इलायची के 14 फायदे जानेंगे तो आज ही खाने लगोगे

Spread the love

आज के इस लेख में जानेंगे इलाइची क्या है इसके उपयोग क्या है ( cardamom in hindi )  और बड़ी इलाइची और इलाइची के फायदे ( cardamom benefits in hindi) क्या है | भारतीय मसाले ना सिर्फ की खाने को स्वादिस्ट बनाते है बल्कि यह बहुत सी बीमारियों में आयुर्वेदिक नुस्खों के रूप में भी प्रयोग किये जाते है | ऐसा ही एक मसाला है इलाइची | यह सुगन्धित होती है और इसका उपयोग सब्जी , चाय में स्वाद बढ़ाने और माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है | इलाइची बहुत से औषधीय गुणों से भरपूर होती है जिसकी वजह से कई तरहे के रोगो को दूर करने में इसे बेहद लाभकारी माना जाता है |

इलाइची क्या है  | What is Cardamom in hindi 

इलाइची जिंजिबरेसी प्रजाति के पौधे का फल होता है | इलाइची का पौधा 5 से 10 फ़ीट का होता है | इसमें इलाइची का फल गुच्छों के रूप में लगता है | इलाइची के पौधे को तैयार होने में 3 से 4 साल लगते है | इसके बाद इलाइची के फल को बाजार में बेचा जाता है | इलाइची की खेती भारत, भूटान, मलेशिया में बड़े पैमाने पर की जाती है | इसके पौधे को अच्छे से बढ़ने के लिए छायादार जगह की आवश्यकता होती है | 

Cardamom Meaning in Hindi  | 

CArdmom को hindi meaning इलाइची होती है | इलाइची को संस्कृत में एला कहते है | इसके अलावा इसका एक और नाम तीक्ष्णगंधा है | लैटिन भाषा में इसे एलेटेरिया कार्डोमेमम कहते है | 

इलायची के औषधीय गुण | Cardamom Nutrient in Hindi 

हमें हमारे रोजाना के जीवन में उन चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए जो की औषधीय गुणों से युक्त हो | इलाइची भी बहुत से औषधीय गुणों से युक्त होती है | 

पोषक तत्व 100 ग्राम मात्रा में 
ऊर्जा 311 kcal
प्रोटीन 10.76 ग्राम
वसा 6.70 ग्राम
फाइबर28.0 ग्राम
कार्बोहाइड्रेड68.47 ग्राम
खनिज पदार्थ (Minerals) 
आइरन 13.93 मि.ग्रा.
फास्फोरस178 मि.ग्रा.
कैल्शियम383 मि.ग्रा.
मैग्नीशियम229 मि.ग्रा.
ज़िंक 7.47 मि.ग्रा.
सोडियम 18 मि.ग्रा.

इलाइची के प्रकार | Cardamom Types in HIndi 

इलाइची 2 प्रकार की होती है –

हरी छोटी इलाइची – 

यह सबसे अधिक उपयोग में ली जाने वाली इलाइची है | हरे रंग की इस छोटी इलाइची में छोटे छोटे काले दाने होते है | मुख्यतः इसका उपयोग चाय को सुगन्धित और स्वादिस्ट बनाने मिठाइयों को सुगन्धित और स्वादिस्ट बनाने और माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है | 

काली बड़ी इलाइची 

बड़ी इलाइची का वैज्ञानिक नाम एमोमम है | यह नेपाल और भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम और वेस्ट बंगाल में खास तौर पर उगाई जाती है | यह स्वाद में तेज होती है और इसका उपयोग सब्जियों में मिठाइयों को सुगन्धित और स्वादिस्ट बनाने के लिए किया जाता है | 

इलाइची के फायदे | Cardamom Benefits in Hindi 

पाचन में है लाभकारी

छोटी इलाइची के सेवन करने से मेटाबॉलिज्म सही होता है जिससे आप जो भी खाते है वह शरीर में अच्छे से पच पाता है | इसमें पाए जाने वाले एंटी इन्फ्लैमेन्ट्री और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व हमारे शरीर की पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने का काम करते है | और अगर हमारा पाचन ठीक रहता है तो हम कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहते है |  

ब्लड प्रेशर कम करने में

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको दिन में 2 से 3 इलाइची का सेवन करना चाहिए | यह आपके  रक्तचापको को नियंत्रित करती है | और हाई ब्लड प्रेशर की वजह से होने वाले कई तरह के रोगो से हमें बचाती है | 

मुँह और दांतो के स्वास्थ्य के लिए 

इलाइची के ऊपर की गयी एक रिसर्च में यह बात सामने आयी है की इलाइची के खाने से मुंह में होने वाले स्ट्रेप्टो कोकस म्यूटन जैसे रोगो से बचा जा सकता है | रोजाना 2 से 3 इलाइची के सेवन से हमारे मसूड़े भी मजबूत होते है जिससे लम्बी उम्र तक भी हमारे दांत बने रहते है | 

रक्त की कमी को दूर करने में 

इलाइची में मेगनीज ताम्बा लोहा और विटामिन पाए जाते है  जो की शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढाती है और शरीर में खून की कमी को दूर करती है | साथ ही अगर आप थोड़ी सी मेहनत करने के बाद थकान महसूस करते है तो आपको रोजाना इलाइची का सेवन करना चाहिए | 

