10 दिन लगातार नारियल के उपयोग से हर बीमारी होगी जड़ से ख़त्म

Spread the love

हमारी प्रकृति ने हमे कई नेमतों से नवाजा है | इनमें से कुछ चीजे तो ऐसी है जो हमारी सेहत के लिए अत्यंत लाभदायक होती है | आज के समय में हम लोग बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर के पास भागते है और फिर कई तरह की दवाइया खाते है | उन दवाइयों की वजह से वह बीमारी उस समय तो दब जाती है लेकिन पूरी तरह यानि की जड़ से ख़त्म नहीं होती है | और फिर उस बीमारी से हम बार बार परेशान रहते है | लेकिन पुराने समय में लोग इन बीमारियों को घर  में आसानी से मिलने वाली चीजों से ही ठीक कर लेते थे | इन्ही चीजों में से एक है नारियल |

नारियल के गुणों की वजह से इसे श्रीफल कहा जाता है 

 नारियल कई गुणों से भरपूर होता है  | नारियल के गुणों के बारे में हमारे आयुर्वेद में भी विस्तार से बताया गया है | संस्कृत में नारियल के फल को श्रीफल कहा गया है | और हिन्दू धर्म में नारियल का बहुत महत्व है | नारियल के बिना तो कोई पूजा और प्रार्थना पूर्ण नहीं मानी  जाती है, ये सब नारियल के गुणों के कारण ही है |  नारियल के अलग अलग प्रयोग से हमारे शरीर पर उसका प्रभाव भी  अलग अलग होता है | नारियल का पानी , सूखा नारियल , और नारियल का तेल इन सभी का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है | 

 नारियल के तेल को अलग अलग चीजों के साथ मिलाकर हर तरह की बीमारी की घरेलू दवा भी बनाई जा सकती है|  और साथ ही नारियल की छाल यानि की नारियल का सूखा रेशा पेट सम्बन्धी रोगो और त्वचा से जुडी  बीमारियों में काफी लाभदायक होता है | किसी अच्छे काम को शुरू करने से पहले हमारे यहाँ नारियल फोड़ा जाता है | किसी तरह हम नारियल को हमारी जिंदगी में शामिल कर ले तो इससे हमारी आँखे, दिमाग, त्वचा बाल और शरीर के सभी अंदरूनी अंगो का एक नया जीवन शुरू होने लगता है | 

नारियल को लेकर है कई गलतफहमी भी 

शरीर से जुडी कई तरह की समस्याए जैसे की मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल,किडनी की बीमारिया और यूरिक एसिड, पिम्पल्स,चोट के निशान, गंजापन, आँखों में कमजोरी, कब्ज, एसिडिटी,मुंह के छाले, दांतो की सडन, सर्दी खांसी और त्वचा की एलर्जी, डाइबिटीज, pcod, पाइल्स,थाइरोइड की प्रॉब्लम, जोड़ो में दर्द होना, लिवर से जुडी बीमारियां, घाव और मुंह के छालों को ठीक करने और यंहा तक की प्रेगनेंसी के दौरान भी नारियल का उपयोग करने से  अद्भुत लाभ मिलते है |  

इतना अधिक फायदेमंद होने के बावजूद भी नारियल से कोलेस्ट्रॉल और मोटापा बढ़ता है | या इसे डाइबिटीज होने पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए | इस तरह की कई तरह की ग़लतफ़हमी नारियल के साथ जुडी होती है | लेकिन मात्र नारियल ही ऐसी चीज है जिसे बच्चो से लेकर बूढ़े यहाँ तक की आपके पालतू जानवरो की सेहत को भी पूरी तरह रोगमुक्त रखा जा सकता है | 

