अखरोट के फायदे और नुकसान | Benefits of Walnut in Hindi

Spread the love

अखरोट खाने में तो स्वादिष्ट होते ही है साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी अखरोट के फायदे बहुत अधिक है | अखरोट एक ऐसा ही ड्राईफ्रूट है जो की अपने अंदर मौजूद कई पोषक तत्वों की वजह से हमारे शरीर को कई रोगो से बचाने वाला और शरीर को पोषण देने वाला होता है |

अखरोट एक कड़े खोल वाला फल होता है जिसके अंदर की गिरी की आकृति इंसान के दिमाग की जैसी होती है | अखरोट में ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैट्स अच्छी मात्रा में होते है जो की हमारे स्वस्थ ह्रदय के लिए बहुत अच्छे माने जाते है |

अखरोट में पाली अनसेचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में पाये जाते है जबकि अन्य मेवों में मोनो अनसेचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है | इनके अलावा अखरोट में विटामिन ए, सी,के,इ,बी 6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मेगनीज, फास्फोरस, कॉपर और आइरन की अच्छी मात्रा होती है |

इतनी अधिक मात्रा में पोषक तत्व होने की वजह से यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है , लेकिन अखरोट खाने के कुछ नुकसान भी होते है जिनके बारे में भी हम आपको बताएंगे | लेकिन आइये पहले जान लेते है अखोरत खाने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में | 

अखरोट खाने के फायदे दिमाग तेज करने में 

अखरोट खाने से दिमाग के विकास के लिए बहुत फायदेमंद होता है | इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है | जिसकी कारन आपके सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है और स्मरण शक्ति तेज होती है |

ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है जिससे आपका तंत्रिका तंत्र सुचारु रूप से काम करता है | मस्तिष्क विकार दूर करने के गुणों के कारन इसे पागलपन को दूर करने के लिए भी अखरोट का सेवन एक अच्छा उपचार माना जाता है | 

अखरोट के फायदे हड्डियों की मजबूती के लिए 

अखरोट खाने से आपकी हड्डिया मजबूत बनती है | अखरोट में अल्फ़ा लिलोलेनिक फैटी एसिड पाया जाता है जो की हड्डियों को मजबूत और उसके विकास में सहायक होता है |

अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 हड्डियों और मांसपेशी की सूजन को दूर करता है और लम्बे समय तक हड्डियों को मजबूत बनाये रखता है | अखरोट के पोषक तत्व कैल्शियम के अवशोषण में मदद करते है जिससे की हड्डी मजबूत बनती है | 

अखरोट खाने के फायदे शुक्राणु बढ़ाने में 

अखरोट खाने से आपकी प्रजनन क्षमता बढ़ती है | अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके शुक्राणु की गुणवत्ता सुधारते है | और  आपके स्पर्म काउंट को बढ़ाते है | इसलिए प्रजनन क्षमता के विकास के लिए रोजाना 1 मुट्ठी अखरोट खाने चाहिए | 

अखरोट खाने के फायदे गर्भावस्था में 

गर्भवती महिलाओं को भी अखरोट के सेवन से बहुत फायदा होता है | यह माँ के गर्भाशय को मजबूत बनाता है और गर्भ में पल रहे बच्चे को पोषण प्रदान करता है |

बच्चे के दिमाग के सही विकास के लिए भी यह फायदेमंद होता है | अखरोट में रिबोफ्लॉविन, थियामिन और फलेट्स होते है जो की विटामिन बी प्रदान करते है जो की गर्भवती महिलाओ को स्वस्थ बनाये रखने के  लिए बहुत जरुरी होता है | 

अखरोट खाने के फायदे डाइबिटीज में 

डाइबिटीज में अखरोट का सेवन बहुत ही लाभकारी होता है | अखरोट टाइप 2 डाइबिटीज के इलाज में फायदेमंद होता है | रोजाना एक मुट्ठी अखरोट खाने से हाई डाइबिटीज की समस्या काफी हद तक दूर की जा सकते है | तो अगर आप भी डाइबिटीज से परेशां है तो अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करें | 

अखरोट खाने के फायदे वजन कम करने में 

जो भी व्यक्ती अपना वजन कम करना चाहता है उनके लिए अखरोट बहुत ही फायदेमंद होता है | अखरोट में फाइबर पाया जाता है जो की भोजन को अच्छे से पचाने में सहायक होता है |

इसमें संतुलित मात्रा में प्रोटीन, फैट्स और केलोरिज होती है जो आपके वजन को सामान्य बनाये रखने में मदद करती है | और संतुलित वजन आपके शरीर को स्वस्थ बनाये रखता है | 

अखरोट खाने के फायदे ग्लोइंग स्किन के लिए 

अखरोट में अच्छी मात्रा में विटामिन बी होता है जो की त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर बनाये रखने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | साथ ही यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को दूर करता है जिससे उम्र के बढ़ने के साथ होने वाले प्रभावों को दूर करता है | साथ ही विटामिन बी तनाव को भी दूर करता है |

तनाव से त्वचा डल पड़ने लगती है | अखरोट तनाव को दूर त्वचा को भी स्वस्थ बनाता है और आपको मानसिक रूप से शांति प्रदान करता है | 

कैंसर की समस्या में लाभकारी है अखरोट

अखरोट खाने से होने वाले फायदों के बारे में अमेरिका में की गयी रिसर्च में यह बात सामने आयी है की अखरोट खाने से स्तन कैंसर होने की सम्भावना बहुत कम हो जाती है |

अखरोट में  फेनोलिक एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा में होता है जो की ब्रेस्ट कैंसर , कोलोन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करते है | शोधकर्ताओं ने शोध में यह पाया है की अखरोट कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है और जो लोग रोजाना अखरोट खाते है उनके कैंसर होने की सम्भावना 30 से 35 % कम हो जाती है | 

अखरोट खाने के नुकसान 

  • अखरोट खाने से कुछ लोगो को एलर्जी की शिकायत हो सकती है | 
  • अखरोट की तासीर गर्म होती है , इसलिए इसके अधिक सेवन से बुखार , छाले तथा अन्य प्रकार की परेशानिया हो सकती है | 
  • अधिक अखरोट खाने से यह आपका वजन भी बढ़ा सकता है , इसलिए इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करें | 
  • कफ होने पर अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए | 

Leave a Comment