स्वस्थ और मजबूत दांत के उपाय

Spread the love

सफ़ेद और चमकदार दांत आपकी खूबसूरती तो बढ़ाते है लेकिन इससे ज्यादा जरुरी होता है दांतों का मजबूत होना | क्युकी मजबूत दांत आपकी लम्बी उम्र तक साथ निभाते है | साथ ही मजबूत और स्वस्थ दांत होने से आप अपने भोजन को सही तरह चबा पाते है जिससे आपकी डाइजेशन प्रोसेस भी सही तरह से काम करती है |

मजबूत और स्वस्थ दांत आपकी केविटी , पायरिया और भी कई तरह की दांतों की बीमारी से बचाते है | तो फ्रेंड्स अगर आप भी  अपने दांतों को मजबूत और स्वस्थ बनाना  चाहते है तो हम आज आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है जो आपके दांतो को पत्थर जैसा मजबूत बना देंगे | 

हमारे मुंह में ३२ दांत होते है | हमारे जीवनकाल में 2 बार दांत आते है | एक तो दूध के दांत जो की अस्थायी होते है और 9 से 12 साल की उम्र तक टूट जाते है और उनकी जगह नए दांत आते है | हमारे दांतो का जो ऊपरी भाग है वो एनेमल होता है | आइये जानते है कोनसे वे उपाय जिनसे आपके दांत पत्थर जैसे मजबूत होते है |

आम के पत्तों से होंगे मजबूत दाँत

  सबसे पहले उपाय के रूप में हम यूज़ करेंगे आम के पत्तों का | आम के  ताज़ा पत्तों को हमें खूब चबाकर उन्हें थूक दे | रोजाना अगर आप ऐसा करते है तो आपके हिलते दांत मजबूत हो जायेंगे | साथ ही अगर आपके मसूड़ों से खून निकलता है तो वो भी बंद हो जायेगा | इसके अलावा आम के पत्तों का एक और प्रयोग है | इसके लिए आम के हरे पत्तों को छाया में सुखाकर पीस ले | और इस पावडर से रोजाना मंजन करें | इससे आपके दांत मजबूत तो बनेंगे ही साथ ही आपके दांत सफ़ेद और चमकदार बनेंगे | 

तिल से मजबूत दांत के उपाय

दूसरे उपाय के रूप में हम यूज़ करेंगे तिल का | आपको रोजाना 30 ग्राम काले तिल सुबह मजन करने के बाद और कुछ भी खाने से पहले खूब चबा चबा कर खायें | इसमें गुड़ या चीनी कुछ भी मिलाकर नहीं खाना है | ऊपर से एक गिलास ठंडा पानी पिए | यह प्रयोग आप सुबह शाम दोनों समय कर सकते है | ऐसा करने से 15 दिन में ही आपके दांत पत्थर की तरह मजबूत होंगे | 

हल्दी से बनेंगे आपके दांत मजबूत

दांतो को मजबूत करने का तीसरा उपाय है हल्दी | रोजाना सुबह सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलकर मंजन करें | यह आपके दांतो और मसूड़ों के लिए लाभकारी है | यह आपके दांतों और मुंह की गंदगी को साफ़ करता है और दांतो को मजबूत बनाता है | 

मिट्टी भी आपके दांतो और मसूड़ों को मजबूत बनाती है

अगला उपाय जो हम आपको बताने जा रहे है उस पर आपको विश्वास नहीं होगा लेकिन यह दांतो के लिए बहुत फ़ायदेमन्द है | और यह चीज है मिटटी | अगर आपके दांत हिलते है उनमे दर्द रहता है तो रोजाना सुबह और शाम चिकनी मिटटी को भिगोकर अपने मसूड़ों पर लगायें | इससे आपके मसूड़ों में कसाव आता है और आपके दांत हिलना बंद कर देते है और मजबूत होते जाते है | 

टमाटर खाने से बनते है दांत मजबूत

इसके अलावा टमाटर खाने से भी दांत मजबूत होते है | और गाजर का रस पिने से आपके दांत कई तरह की बीमारियों से बचे रहते है |  

अगर आपको हमारा  यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक करे | कोई सवाल या सुझाव हो  तो कमेंट करें | साथ ही और लोगो को भी  इस वीडियो का फायदा मिले इसके लिए इसे अधिक से अधिक शेयर करें |

Leave a Comment