नारियल से बढ़ती है ताकत और स्टेमिना 

नारियल के अंदर m c t यानि की मेडिअम चैन ट्राइग्लिसराइड की मात्रा अधिक होती है | m c t एक चमत्कारिक फैटी एसिड का ग्रुप होता है जो नारियल को बहुत ही खास और दूसरे फलों से अलग बनाता है | आपको जानकर हैरानी होगी m c t  जैसे फैटी एसिड माँ के दूध में भी मौजूद होते है | यह इतना अध्भुत होता है की जन्म लेने के कुछ महीनो तक पिए दूध का असर हमारे शरीर पर मरते दम तक बरक़रार रहता है | m c t  की मात्रा अधिक होने की वजह से नारियल ,नारियल का पानी और नारियल का तेल हमारे शरीर में आसानी से पचता है | और किसी भी दूसरी चीज के मुकाबले  यह हमारे शरीर पर ज्यादा जल्दी असर डालना शुरू कर देता है | इसी वजह से नारियल के तेल का सेवन करने से नारियल पानी या नारियल का दूध पिने से शरीर की एनर्जी और ताकत में तेजी से बदलाव आता है | और इसी वजह से नारियल के पानी में पाए जाने वाले mct  एर्गोजेनिक एड्स में भी बड़ी भूमिका निभाता है | एर्गोजेनिक एड्स वह सप्लीमेंट्स होते है जो की मैराथॉन में दौड़ने वाले रनर्स, साइकिल चलने वाले एथलीट्स और स्पोर्ट्स के खिलाडी अपनी ताकत और स्टेमिना को बढ़ाने के लिए लेते है | 

नारियल वजन और कोलेस्ट्रॉल घटाता है 

अपने रोजाना की डाइट में 1 चम्मच नारियल के तेल को शामिल कर देने से यह शरीर की  चर्बी और बेड कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है | नारियल का सबसे ज्यादा असर हमारे सेन्ट्रल एडपोसिटी  पर होता है | यानि की यह खासकर कमर के ऊपर वाले हिस्से में पेट कमर और हाथों पर जमा होने वाली चर्बी को कम करने के लिए ज्यादा लाभदायक होता है | हेल्दी फैट्स से भरपूर होने के कारन यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल और चर्बी को बढ़ने से रोकता है | इसलिए वजन घटाने के लिए जूस और सलाद में 1 चम्मच नारियल का तेल भी जरूर शामिल करना चाहिए | और हफ्ते में 2 नारियल तो जरूर खाने चाहिए | धीरे धीरे आप अपने शरीर में हल्कापन महसूस करने लगेंगे | 

नारियल शरीर और दिमाग को ठंडा बनाये रखता है 

नारियल हमारे शरीर और दिमाग को शांति प्रदान करने वाला फल होता है | और खासकर गर्मियों में इसका सेवन करने से हमारा पाचन अच्छा रहता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है | गर्मियों में रोजाना नारियल का पानी पिए और ताजे सूखे नारियल को तोड़कर पानी के साथ मिक्सर में चलकर इसका दूध तैयार कर ले | और दिन में 2 बार इसका सेवन करें | घबराहट एसिडिटी और अपचन के साथ साथ  यह शरीर में ठंडक बनाये रखने ,टेंसन और स्ट्रेस को दूर करने के लिए भी बहुत उपयोगी होता है | इसके अलावा गर्मी के मौसम में नहाने के पानी में 2 से 3 चम्मच नारियल का तेल और 1 चम्मच सेंधा नमक मिलाकर नहाये | इससे शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ती है और त्वचा चमकदार बनती है | 

नारियल है गर्भावस्था में लाभकारी 

गर्भावस्था यानि की प्रेगनेंसी के दौरान नारियल पानी या नारियल का तेल और सूखे नारियल का ज्यादा मात्रा में सेवन करना चाहिए | सुबह उठने पर होने वाली थकान , एसिडिटी, हार्ट बर्न और कब्ज होने पर नारियल का तेल लाभकारी होता है | और साथ ही नारियल पानी पीने  से पोटेशियम,मैग्नेसियम, कैल्शियम और विटामिन सी की कमी पूरी होती है | प्रेगनेंसी के दौरान नारियल खाने से होने वाले बच्चे की त्वचा का रंग निखरता है | और साथ ही यह दिमागी रूप से उसे ज्यादा स्वस्थ और बुद्धिमान बनाता है | 

नारियल के अंदर लॉरिक एसिड की मात्रा अधिक होती है | जो की हमारी दिल की सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है | और साथ ही यह खाना पचाने और चर्बी को कम करने की प्रक्रिया को भी तेज बनाती है | 

नारियल है मुंह और दांतो के लिए लाभदायक 

दांतों में कीड़े , सडन या पीलापन आ जाने पर नारियल का तेल बहुत लाभकारी होता है | इसके अंदर मौजूद हीलिंग प्रॉपर्टीज मुंह और दांतो में मौजूद सभी तरह के बैक्टीरिया को ख़त्म करने में बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है | रोजाना सुबह नारियल का कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर होती है, और साथ ही दांतो में जमी सभी तरह की गंदगी और बैक्टीरिया नस्ट हो जाते है |  धीरे धीरे दांतो की सड़न ठीक होने लगती है और दांत पूरी तरह सफ़ेद हो जाते है |

