पाए जाते है जो कई रोगो से हमारी रक्षा करते है साथ है हमारी इम्युनिटी को भी बढ़ाते है | इसलिए बीमार होने पर डॉक्टर भी अनार खाने की सलाह देते है | लेकिन अनार के कुछ ऐसे उपयोग है जिनसे आपके कई रोगों को जड़ से दूर किया जा सकता है | ना सिर्फ अनार बल्कि उसके छिलके भी हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते है | आज के इस वीडियो में हम आपको अनार के कुछ ऐसे ही उपयोग बताने जा रहे है जिनके बारे में सुनकर आप हैरान रह जायेंगे |
वैसे तो सभी तरह के फल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते है | लेकिन अनार में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जिससे वह हमारे स्वास्थ्य को अनेक तरह के लाभ पहुंचाता है | तो बिना देर किये हम जानते है अनार के फायदों के बारे में |
खांसी में अनार
अगर आपको खांसी की समस्या है और वह दवाई लेने के बाद भी ठीक नहीं होती है तो आप अनार से खांसी को जड़ से मिटा सकते है | लेकिन इसके लिए अनार के दानो की नहीं बल्कि हमें जरुरत होगी अनार के छिलको की | साथ ही जरुरत होगी नमक लहोरि की | जो की आपको किसी भी पंसारी की दुकान पर मिल जायेगा | सबसे पहले मीठे अनार के छिलकों को पीस ले | फिर 20 ग्राम अनार के छिलको के पावडर में 3 ग्राम लाहोरी नमक मिला ले | अब इन दोनों के मिश्रण में थोड़ा पानी डालकर इनकी 1-1 ग्राम की छोटी छोटी गोलियां बना ले | अब दिन में 3 बार 2-2 गोलियां चूसे |
इस दौरान खटाई से परहेज रखे | इसके अलावा अगर आपके काली खांसी है तो 6 ग्राम के अनार के छिलको को दूध में उबालकर छान ले | अब इस दूध को पि ले इससे काली खांसी में तुरंत फायदा मिलता है |
स्वप्नदोष
अगर आपको स्वप्नदोष की समस्या है तो कंधारी अनार के छिलको को बारीक़ पीसकर 3 ग्राम पानी के साथ ले | अगर आप 10 दिन तक इसका सेवन करते है तो स्वप्न दोष की समस्या पूरी तरह समाप्त होती है |
पीलिया
अगर किसी को पीलिया है तो 50 ग्राम मीठे अनार के दानो के रस को लोहे के किसी बर्तन में रखकर छत पर रख दें | सुबह इसमें कुंजा मिश्री 20 से 25 दिन तक उसे पिलाये | इससे आपकी पीलिया की समस्या पूरी तरह ठीक होगी | इस दौरान खटाई का का कम से कम सेवन करें |
दांत मजबूत
अगर आप चाहते है की आपके दांत मजबूत रहे तो इसके लिए अनार के फूलों को छाया में सूखा लें | फिर इन्हें बारीक़ पीसकर अपने मसूड़े और दांतो पर अच्छी तरह मल ले | अगर आपके दांतो में खून आते है तो बंद होंगे और इससे आपके दांत भी मजबूत होते है |
अगर आपके पेशाब में जलन रहती है और बार बार पेशाब आता है तो अनार के छिलको बारीक़ पीसकर 4 ग्राम रोजाना पानी के साथ दिन में दो बार सुबह शाम लें | इससे आपके पेट की गर्मी भी शांत होती है और पेशाब से जुडी कई तरह की समस्याओं में तेजी से फायदा मिलता है |
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक करे | कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें | साथ ही और लोगो को भी इस आर्टिकल का फायदा मिले इसके लिए इसे अधिक से अधिक शेयर करें |