ह्रदय की धड़कनो को नियंत्रित करने में 

इलाइची में पोटेशियम, मेग्नेशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है जो की शरीर मे हार्ट बीट को सामान्य बनाये रखने में मददगार होते है | अगर आपकी भी हार्ट बीट असामान्य रहती है तो आपको भी नियमित रूप से इलाइची का सेवन करना चाहिए | 

तनाव दूर करने में 

इलाइची के सेवन से तनाव भी दूर होता है | दरअसल इलाइची में मौजूद पोषक तत्व शरीर के उन हार्मोन को सक्रीय करते है जो की तनाव को दूर करते है | इसलिए अगर आप भी कभी भी तनाव या डिप्रेशन महसूस करते है तो ऐसे में 2 से 3 इलाइची खा लें | इससे आपका तनाव दूर होगा और आप शांति महसूस करेंगे | 

उलटी को रोकती है 

बहुत से लोगो के साथ समस्या रहती है की जब भी वे कहीं यात्रा पर जाते है तो  सफर के दौरान उन्हें उलटी आने की शिकायत रहती है | ऐसे में अगर आपको भी सफर के दौरान उलटी आती है तो आप एक छोटी इलाइची अपने मुंह में रख सकते है | इससे आपकी उलटी तो रुकेगी ही आपका मुँह भी फ्रेश हो जायेगा | 

त्वचा को निखारने में 

त्वचा के लिए इलाइची को बहुत ही लाभकारी माना गया है | इलाइची के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को निखारने में बहुत ही लाभकारी होते है | त्वचा को निखारने के लिए आप इलाइची के तेल का उपयोग फेस मास्क के रूप में कर सकती है | और अगर चेहरे पर काले दाग धब्बे है तो उन्हें भी इलाइची के तेल के इस्तेमाल से ठीक किया जा सकता है |  इसके अलावा त्वचा की एलर्जी को दूर करने में भी इलाइची का तेल उपयोगी होता है | 

बालों के लिए 

बालों को जड़ों  से मजबूत बनाने के लिए भी इलाइची का प्रयोग किया जाता है | बड़ी इलाइची में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते है जो की सर की त्वचा को स्वस्थ बनाते है और अगर डेंड्रफ की समस्या है तो उसे दूर करते है | सर के स्केल्प को स्वस्थ बनाते है और उनमे कीटाणु को दूर करते है | 

कैंसर में

कैंसर आज के समय सबसे बड़ी बीमारियों में से एक है | इलाइची में एंटी प्रिवेंट गुण पाए जाते है जो की कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकते है | इलाइची के सेवन से त्वचा कैंसर होने का खतरा काफी कम हो जाता है |  हाल में आयी रिसर्च में भी यह बात सामने आयी है  की इलाइची के सेवन से कैंसर में लाभ होता है |

नपुसंकता दूर करने में 

इलाइची को कामेच्छा बढ़ाने के लिए भी उपयुक्त माना जाता है | इलाइची के सेवन से सेक्स करने की इच्छा जागृत होती है और इससे ना सिर्फ पुरुष बल्कि महिलायें भी यौन इच्छा बढ़ाने के लिए ले सकती है | इससे वैवाहिक जीवन मजबूत होता है | इलाइची का सेवन आप लोंग , शहद , काजू और बादाम के साथ कर सकते है | 

वजन बढ़ाने  में 

इलाइची के सेवन करने से मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है इससे पाचन प्रक्रिया अच्छी होती है | इससे भूख सही तरह से लगती है | इसलिए अच्छा पाचन होने और भूख सही तरह से लगने से आप अच्छे से भोजन कर पाते है | और इसलिए इलाइची वजन बढ़ाने में भी लाभकारीमाना जाता है | 

आस्थमा में 

अस्थमा ऐसी बीमारी है जिसमे मरीज को सांस लेने में बहुत दिक्कत आती है खांसी और कफ जमने लगता है | इस बीमारी में भी इलाइची के फायदे तेजी से अपना असर दिखाते है | इलाइची रक्त के संचार को ठीक कर शरीर के प्रत्येक अंग तक ऑक्सीजन पहुंचने की प्रक्रिया को सरल बनाती है | 

याददास्त बढ़ाने में 

इलाइची के सेवन से दिमाग भी तेज होता है और अगर किसी को भूलने की बीमारी है तो वह भी इलाइची के सेवन से दूर होती है | इसके लिए आप इलाइची का  किसी भी  तरह सेवन कर सकते है |  अगर  आप चाहे तो चाय में इलाइची मिलाकर पी सकते है या फिर छोटी इलाइची को चबाकर भी इसका सेवन कर सकते है |

इलाइची के नुकसान 

इलाइची का सेवन करने  से स्वास्थ्य को बहुत लाभ है लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को हानि भी हो सकती है|  इलाइची की तासीर गर्म होती है और इसके अधिक सेवन से पाचन तंत्र गड़बड़ हो सकता है | दस्त हो सकते है,  जी मिचलाना और त्वचा में जलन जैसी समस्या हो सकती है |

हम  उम्मीद करते  है की  इलाइची क्या है और इलाइची के फायदे से सबंधित यह लेख आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा | अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें | 

Leave a Comment