 नारियल हमारे नर्वस सिस्टम को मजबूत बनाता है | जिसका सीधा असर हमारे सोचने समझने और निर्णय लेने की शक्ति पर पड़ता है | और साथ ही हमारी आँखों की रौशनी को भी बढ़ाता है | नारियल के अंदर मौजूद mct दिमाग से शरीर के अंदर सिग्नल पहुंचाने की प्रक्रिया को आसान बनाकर ब्रेन फंक्शन को इम्प्रूव करता है | 

नारियल है पाचन और पेट की समस्याओं में लाभदायक 

आयुर्वेद में नारियल के तेल को रेचक यानि की लेगसिटी बताया गया है  यानि की अगर आपका पेट किसी भी वजह से ख़राब होता है तो नारियल या नारियल के तेल का सेवन करने से पेट और आंतो को तुरंत आराम मिलता है | जिन लोगो को कब्ज एसिडिटी, पेट साफ ना होना या  गैस जैसी प्रॉब्लम बनी रहती है | उन्हें नारियल को अपनी रोजाना डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए | 

नारियल है थाइराइड में लाभदायक 

नारियल का तेल थाइराइड फंक्शन को इम्प्रूव करता है | खासकर हाइपोथाइराइड में दूध के साथ नारियल के तेल का सेवन करने से  थाइराइड लेवल तेजी से कंट्रोल में आने लगता है | और साथ ही रोजाना नारियल खाने से शरीर में फैट बर्न होने की  गति  बढ़ती है | जो की थाइराइड में बढ़ रहे वजन को कम करने के लिए बहुत लाभदायक होता है | नारियल का तेल एकमात्र ऐसा तेल होता है जो की हर तरह की स्किन टाइप पर आसानी से सूट हो जाता है | 

नारियल का तेल ठंडा होता है | और गर्मियों में यह हमारी त्वचा को धुप में जलने से बचाता है |  सेंसेटिव स्किन या त्वचा पर पिम्पल होने पर नारियल के तेल को गुलाबजल के साथ मिलाकर लगाने से फायदा मिलता है | साथ ही चोट लगने पर घाव को तेजी से भरने के लिए नारियल के तेल के साथ हल्दी मिलाकर लगाए | पिम्पल के निशान या दाग धब्बो को दूर करने के लिए त्वचा की बादाम के तेल या नारियल के तेल से अच्छी तरह मसाज  करें | धीरे धीरे चेहरा साफ़ हो जायेगा और त्वचा चमकदार बन जाएगी | 

नारियलों को करें रोजाना के खानपान में शामिल 

अगर हम हमारे खानपान में नारियल के तेल को शामिल करते है तो यह हमारे  स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है | नारियल का तेल और किसी भी तेल की तुलना में सबसे अधिक तेजी से पचता है | और खाना पकाते समय यह जल्दी जलता भी नहीं है, क्युकी इसका स्मोकिंग पॉइंट बहुत ऊँचा होता है | जो तेल जल्दी जल जाते है, वे तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही नुकसानदायक होते है | 

आज के समय में बाल झड़ने , सफ़ेद होने और त्वचा जैसे रोग होने के पीछे भी सबसे बड़ी वजह ऐसे जले हुए तेल का सेवन  करना होता है | क्युकी जला हुआ तेल हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स की मात्रा को बढ़ाता है | इस तरह के तेल के सेवन से हमारी त्वचा भी जल्दी बूढी होने लगती है, और उस पर झुर्रिया आने लगती है और इसके अलावा हमारे शरीर के अंदरूनी अंगो की कार्यक्षमता में भी कमी आती है| इसलिए आपको जल्द से जल्द अपने भोजन में नारियल के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए |

 तो फ्रेंड्स अब आप जान गए है की नारियल आपके स्वास्थ्य के लिए कितना गुणकारी है, इस लिए नारियल को अपनी डाइट में शामिल करे और लम्बा और सेहतमंद जीवन जिए | 

हम उम्मीद करते है की आज की यह जानकारी आपके जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी | आगे भी हम आपके सेहत से जुडी ऐसी ही उपयोगी जानकारी लाते रहेंगे | अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे लाइक और शेयर करें | अगर आपके कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट करें, धन्यवाद | 

Leave a Comment