स्वास्थ्य के लिए अजवाइन के फायदे क्या है जानिए

Spread the love

भारतीय मसाले ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने वाले होते है बल्कि ये बहुत से औषधीय गुणों से युक्त भी होते है | जो की हमारी इम्युनिटी को बढ़ाते है और हमें निरोगी बनाते है | ऐसा ही एक मसाला है अजवाइन | अजवाइन का तड़का दाल को जायकेदार बनाता है और इसका स्वाद ना भूलने वाला होता है | आज के इस आर्टिकल में हम अजवाइन के फायदे के बारे  में जानेंगे| लेकिन कुछ मामलों में इसके नुकसान भी हो सकते है इसलिए हम इसके नुकसान के बारे में जानेंगे | 

अजवाइन क्या है ?

 अजवाइन के बीज Apiaceae परिवार के पौधे से सबंध रखते है |  इनका स्वाद तीखा होता है और इसके बीज थोड़े अंडाकार होते है | 

अजवाइन में पोषक तत्व

पोषक तत्व मात्रा
फाइबर21.2%
प्रोटीन17.1%
वसा21.8%
खनिज लवण7.1%
कार्बोहाइड्रेड6.6%

अजवाइन के फायदे 

अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होता है और हमारे स्वास्थ्य को निरोगी बनाये रखने के लिए यह बहुत लाभकारी है| 

हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करता है 

अजवाइन में थाइमोल और कार्विकाल जैसे दो योगिक पाए जाते है जो शरीर में पहुंचने वाले हानिकारक बैक्टीरिया और कवक के मार्ग में अवरोधक बनते है | एक रिसर्च में यह पता लगा है की हमारे खाने में विषाक्तता पैदा करने वाले इ कोलाई और साल्मोनेला को दूर कर हमें कई तरह के रोगो से बचाते है | 

पाचन में अजवाइन के फायदे 

अजवाइन का सबसे बड़ा गुण है की यह पाचन में बहुत लाभकारी मानी जाती है | अजवाइन मे फाइबर पाया जाता है जो की शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है | इसमें मौजूद पेट में गैस्ट्रिक जूस को रिलीज करता है जिससे की हमारा पाचन अच्छा होता है | पाचन अच्छा करने के लिए 1 चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच जीरा और आधा चम्मच सोंठ पाउडर का सेवन करें | इससे पाचन तो अच्छा होता ही है साथ ही पेट की जलन भी दूर होती है | 

सर्दी और जुकाम में अजवाइन के फायदे 

सर्दी और जुकाम में बंद नाक से अगर आप परेशान है तो  इसमें भी अजवाइन बहुत ही फायदेमंद है | अजवाइन और गुड़ को मिलाकर इन्हें गर्म करके मिला लें | और इसका सेवन दिन में 3 बार करें | इससे सर्दी , जुकाम और स्वसन सबंधी समस्या दूर होती है | इसके अलावा जुकाम होने पर आप अजवाइन को सेक करके एक पतले कपडे में रख लें | और इसे सूंघने से आपके जुकाम  और स्वसन सबंधी समस्या दूर होती है | 

जोड़ों के दर्द में 

अजवाइन का उपयोग जोड़ो के दर्द में भी बहुत उपयोगी साबित होता है | उनमें एंटीबायटिक तत्व होते है जो की जोड़ो की  सूजन  दूर होती है|  इसके साथ ही अजवाइन के ये एंटिबाइटिक गन दर्द को दूर करता है | जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए अजवाइन को पीसकर उसका पेस्ट बना लें | और इस  पेस्ट को अपने जोड़ो पर लगालें | इसके अलावा अजवाइन के बीजो को पानी में उबाल लें और इसके बाद हल्का गुनगुना रहने पर अपने पैर को भिगो लें | इससे पैरों की सूजन और दर्द में तेजी से आराम मिलता है | 

दांत और कान के दर्द में

अजवाइन का उपयोग कान और दांत के दर्द को दूर करने में भी उपयोग किया जाता है | अगर कान में तेज दर्द है तो अजवाइन के तेल की 2 बूँदें कान में डाल लें | इससे कान के दर्द में तेजी से आराम मिलता है | दांत में दर्द होने पर अजवाइन , नमक और गुनगुना पानी  को मिलाकर इसे अपने दर्द वाले दांत पर लगाएं | इसके अलावा अजवाइन मुंह की गंदगी को दूर करने में भी बहुत लाभकारी है | 

बालों को सफ़ेद होने से रोकने के लिए 

बालों के सफ़ेद होने का एक बड़ा कारन है शरीर में पोषक तत्वों की कमी | सफ़ेद बालों को पोषण देने के लिए बाहरी नुस्खों के साथ ही अंदरूनी नुस्खों की भी जरुरत होती है | अंदरूनी नुस्खों के रूप में आप नियमित रूप से अजवाइन का सेवन कर सकते है | इस नुस्खे के लिए करी पत्ता, सूखे अंगूर और अजवाइन को एक कप पानी में डालकर उबालें | आपको कुछ ही दिनों  में इसका फर्क दिखने लग जायेगा | 

त्वचा  के लिए अजवाइन के फायदे 

अजवाइन के सेवन से त्वचा को भी निखारा जा सकता है और मुँहासे के धब्बे को दूर करते है | इसके लिए अजवाइन के पेस्ट को मुँहासे पर लगाए | इससे त्वचा की गंदगी दूर होती है और मुँहासे ठीक हॉट है और दाग धब्बे दूर हो जाते है | 

शराब छुड़ाने में 

अजवाइन का उपयोग करके शराब भी छुड़ाई जा सकती है | इसके लिए 30 ग्राम मात्रा का अजवाइन का काढ़ा बना ले और उसके 2 महीने सेवन शराब पिने वाले व्यक्ति को कराएं | इससे शराब पीने की आदत छूट जाती है | जिन शराब पीने वालो को पेट में दर्द की शिकायत रहती है उन्हें 1 चम्मच अजवाइन के बीज का सेवन गर्म पानी के साथ करना चाहिए | 

किडनी स्टोन में अजवाइन के फायदे 

अजवाइन के उपयोग से किडनी की पथरी को भी दूर किया जा सकता है | इसके लिए अजवाइन के बीजो को शहद और सिरका के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए | यह किडनी की पथरी को तोड़ता है जिससे वह मूत्र के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाती है |

अजवाइन के नुकसान 

  • अजवाइन का अधिक सेवन करने  से  सर  में  दर्द  की शिकायत हो सकती है | 
  • अजवाइन अधिक नहीं खानी चाहिए नहीं  तो इससे पेट में अल्सर हो सकता है | 

Leave a Comment